पाटन जिला गुजरात के जिलों में एक जिला है, पाटन जिला, यह गुजरात के उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय पाटन है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 9 तालुका है, 5 नगरपालिकाएं है और 4 विधान सभा क्षेत्र जो की पाटन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 521 ग्राम है और 470 ग्राम पंचायते भी है ।
पाटन जिला
पाटन जिले का क्षेत्रफल 2236 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार पाटन की जनसँख्या लगभग 1343734 है और जनसँख्या घनत्व 234 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, पाटन की साक्षरता 72.32% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 935 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 13.53% रही है।
पाटन जिला भारत में कहाँ पर है
पाटन जिला भारत के राज्यो में एकदम पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य में है, पाटन जिला गुजरात के उत्तरी भाग में है, और पाटन 23°83′ उत्तर 72°12′ पूर्व के बीच स्थित है, पाटन की समुद्रतल से ऊंचाई 76 मीटर है, पाटन गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 111 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ अहमदाबाद पाटन मार्ग पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 862 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।
पाटन जिले के पडोसी जिले
पाटन के उत्तर में बनासकांठा जिला है, पूर्व में मेहसाणा जिला है, दक्षिण में सुरेंद्रनगर जिला है, दक्षिण और पश्चिम में कच्छ जिला है।
Information about Patan in Hindi
नाम | पाटन |
---|---|
मुख्यालय | पाटन |
प्रशासनिक प्रभाग | उत्तरी गुजरात |
राज्य | गुजरात |
क्षेत्रफल | 5,792 किमी 2 (2,236 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,343,734 |
पुरुष महिला अनुपात | 935 |
विकास | 13.53% |
साक्षरता दर | 72.32% |
जनसंख्या घनत्व | 234 / किमी2 (610 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 76 मीटर (249 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 23°83′ उत्तर 72°12′ पूर्व |
एसटीडी कोड | 02766′ |
पिन कोड | 384265 |
तहसील/मंडल | 9 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
गांवों की संख्या | 521 |
रेलवे स्टेशन | पाटन रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | अहमदाबाद हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | बनास और उमरदस नदियाँ |
उच्च मार्ग | एनएच 48 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://patan.gujarat.gov.in |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NIA |
आरटीओ कोड | GJ-24 |
पाटन जिले का नक्शा मानचित्र मैप
पाटन जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
पाटन जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील या उपमंडल भी कहते है, ये जिले में 9 है, पाटन, सिढ़पुर, हरीज, राधनपुर, सामी, शंखेश्वर, सांतलपुर, सरस्वती, और चाणस्मा। जिले में 5 नगरपालिका भी है।
पाटन जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
पाटन जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है राधनपुर, चाणस्मा, पतन, और सिढ़पुर, और ये सभी पाटन संसदीय क्षेत्र में आते है।
पाटन जिले में कितने गांव है
पाटन जिले में 470 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 521 गांव है।
पाटन जिले का इतिहास
पाटन का इतिहास एक जिले के रूप में सन २००० से ही शुरू होता है, इसे मेहसाणा जिले और बनासकांठा जिले के कुछ तालुके मिलकर बनाया गया था, लेकिन पाटन बहुत समय पूर्व से ही एक रियासत थी जिसे वनराज चावड़ा ने स्थापित किया था और इसका नाम अपने एक मित्र के नाम पर अन्हिलपुर पाटन या अन्हिलवाड़ पाटन रख दिया कालांतर में लोग इस लम्बे नाम को भूलकर सिर्फ पाटन ही याद रख पाए।