आंध्र प्रदेश भारत के राज्यों में एक तटीय सीमा वाला राज्य है, समुद्रीय सीमा वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश के दूसरा स्थान है, प्रथम स्थान पर गुजरात है, आंध्र प्रदेश के जिलों के अनुसार गांव का वितरण है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामो की संख्या कस स्पस्ट वर्णन नहीं है, इसलिए हमने अन्य श्रोतो से आंकड़े एकत्रित किये है, जिसमे जिले के अनुसार ग्रामो की संख्या को दर्शाया गया है।
आंध्र प्रदेश में ग्रामो की संख्या तेलंगाना राज्य के निर्माण के बाद की है। हमने जिन श्रोतो से आंकड़े एकत्रित किये है, उनके अनुसार आंध्र प्रदेश में कुल ग्रामो की संख्या १७२८६ है, इसमें भी सबसे ज्यादा ग्राम विशाखापत्तनम जिले में है और सबसे कम ग्राम गुंटूर जिले में है, निचे दी गयी सारणी में जिले के अनुसार ग्रामो की संख्या को दर्शाया गया है।
2018 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण के अनुसार आंध्र प्रदेश के ३६ ग्राम भारत के गाँवो में सर्वश्रेष्ठ ग्रामो में सम्मिलित है
Districts wise List of Villages in Andhra Pradesh
क्रम संख्या | जिला | सब डिवीजन | जनसंख्या (2011) | क्षेत्र (Km2) | जनसंख्या घनत्व | गाँव की संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | अनंतपुर जिले में गांव | 5 | 4,083,315 | 19,130 | 213 | 965 |
2 | चित्तूर जिले में गांव | 3 | 4,170,468 | 15,152 | 275 | 1523 |
3 | पूर्वी गोदावरी जिले में गांव | 7 | 5,151,549 | 10,807 | 477 | 1400 |
4 | गुंटूर जिले में गांव | 4 | 4,889,230 | 11,391 | 429 | 729 |
5 | वाईएसआर कडप्पा जिले में गांव | 3 | 2,884,524 | 15,359 | 188 | 938 |
6 | कृष्णा जिले में गांव | 4 | 4,529,009 | 8,727 | 519 | 996 |
7 | कुरनूल जिले में गांव | 3 | 4,046,601 | 17,658 | 229 | 923 |
8 | श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर जिले में गांव | 5 | 2,966,082 | 13,076 | 227 | 1192 |
9 | प्रकाशम जिले में गांव | 3 | 3,392,764 | 17,626 | 193 | 1094 |
10 | श्रीकाकुलम जिले में गांव | 3 | 2,699,471 | 5,837 | 462 | 1815 |
11 | विशाखापत्तनम जिले में गांव | 4 | 4,288,113 | 11,161 | 340 | 3280 |
12 | विजयनगरम जिले में गांव | 2 | 2,342,868 | 6,539 | 384 | 1534 |
13 | पश्चिम गोदावरी जिले में गांव | 4 | 3,934,782 | 7,742 | 490 | 897 |