जशपुर जिले में 766 गांव है जो की, छत्तीसगढ़ में कुल ग्रामों की संख्या का 1.79 प्रतिशत है और भारत में कुल गांव का 0.145 प्रतिशत के लगभग है।
जशपुर जिले में मंडल और तहसील
यह 766 गांव छत्तीसगढ़ में जिले के 8 तहसील या 8 ब्लॉक (प्रखंड) के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव बगीचा ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम दुलदुला ब्लॉक में है, और जशपुर जिले में प्रमुख 5 अनुमंडल है, जिनके नाम जशपुर, कुनकुरी, बगीचा, पत्थलगांव और फरसाबहार है।
जशपुर जिले के गांव को स्पर्श करते अन्य जिलों के गांव
जशपुर भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के पूर्वी भाग में स्थित है और इसके कुछ सीमान्त गांव झारखण्ड के गांव और ओडिसा के गांव को स्पर्श करते है, इसके उत्तर में बलरामपुर जिले के गांव है, पश्चिम में सुरगुजा जिले के गांव है और दक्षिण पश्चिम में रायगढ़ जिले के गांव है और ये सभी छत्तीसगढ़ के जिले है।
अब इसके उत्तर पूर्व में झारखण्ड के जिलों के अंदर आने वाले गांव है जो की सिमडेगा जिले के गांव है, झारखण्ड का एकमात्र जिला स्पर्श करता है, दूसरी तरग ओडिसा के जिलों में से सुंदरगढ़ जिले के गांव स्पर्श करते है, ओडिसा का भी एकमात्र जिला स्पर्श करता है।
जशपुर जिले में गांव की कुल संख्या
क्र. | अनुभाग | तहसील | ग्राम पंचायत की संख्या | राजस्व ग्राम की संख्या |
---|---|---|---|---|
1 | जशपुर | जशपुर | 44 | 98 |
2 | जशपुर | मनोरा | 40 | 97 |
3 | कुनकुरी | कुनकुरी | 51 | 91 |
4 | कुनकुरी | दुलदुला | 30 | 66 |
5 | कुनकुरी | फरसाबहार | 58 | 99 |
6 | बगीचा | बगीचा | 84 | 144 |
7 | बगीचा | कांसाबेल | 37 | 62 |
8 | पत्थलगांव | पत्थलगांव | 83 | 109 |
क्या कहती है अन्य वेबसाइट
एक अन्य वेबसाइट पर हमने पाया की जिले में गांव की संख्या 761 है, शायद कुछ नए गावों का सृजन बाद में हुआ होगा, इसलिए हमे आधिकारिक वेबसाइट पर ही विस्वास करना होगा।