कटिहार जिले में 1547 गांव है जो की, बिहार में कुल ग्रामों की संख्या का 3.18 प्रतिशत है और भारत के गांव का 0.25 प्रतिशत के लगभग है। .
कटिहार जिले में मंडल और तहसील
यह 1547 गांव बिहार में जिले के 16 तहसील या ब्लॉक के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव कड़वा ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम मनसाही तहसील में है, और कटिहार जिले में 3 प्रमुख अनुमण्डल कटिहार, बारसोई, और मनिहारी है।
कटिहार जिले के गांव को स्पर्श करते अन्य जिलों के गांव
कटिहार भारत के राज्य बिहार के पूर्वी भाग में है इसलिए कटिहार के गांव की सीमाएं पश्चिम बंगाल और बिहार के अन्य जिलों के सीमान्त गांव की सीमाओं को स्पर्श करते है और इसके दक्षिणी भाग को गंगा नदी स्पर्श भी करती है, उत्तर में पूर्णिया जिले के गांव है, दक्षिणी भाग में गंगा नदी के दूसरी तरफ भागलपुर जिले के सीमांत गांव है, इसके बाद उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व तक पश्चिम बंगाल के गांव स्पर्श करते है, उत्तर पूर्व में उत्तर दिनाजपुर जिले के गांव, और दक्षिण पूर्व में मालदा जिले गांव है और ये सभी पश्चिम बंगाल के जिलों के अंदर आते है।
कटिहार जिले में गांव की कुल संख्या
Sr No | C.D.Block / Tehsil | Total Villages | Area (km²) | Population (2011) |
---|---|---|---|---|
1 | अमदाबाद | 51 | 178 | 1,67,398 |
2 | आजमनगर | 234 | 294 | 3,15,610 |
3 | बलरामपुर | 155 | 225 | 1,58,976 |
4 | बरारी | 88 | 282 | 2,85,381 |
5 | बरसोई | 232 | 233 | 3,44,133 |
6 | डंडखोरा | 50 | 76 | 68,055 |
7 | फालका | 72 | 210 | 1,55,663 |
8 | हसनगंज | 41 | 70 | 55,906 |
9 | कड़वा | 264 | 346 | 3,46,902 |
10 | कटिहार | 32 | 115 | 3,21,817 |
11 | कोरहा | 84 | 324 | 2,82,813 |
12 | कुरसेला | 30 | 156 | 63,928 |
13 | मनिहारी | 63 | 260 | 1,91,407 |
14 | मनसाही | 26 | 57 | 84,257 |
15 | प्राणपुर | 85 | 123 | 1,44,297 |
16 | समेली | 36 | 109 | 84,486 |