झारखंड में कुल मिलाकर लोकसभा की १४ सीट है, झारखंड में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्च पार्टिया है, यहाँ पर हालाँकि कांग्रेस का भी ठीक वर्चस्व है लेकिन कोई सीट नहीं मिली, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी से १२ लोकसभा सदस्य है जो की १६वी लोक सभा में गए थे, और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के दो सांसद है।
झारखंड में लोक सभा की सीट
लोक सभा सीटों की कुल संख्या झारखंड में 14 है जो की भारत में कुल लोक सभा सीटों का लगभग 2.9 प्रतिशत ही है और जैसा की हम जानते है झारखंड में जिलों की संख्या 24 है इसलिए कुछ लोक सभा क्षेत्र १ से ज्यादा जिले में समाहित है, नीचे सारणी में राज्य की लोकसभा सीटों के साथ वहा के सदस्य उनकी पार्टी के साथ दिए गए है।
| क्रम | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित सांसद | राजनैतिक दल |
|---|---|---|---|
| १ | चतरा | श्री सुनील कुमार सिंह | BJP |
| २ | धनबाद | श्री पशुपति नाथ सिंह | BJP |
| ३ | दुमका (अजजा) | श्री शिबू सोरेन | JMM |
| ४ | गिरिडीह | श्री रवींद्र कुमार पांडे | BJP |
| ५ | गोड्डा | डॉ निशिकांत दुबे | BJP |
| ६ | हजारीबाग | श्री जयंत सिन्हा | BJP |
| ७ | जमशेदपुर | श्री बिद्युत बरन महतो | BJP |
| ८ | खूंटी (अजजा) | श्री करिया मुंडा | BJP |
| ९ | कोडरमा | डॉ। रवींद्र कुमार रे | BJP |
| १० | लोहरदगा (अजजा) | श्री सुदर्शन भगत | BJP |
| ११ | पलामू (अनुसूचित जाति) | श्री विष्णु दयाल राम | BJP |
| १२ | राजमहल (अजजा) | श्री विजय कुमार हंसदक | JMM |
| १३ | रांची | श्री राम टहल चौधरी | BJP |
| १४ | सिंहभूम (अजजा) | श्री लक्ष्मण गिलुवा | BJP |