हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर लोकसभा की चार सीट है, हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टिया है, हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से चारो लोकसभा सदस्य है जो की १६वी लोक सभा में गए थे, अन्य किसी भी दल की कोई भी सीट नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में लोक सभा की सीट
लोक सभा सीटों की कुल संख्या हिमाचल प्रदेश में 4 है जो की भारत में कुल लोक सभा सीटों का लगभग 0.9 प्रतिशत ही है और जैसा की हम जानते है हिमाचल प्रदेश में जिलों की संख्या 12 है इसलिए कुछ लोक सभा क्षेत्र १ से ज्यादा जिले में समाहित है, नीचे सारणी में राज्य की लोकसभा सीटों के साथ वहा के सदस्य उनकी पार्टी के साथ दिए गए है।
क्रम | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित सांसद | राजनैतिक दल |
---|---|---|---|
१ | हमीरपुर | श्री अनुराग सिंह ठाकुर | भारतीय जनता पार्टी |
२ | कांगड़ा | श्री शांता कुमार | भारतीय जनता पार्टी |
३ | मंडी | श्री राम स्वरूप शर्मा | भारतीय जनता पार्टी |
४ | शिमला (अनुसूचित जाति) | श्री वीरेंद्र कश्यप | भारतीय जनता पार्टी |