नवसारी जिला गुजरात के जिलों में एक जिला है, नवसारी जिला, यह गुजरात के दक्षिणी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय राजपिपला है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 6 तालुका है, 4 नगरपालिकाएं है और 4 विधान सभा क्षेत्र जो की नवसारी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 389 ग्राम है और 368 ग्राम पंचायते भी है ।
नवसारी जिला
नवसारी जिले का क्षेत्रफल 2,211 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार नवसारी की जनसँख्या लगभग १२,29,250 है और जनसँख्या घनत्व 602 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, नवसारी की साक्षरता 84.74% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 961 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 8.24% रही है।
नवसारी जिला भारत में कहाँ पर है
नवसारी जिला भारत के राज्यो में एकदम पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य में है, नवसारी जिला गुजरात के दक्षिणी भाग में है, और इसका पूर्वी भाग महाराष्ट्र की सीमाओं से मिलता है, नवसारी 20°57′ उत्तर 72°55′ पूर्व के बीच स्थित है, नवसारी की समुद्रतल से ऊंचाई 9 मीटर है, नवसारी गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 302 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1176 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।
नवसारी जिले के पडोसी जिले
नवसारी के उत्तर में सूरत जिला है, उत्तर पूर्व में तापी जिला है, पूर्व में डांग जिला है, दक्षिण पूर्व में महाराष्ट्र के जिले है जो की नाशिक जिला है, दक्षिण गुजरात का ही वलसाड जिला है, और पश्चिम में अरब सागर है।
Information about Navsari in Hindi
नाम | नवसारी |
---|---|
मुख्यालय | नवसारी |
प्रशासनिक प्रभाग | दक्षिण गुजरात |
राज्य | गुजरात |
क्षेत्रफल | 2,211 किमी2 (850 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,229,250 |
पुरुष महिला अनुपात | 961 |
विकास | 8.24% |
साक्षरता दर | 84.78% |
जनसंख्या घनत्व | 602 / किमी2 (1560 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 9 मीटर (30 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 20°57′ उत्तर 72°55′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-02637′ |
पिन कोड | 396445 |
तहसील/मंडल | 6 |
गांवों की संख्या | 389 |
रेलवे स्टेशन | नवसारी रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | सूरत हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | पूर्णा नदी |
उच्च मार्ग | एनएच 48 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://navsari.gujarat.gov.in/ |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | दादाभाई नौरोजी |
आरटीओ कोड | GJ-21 |
नवसारी जिले का नक्शा मानचित्र मैप
नवसारी जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
नवसारी जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील या उपमंडल भी कहते है, ये जिले में 6 है, नवसारी, जलालपोड़े, गणदेवी, चिखली, खेरगाम, और बांसदा । जिले में 4 नगरपालिका भी है।
नवसारी जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
नवसारी जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है जलालपुर, नवसारी, गणदेवी, और वांसदा, और ये सभी नवसारी संसदीय क्षेत्र में आते है
नवसारी जिले में कितने गांव है
नवसारी जिले में 368 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 389 गांव है .
नवसारी जिले का इतिहास
नवसारी जिले का इतिहास लगभग 2000 साल पुराना है, कई ग्रीक इतिहासकारो और इजीप्ट के लेखक टॉलेमी ने नवसारी के बंदरगाहों का वर्णन अपनी पुस्तक में किया है, उनके द्वारा नरिसपा नाम से जिस स्थान का वर्णन किया गया था वही आज का नवसारी जिला है, यहाँ पर बहुत से नागवंशी राजाओ ने राज्य किया था और उनके अंतिम वंशजो ने नाग के स्थान पर नव लगाना शुरू कर दिया था, और उनके निवास स्थान के कारन ही इस स्थान विशेष का नाम नवसारी पड़ गया था।
एक दूसरी कहानी के अनुसार, इस स्थान को ईरान से आये हुए कुछ पारसी लोगो ने समृद्ध किया था या बसाया था इसलिए इसका नाम नवसारी पड़, अर्थात जब ११४२ ईस्वी में कुछ पारसी लोग यहाँ आये तो यहाँ का वातावरण उनको अपने यहाँ के ‘सारी’ भूभाग जैसा ही लगा इसलिए उन्होंने इसे नव यानि की नए सारी कहना शुरू करदिया और कालांतर में यही नवसारी बन गया।
*NIA = No Information Available