पाकुड़ जिला झारखंड के जिलों में एक जिला है, पाकुड़ जिला, संथाल परगना मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय पाकुड़ में है, जिले में 1 उपमंडल है, 6 उप खंड और 3 विधान सभा क्षेत्र जो की राजमहल लोकसभा के अंतर्गत है, 1250 ग्राम है और 128 ग्राम पंचायते है।
पाकुड़ जिला
पाकुड़ जिले का क्षेत्रफल 686.21 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार पाकुड़ की जनसँख्या 899200 और जनसँख्या घनत्व 1300/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, पाकुड़ की साक्षरता 50.17% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 985 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 28.15% रहा है।
पाकुड़ भारत में कहाँ पर है
पाकुड़ जिला भारत के राज्यो में पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित झारखंड राज्य में है, पाकुड़ जिला झारखंड के पूर्वी भाग का जिला है इसीलिए इसके दक्षिण पूर्व की तरफ पश्चिम बंगाल राज्य है और पाकुड़ 24.63 ° उत्तर 87.85 ° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है, पाकुड़ की समुद्रतल से ऊंचाई 652 मीटर है, पाकुड़ रांची से 373 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ रांची पुरुलिअ मार्ग पर स्थित है और देश की राजधानी दिल्ली से 1458 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही और ये राष्ट्रिय राजमार्ग १९ पर है।
पाकुड़ के पडोसी जिले
पाकुड़ के उत्तर पूर्व में साहिबगंज जिला है, पूर्व से दक्षिण पूर्व में पश्चिम बंगाल के जिले है जो की मुर्शिदाबाद जिला और बीरभूम जिला है, पश्चिम में दुमका जिला है और उत्तर पश्चिम में गोड्डा जिला है ।
Information about Pakur in Hindi
नाम | पाकुड़ |
---|---|
मुख्यालय | पाकुड़ |
प्रशासनिक प्रभाग | संथाल परगना मंडल |
राज्य | झारखंड |
क्षेत्रफल | 686.21 किमी 2 (264.95 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 899,200 |
पुरुष महिला अनुपात | 985 |
विकास | 28.15% |
साक्षरता दर | 50.17% |
जनसंख्या घनत्व | 1,300 / किमी 2 (3,400 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 125 मीटर (377 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 24.63 ° उत्तर 87.85 ° पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-06435′ |
पिन कोड | 816107 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 3 |
उप मंडल की संख्या | 1 |
खंडों की संख्या | 6 |
गांवों की संख्या | 1250 |
रेलवे स्टेशन | पाकुड़ रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | कोलकाता हवाई अड्डा |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 9 |
अंतर कॉलेजों की संख्या | 76 |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 1060 |
मध्य विद्यालय | 348 |
अस्पताल | 2 |
नदी (ओं) | बंसलोई, तोरई और ब्रह्मिनी |
उच्च मार्ग | NH 34, NH 133 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://pakur.nic.in |
बैंक | 5 |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
आरटीओ कोड | JH 16 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
पाकुड़ का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित पाकुड़ का मानचित्र, इस नक़्शे में पाकुड़ के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया पाकुड़ है
पाकुड़ जिले में कितनी तहसील है
पाकुड़ जिले में प्रशासनिक विभाजन तहसील के बजाये 6 ब्लॉक में किया गया है, इसका मुख्य अधिकारी भी ब्लॉक विकास अधिकारी होता है, इन ब्लॉक का नाम पाकुर, महेशपुर, हिरणपुर, लिटिपारा, अमरापाड़ा और पाकुरिया है।
पाकुड़ जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
पाकुड़ जिले में 3 विधान सभा क्षेत्र है, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर, ये तीनों विधानसभा सीट राजमहल लोकसभा क्षेत्र में आती है।
पाकुड़ जिले में कितने गांव है
पाकुड़ जिले में 128 पंचायतों के अंदर आने वाले 1250 गांव है, इन 1250 गांवों के ऊपर विकास खंड होते है, जो की जिले में 6 है। इन 1250 ग्रामो में 1144 चिरागी ग्राम है और 105 बिना चिरागी ग्राम है।
पाकुड़ का इतिहास
पाकुड़ का इतिहास व्यक्तिगत रूप से ज्यादा पुराना नहीं है, क्युकी जिला बनाये जाने से पहले ये जंगलो से घिरा हुआ एक आदिवासी क्षेत्र था, जो की बिहार के संथाल जिले का एक उपमंडल था, इसे १९९४ में तत्कालीन बिहार sarakar ने एक जिले के रूप में मान्यता दी थी, और जब झारखंड राज्य का गठन हुआ था तब ये झारखंड में आ गया था।
१२वी शताब्दी में जब हर्षवर्धन का शासन कुछ कमजोर हुआ तो उत्तर भारत में धीरे धीरे मुस्लिम शासको का वर्चस्व बढ़ने लगा था, और पाकुड़ उस समय राजमहल के अंतर्गत एक नगर था और १६वी शताब्दी में राजमहल को ही बंगाल की राजधानी बनाया गया था, तत्कालीन बंगाल आज के बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा का संयुक्त क्षेत्र था।