तेलंगाना

2 जून 2014 को भारत के राज्यों में एक नए राज्य का गठन हुआ तत्कालीन आंध्र प्रदेश राज्य के दो टुकड़े करके और इस नए राज्य का नाम था तेलंगाना जो की देश का २९वा राज्य था, नए राज्य के गठन की प्रक्रिया संसद के किसी भी सदन से शुरू हो सकती है लेकिन अनुमोदन एवं अनुमति दोनों सदनों एवं राष्ट्रपति का अनिवार्य है, इस प्रकार १८ फरबरी २०१४ को लोकसभा और १६ फरबरी २०१४ को राज्यसभा और फिर २ जून २०१४ को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही इस नए राज्य का निर्माण हो गया था, तेलंगाना में १० जिले तत्कालीन आँध्रप्रदेश के २३ जिलों में से आये थे, वर्तमान में तेलंगाना में ३१ जिले है।

तेलंगाना के पड़ोसी राज्य

तेलंगाना के उत्तर में महाराष्ट्र है, उत्तर पूर्व में छत्तीसगढ़ है, पूर्व में आंध्र प्रदेश है जो की दक्षिण में भी स्पर्श करता है, दक्षिण पश्चिम से पश्चिम तक कर्णाटक राज्य है, इस प्रकार समूचा तेलंगाना भारत के अन्य राज्यों से घिरा हुआ है।

तेलंगाना के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

राज्य तेलंगाना (Telangana)
राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन(1st Sept 2019)
मुख्यमंत्री कलवाकुंतला चंद्रशेखर राव (टीआरएस)
उप मुख्यमंत्री NA
आधिकारिक वेबसाइट http://www.telangana.gov.in/
स्थापना का दिन 2 जून, 2014
क्षेत्रफल 112,077 वर्ग किमी
घनत्व 307 प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या (2011) 35,193,978
पुरुषों की जनसंख्या (2011) 17,704,078
महिलाओं की जनसंख्या (2011) 17,489,900
शहरी जनसंख्या % में (2011) 38.67%
जिले 31
राजधानी हैदराबाद
उच्च न्यायलय हैदराबाद उच्च न्यायालय
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] 12th
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] 12th
धर्म हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, अन्य धर्म
नदियाँ गोदावरी, कृष्णा, मंजिरा और मूसी नदी
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान कासू ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान, महावीर हरिण वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान और मृगवनी राष्ट्रीय उद्यान
भाषाएँ अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगू , उर्दू
पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक
राजकीय पशु चित्तीदार हिरण
राजकीय पक्षी (Telangana ka Rajkiya Pakshi) भारतीय रोलर
राजकीय वृक्ष खेजड़ी
राजकीय फूल सेन्ना ऑरिक्यूलता
नृत्य पेरिनी शिवतांडवम
खेल कबड्डी
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2013-2014) 430,000 करोड़ रुपया
साक्षरता दर (2011) 66.46%
1000 पुरुषों पर महिलायें 988
सदन व्यवस्था द्विसदनीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119
विधान परिषद् सीटे 43
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 17
राज्य सभा सीटे 7

तेलंगाना का नक्शा

गूगल मैप की सहायता से बना हुआ Telangana ka Naksha

तेलंगाना से राज्यसभा सदस्यों की लिस्ट

क्रम संख्या नाम पार्टी नियुक्ति तिथि कार्यकाल पूर्ण होने की तिथि
1 सी एम रमेश तेलुगू देशम पार्टी 2-Jun-12 2-Apr-18
2 Garikapati मोहन राव तेलुगू देशम पार्टी 2-Jun-14 9-Apr-20
3 लालकृष्ण वी पी रामचंद्र राव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2-Jun-14 9-Apr-20
4 डी श्रीनिवास तेलंगाना राष्ट्र समिति 22-Jun-16 21-Jun-22
5 Rapolu आनंद भास्कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2-Jun-12 2-Apr-18
6 पी गोवर्धन रेड्डी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 2-Jun-12 2-Apr-18
7 वी Lakshmikantha राव तेलंगाना राष्ट्र समिति 22-Jun-16 21-Jun-22

तेलंगाना से लोकसभा सदस्यों की सूची

क्रम संख्या लोकसभा क्षेत्र नाम पार्टी
1 आदिलाबाद जी नागेश तेलंगाना राष्ट्र समिति
2 Peddapalle Balka सुमन तेलंगाना राष्ट्र समिति
3 करीमनगर विनोद कुमार Boianapalli तेलंगाना राष्ट्र समिति
4 निजामाबाद लालकृष्ण कविता तेलंगाना राष्ट्र समिति
5 Zahirabad बी बी पाटिल तेलंगाना राष्ट्र समिति
6 मेडक चंद्रशेखर राव कोठा प्रभाकर रेड्डी (27 मई 2014 को इस्तीफा दे दिया) (16 निर्वाचित सितं, 2014) तेलंगाना राष्ट्र समिति
7 Malkajgiri चौधरी। मल्ला रेड्डी तेलंगाना राष्ट्र समिति
8 सिकंदराबाद बंडारू दत्तात्रेय भारतीय जनता पार्टी
9 हैदराबाद असदुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
10 चेवेल्ला कोंडा रेड्डी विश्वेश्वर तेलंगाना राष्ट्र समिति
11 महबूबनगर ए पी Jithender रेड्डी तेलंगाना राष्ट्र समिति
12 नगरकुरनूल नंदी Yellaiah भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13 नलगोंडा Gutha Sukender रेड्डी तेलंगाना राष्ट्र समिति
14 भोंगिर Boora Narsaiah गौड़ तेलंगाना राष्ट्र समिति
15 वारंगल Kadiyam श्रीहरि Pasunuri दयाकर (11 जून 2015 को इस्तीफा दे दिया) (24 निर्वाचित नवं, 2015) तेलंगाना राष्ट्र समिति
16 महबुबाबाद ए सीताराम नाइक तेलंगाना राष्ट्र समिति
17 खम्मम Ponguleti श्रीनिवास रेड्डी तेलंगाना राष्ट्र समिति

तेलंगाना का इतिहास

तेलंगाना क्षेत्रं तैलंगम् | प्राचीन तैलंग राज्यम् | स्कन्दपुराणके यह क्षेत्र पञ्चद्रविडौंमे से एक है| विन्ध्याचलसे दक्षिण पाँच वैदिक ब्राह्मणौंके निवास था|ये पञ्चद्रविड कहलाते है- द्राविड,कार्णाटक , तैलंग , गौर्जर और महाराष्ट्र | आधुनिक कालमे यह क्षेत्रभारत के आन्ध्र प्रदेश राज्यमे सम्मिलित था |८ फरवरी २०१४ से अलग होकर फिर भारत का २९वाँ राज्य बना है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा[। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है। ‘तेलंगाना’ शब्द का अर्थ है – ‘तेलुगूभाषियों की भूमि’। 5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है। हालांकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था। अभी जिस क्षेत्र को तेलंगाना कहा जाता है, उसमें आंध्र प्रदेश के 23 ज़िलों में से 10 ज़िले आते हैं। इस क्षेत्र से आंध्र प्रदेश की 294 में से तेलंगाना को 119 विधानसभा सीटें और 42 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें प्राप्त हुई है तेलंगाना को एक अलग राज्य बनाने की बहुत साल के आंदोलन के बाद २ जून २०१४ को नया राज्य् स्थापित हुआ है।

Comments are closed.