कोडरमा जिला झारखंड के जिलों में एक जिला है, कोडरमा जिला, उत्तर छोटा नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय कोडरमा में है, जिले में 1 उपमंडल है, 6 उप खंड और 2 विधान सभा क्षेत्र जो की कोडरमा और हज़ारीबाग लोकसभा के अंतर्गत है, 699 ग्राम है और 115 ग्राम पंचायते है। वर्तमान में कोडरमा जिला भारत के नक्सलवाद पीड़ित जिलों में से एक है।
कोडरमा जिला
कोडरमा जिले का क्षेत्रफल 1500 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार कोडरमा की जनसँख्या ७१७,१६९ और जनसँख्या घनत्व 200/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, कोडरमा की साक्षरता 68.35% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 949 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 32.59 % रहा है।
कोडरमा भारत में कहाँ पर है
कोडरमा जिला भारत के राज्यो में पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित झारखंड राज्य में है, कोडरमा जिला झारखंड के उत्तरी भाग का जिला है इसीलिए इसके उत्तर पश्चिम से उत्तर की तरफ बिहार राज्य है और कोडरमा २४.४७ ° उत्तर ८५.६० ° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है, कोडरमा की समुद्रतल से ऊंचाई 397 मीटर है, कोडरमा रांची से १६३ किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 20 पर स्थित है और देश की राजधानी दिल्ली से 1140 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही और ये राष्ट्रिय राजमार्ग १९ पर है।
कोडरमा के पडोसी जिले
कोडरमा के पश्चिम उत्तर से उत्तर में बिहार के जिले है जो की गया जिला और नवादा जिला है, पूर्व गिरिडीह जिला है, दक्षिण में हज़ारीबाग जिला है।
Information about Koderma in Hindi
नाम | कोडरमा |
---|---|
मुख्यालय | कोडरमा |
प्रशासनिक प्रभाग | उत्तर छोटा नागपुर मंडल |
राज्य | झारखंड |
क्षेत्रफल | 1,500 किमी 2 (600 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 717,169 |
पुरुष महिला अनुपात | 949 |
विकास | 32.59% |
साक्षरता दर | 68.35% |
जनसंख्या घनत्व | 480 / किमी 2 (1,200 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 397 मीटर (1,302 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 24.47 ° उत्तर 85.60 ° पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-06534′ |
पिन कोड | 825410 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 1 |
उप मंडल की संख्या | 1 |
खंडों की संख्या | 6 |
गांवों की संख्या | 699 |
रेलवे स्टेशन | कोडरमा रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | पटना हवाई अड्डा (165) |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 11 |
अंतर कॉलेजों की संख्या | 45 |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 460 |
मध्य विद्यालय | 294 |
अस्पताल | 9 |
नदी (ओं) | बरसोती |
उच्च मार्ग | NH 31 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://koderma.nic.in |
बैंक | 5 |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
आरटीओ कोड | JH 12 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
कोडरमा का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित कोडरमा का मानचित्र, इस नक़्शे में कोडरमा के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया कोडरमा है
कोडरमा जिले में कितनी तहसील है
कोडरमा जिले में प्रशासनिक विभाजन तहसील के बजाये 6 ब्लॉक में किया गया है, इसका मुख्य अधिकारी भी ब्लॉक विकास अधिकारी होता है, इन ब्लॉक का नाम कोडरमा, जयनगर, मरकच्चो, सतगावां, चंदवारा और डोमचांच है।
कोडरमा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
कोडरमा जिले में 2 विधान सभा क्षेत्र है, बरकथा और बरही और ये सभी विधानसभा सीटें कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।
कोडरमा जिले में कितने गांव है
कोडरमा जिले में 115 पंचायतों के अंदर आने वाले 699 गांव है, इन 699 गांवों के ऊपर विकास खंड होते है, जो की जिले में 6 है।
कोडरमा का इतिहास
कोडरमा का इतिहास सही मायने में इसके जिला बन जाने के बाद ही शुरू हुआ है, कोडरमा १९९४ से पहले हज़ारीबाग जिले का एक उपमंडल था जिसे १० अप्रैल १९९४ में तत्कालीन राज्य सरकार ने हज़ारीबाग से निकल कर एक जिले न रूप दे दिया था। वर्तमान में कोडरमा नक्सलवाद से प्रभावित जिला है।