लखीमपुर जिला असम के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय लखीमपुर है, जिले में 2 उपमंडल 7 तहसील है, 9 खंड या ब्लॉक या मौजा है और 4 विधान सभा क्षेत्र है और 1 लोकसभा है।
लखीमपुर जिला
लखीमपुर जिले का क्षेत्रफल 2,277 किमी 2 (879 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार लखीमपुर की जनसँख्या लगभग 1,040,644 है और जनसँख्या घनत्व 457 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, लखीमपुर की साक्षरता 78.39% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 965 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 17.06% रही है।
लखीमपुर जिला भारत में कहाँ पर है
लखीमपुर जिला भारत के राज्यो में उत्तर पूर्व में स्थित असम राज्य में है, लखीमपुर जिला असम के उत्तर पूर्वी भाग में है, और इसके उत्तरी भाग की सीमाएं अरुणाचल प्रदेश के जिलों से मिलती है और लखीमपुर 27°13′ उत्तर 94°06′ पूर्व के बीच स्थित है, लखीमपुर की समुद्रतल से ऊंचाई 101 मीटर है, लखीमपुर असम की राजधानी दिसपुर जो की कामरूप जिले में है से 396 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 और १५ पर है पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 2258 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।
लखीमपुर जिले के पडोसी जिले
लखीमपुर जिले के उत्तर पश्चिम और उत्तर में अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर जिला है, उत्तर पूर्व में धेमाजी जिला है, पूर्व में डिब्रूगढ़ जिला है, दक्षिण में माजुली जिला है और पश्चिम में बिस्वनाथ जिला है ।
Information about Lakhimpur in Hindi
नाम | लखीमपुर |
---|---|
मुख्यालय | उत्तर लखीमपुर |
राज्य | असम |
क्षेत्रफल | 2,277 किमी 2 (879 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,040,644 |
पुरुष महिला अनुपात | 965 |
विकास | 17.06% |
साक्षरता दर | 78.39% |
जनसंख्या घनत्व | 457 / किमी 2 (1180 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 101 मीटर (331 फुट) |
अक्षांश और देशांतर | 27°13′ उत्तर 94°06′ पूर्व |
एसटीडी कोड | 91-03752 |
पिन कोड | 787001 |
उपमंडल | 2 |
तहसील | 7 |
खंड | 9 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | उत्तर लखीमपुर रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | लीलाबारी हवाई अड्डा उत्तर लखीमपुर |
नदी (ओं) | ब्रह्मपुत्र, सुबानसिरी, रंगानदी, और डाकोरग नदियां |
उच्च मार्ग | एनएच 27, एनएच 15, एनएच 52 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://lakhimpur.nic.in |
आरटीओ कोड | AS-07 |
लखीमपुर जिले का नक्शा मानचित्र मैप
लखीमपुर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
लखीमपुर जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 2 है जिनके नाम उत्तर लखीमपुर और ढक्कुखाना है, 7 तालुके है जिनको तहसील या रेवेनुए सर्किल भी कहते है इनके नाम 1. उत्तर लखीमपुर, 2. ढक्कुखाणा, 3. कदम, 4. नूबोईचा, 5. बिहपुरीया, 6. नारायणपुर 7. सुबनसिरी (घिलमारा) और जिले में 9 खंड है जिनको अंग्रेजी में ब्लॉक भी है।
लखीमपुर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
लखीमपुर जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम बिहपुरीया, नाओबाइचा, लखीमपुर, और ढक्कुखाना है, साथ ही जिले में 1 संसदीय क्षेत्र है जिसका नाम लखीमपुर है।
लखीमपुर जिले का इतिहास
लखीमपुर का इतिहास असम और भारत के इतिहास में तब प्रकाश में आया जब यहाँ पर विदेशी अक्रान्ताओ की घुसपैठ चालू हुयी, जितने भी घुसपैठिये पूर्व की तरफ से ए वे सभी पहले ब्रह्मपुत्र आ जाते थे, उन सबमे सबसे प्रसिद्द सुतिया शासक था, इसके बाद १६वी शताब्दी में अहोम सुतिया युद्ध हुआ, और ये समस्त भूभाग अहोम राजाओ के अधीन आ गया जो की १८वी शताब्दी तक रहा, इसके बाद इस भूभाग के आस पास का क्षेत्र बर्मा के राजाओ ने जीत लिया जो की १८२६ तक उनके ही अधीन बना रहा, लेकिन तभी यहाँ पर अंग्रेज आ गए और उनका अधिपत्य हो गया।
पहले असम यह लखीमपुर जिला, अरुणाचल प्रदेश बहुत सारे अन्य जिलों से जुड़ा हुआ था और उस समय इसका नाम लखीमपुर सीमान्त मार्ग से भी जाना जाता था, जब भारत स्वतंत्रत हुआ तो जो लखीमपुर जिला बना वो वर्तमान के तिंसुकिअ जिला, डिब्रूगढ़ जिला और धेमाजी जिले का संयुक्त रूप था और मुख्यालय डिब्रूगढ़ था, बाद में १९७६ में सबसे पहले डिब्रूगढ़ जिला अलग हुआ, १५ ओक्टुबर १९८९ को धेमाजी जिला अलग हुआ और बचा हुआ जिला वर्तमान का लखीमपुर जिला है जिसका मुख्यालय उत्तरी लखीमपुर है