नवादा जिले में 1099 गांव है जो की, बिहार में कुल ग्रामों की संख्या का 2.08 प्रतिशत है और भारत के गांव का 0.14 प्रतिशत के लगभग है।
नवादा जिले में मंडल और तहसील
यह 1099 गांव बिहार में जिले के 14 तहसील या 14 ब्लॉक के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव रजौली ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम काशीचक ब्लॉक में है, और नवादा जिले में 2 प्रमुख अनुमण्डल, रजौली और नवादा है।
नवादा जिले के गांव को स्पर्श करते अन्य जिलों के गांव
नवादा भारत के राज्य बिहार के दक्षिणी भाग में स्थित होने के कारण झारखंड के जिलों को भी स्पर्श करती है, वैसे इसके उत्तर में नालंदा जिला के गांव और शेखपुरा जिला के गांव है, पूर्व में जमुई जिला के गांव है और पश्चिम में गया जिला के गांव है, जबकि दक्षिणी में ही झारखण्ड के गांव है जो की झारखण्ड के हजारीबाग जिले के गांव है और कोडरमा जिला के गांव है।
नवादा जिले में गांव की कुल संख्या
क्रमांक | अनुमंडल | प्रखंड | पंचायतों कि संख्या | राजस्व ग्रामों कि संख्या |
---|---|---|---|---|
1 | नवादा | हिसुआ | 10 | 53 |
2 | काशीचक | 7 | 33 | |
3 | कौआकोल | 15 | 48 | |
4 | नारदीगंज | 11 | 55 | |
5 | नवादा | 18 | 74 | |
6 | पकरीबरावां | 15 | 68 | |
7 | वारिसलीगंज | 16 | 80 | |
8 | रजौली | अकबरपुर | 20 | 157 |
9 | गोविंदपुर | 9 | 73 | |
10 | मेसकौर | 10 | 58 | |
11 | नरहट | 10 | 65 | |
12 | रजौली | 17 | 169 | |
13 | रोह | 14 | 77 | |
14 | सिरदला | 15 | 89 |