करीमगंज जिला असम के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय करीमगंज है, जिले में 3 उपमंडल 5 तहसील है, 7 खंड या ब्लॉक या मौजा है और 5 विधान सभा क्षेत्र है और 1 लोकसभा है।
करीमगंज जिला
करीमगंज जिले का क्षेत्रफल 1,809 किमी 2 (698 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार करीमगंज की जनसँख्या लगभग 1,217,002 है और जनसँख्या घनत्व 673 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, करीमगंज की साक्षरता 79.72 % है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 961 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 20.74% रही है।
करीमगंज जिला भारत में कहाँ पर है
करीमगंज जिला भारत के राज्यो में उत्तर पूर्व में स्थित असम राज्य में है, करीमगंज जिला असम के दक्षिणी भाग में है, और इसके दक्षिणी भाग की सीमाएं त्रिपुरा और मिजोरम के जिलों से मिलती है, करीमगंज 24°86′ उत्तर 92°35′ पूर्व के बीच स्थित है, करीमगंज की समुद्रतल से ऊंचाई 13 मीटर है, करीमगंज असम की राजधानी दिसपुर जो की कामरूप जिले में है से 303 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 6 पर है पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 2303 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।
करीमगंज जिले के पडोसी जिले
करीमगंज जिले के दक्षिण में त्रिपुरा के जिले है जो की उत्तरी त्रिपुरा जिला और मिजोरम का ममित जिला है, उत्तर पूर्व में कछार जिला है, पूर्व में हैलाकांदी जिला है ।
Information about Karimganj in Hindi
नाम | करीमगंज |
---|---|
मुख्यालय | करीमगंज |
राज्य | असम |
क्षेत्रफल | 1,809 किमी 2 (698 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,217,002 |
पुरुष महिला अनुपात | 961 |
विकास | 20.74% |
साक्षरता दर | 79.72% |
जनसंख्या घनत्व | 673 / किमी 2 (1,740 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 13 मीटर (43 फुट) |
अक्षांश और देशांतर | 24°86′ उत्तर 92°35′ पूर्व |
एसटीडी कोड | 91-03843 |
पिन कोड | 788710 |
उपमंडल | 3 |
तहसील | 5 |
खंड | 7 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 5 |
रेलवे स्टेशन | करीमगंज रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | कुंबिरग्राम हवाई अड्डा सिलचर |
नदी (ओं) | लोंगई नदी, बराक नदी |
उच्च मार्ग | एनएच 6, एनएच 27 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://karimganj.gov.in |
आरटीओ कोड | AS-10 |
करीमगंज जिले का नक्शा मानचित्र मैप
करीमगंज जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
करीमगंज जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 3 है जिनके नाम करीमगंज (सदर), पाथरकाण्डी, रामकृष्ण नगर है, 5 तालुके है जिनको तहसील या रेवेनुए सर्किल भी कहते है इनके नाम करीमगंज, बदरपुर, निलाम्बबर, पतरकंदी और रामकृष्ण नगर और जिले में 7 खंड है जिनको अंग्रेजी में ब्लॉक भी कहते है इनके नाम करीमगंज, बदरपुर, रामकृष्ण नगर, निलामबाजार, बाज़ारीचारा, पाथरकाण्डी, और रतबारी है।
करीमगंज जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
करीमगंज जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम रताटी, पाठकंदी, करीमगंज उत्तर, करीमगंज दक्षिण और बदरपुर है, साथ ही जिले में 1 संसदीय क्षेत्र है जिसका नाम करीमगंज है।
करीमगंज जिले का इतिहास
करीमगंज का इतिहास वैसे तो बहुत पुराना होगा, लेकिन इसके बारे में कोई लिखित प्रमाण न होने के कारन इसके इतिहास का अनुमान लगाया जाना सरल नहीं है, कुछ प्रमाणों के आधार पर अनुमान है की यहाँ पर पूर्वी बंगाल के राजा जो की समतता राजवंशो का राज्य था, यहाँ पर १०वी शताब्दी में चंद्र राजवंशो का अधिपत्य था इसके बाद वंगा राजवंशो का राज्य स्थापित हो गया।
१३२८ में शाह जलाल जो की यमन का था उसने सिल्हट पर अपना अधीकार कर लिया था और कई छोटे मोठे राजाओ के हाथो से होता हुआ १५७६ में ये अकबर के समय में मुगल सत्ता में मिल गया था, १७८५ में यहाँ पर अंग्रेज आ गए थे और उन्होंने इस भूभाग को १९४६ तक अपने अधीन रखा, १९४७ में इस भूभाग का एक बहुत बड़ा हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान में चला गया जो बाद में बांग्लादेश में चला गया, १ जुलाई १९८३ को करीमगंज नगर को कुछ आस पास के क्षेत्रो को जोड़कर एक जिले की मान्यता देदी गयी।