ओडिशा, जिसे पहले ओरिसा के नाम से जाना जाता था, भारत के राज्यों में पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा क्षेत्रफल के अनुसार भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर है, जो की ओडिशा के जिले खोरधा जिले के अंतर्गत आता है।
ओड़िशा में बहुत से पर्यटक स्थल स्थित हैं जो बहुत ही लोकप्रिय है, इनमे प्रमुख रूप से पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर हैं और इसकी लोकप्रियता के कारण इनको पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण कहा जाता है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है तथा कोणार्क के सूर्य मंदिर को देखने प्रतिवर्ष देश विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं। ब्रह्मपुर के निकट जौगदा में स्थित सम्राट अशोक का शिलालेख और कटक का बारबाटी किला भारत के पुरातात्विक इतिहास में महत्वपूर्ण रखते हैं।
ओडिशा के पडोसी राज्य
ओड़िशा भारत का पूर्वी समुद्र तटीय राज्य है जिसके उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।
ओडिशा के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
राज्य | उड़ीसा (Odisha) |
---|---|
राज्यपाल | गणेशी लाल |
मुख्यमंत्री | नवीन पटनायक (बीजू जनता दल) |
उप मुख्यमंत्री | NA |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.odisha.gov.in/portal/default.asp |
स्थापना का दिन | 26 जनवरी 1950 |
क्षेत्रफल | 155,820 वर्ग किमी |
घनत्व | 270 प्रति वर्ग किमी |
जनसंख्या (2011) | 41,947,358 |
पुरुषों की जनसंख्या (2011) | 21,212,136 |
महिलाओं की जनसंख्या (2011) | 20,735,222 |
शहरी जनसंख्या % में (2011) | 22.07% |
जिले | 30 |
राजधानी | भुवनेश्वर |
उच्च न्यायलय | ओडिशा उच्च न्यायालय, कटक |
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] | 11th |
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] | 9th |
धर्म | हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, सरनैसम, अन्य धर्म |
नदियाँ | दामोदर, सुवर्णरेखा |
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान | बेतला राष्ट्रीय उद्यान (पलामू), हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य |
भाषाएँ | अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, ओड़िया, मगधी |
पड़ोसी राज्य | पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश |
राजकीय पशु | साम्भर |
राजकीय पक्षी | भारतीय रोलर |
राजकीय वृक्ष | पवित्र पीपल वृक्ष |
राजकीय फूल | अशोक |
नृत्य | छऊ नृत्य |
खेल | NA |
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2013-2014) | 272,000 करोड़ रुपया |
साक्षरता दर (2011) | 73.84% |
1000 पुरुषों पर महिलायें | 978 |
सदन व्यवस्था | एक सदनीय |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | 147 |
विधान परिषद् सीटे | NA |
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | 21 |
राज्य सभा सीटे | 10 |
ओडिशा का इतिहास
ओडिशा का प्राचीन नाम कलिंग था और इसका नाम इसलिए बहुत प्रसिद्द है क्युकी २६१ ईसा पूर्व सम्राट अशोक ने यहाँ पर विजय के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया था, ओडिशा नाम उत्कल का अपभृंश नाम है, वर्तमान ओडिशा का निर्माण १ अप्रैल १९३६ को कटक के कनिका पैलेस में एक नए राज्य के रूप में हुयी इसलिए ११ अप्रैल को उत्क्ल अर्थात ओडिसा दिवस मनाया जाता है।
उड़ीसा का नक्शा
गूगल मैप की सहायता से बना हुआ Odisha ka Naksha
ओडिशा की भाषा
ओडिशा की आधिकारिक भाषा ओड़िया है, किन्तु यहाँ पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाएँ भी बोली जाती है, एक भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा की 93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है।
ओडिशा से राज्यसभा सदस्यों की लिस्ट
क्रम संख्या | नाम | पार्टी | नियुक्ति तिथि | कार्यकाल पूर्ण होने की तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | अनुभव मोहंती | बीजू जनता दल | 13-Jun-14 | 2-Apr-20 |
2 | एक यू सिंह देव | बीजू जनता दल | 26-Jun-14 | 3-Apr-18 |
3 | एक वी स्वामी | स्वतंत्र | 4-Apr-12 | 3-Apr-18 |
4 | विष्णु चरण दास | बीजू जनता दल | 2-Jul-16 | 1-Jul-22 |
5 | प्रसन्ना आचार्य | बीजू जनता दल | 26-Jul-16 | 1-Jul-22 |
6 | दिलीप टिर्की | बीजू जनता दल | 4-Apr-12 | 3-Apr-18 |
7 | एन भास्कर राव | बीजू जनता दल | 2-Jul-16 | 1-Jul-22 |
8 | रंजीब बिस्वाल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 3-Apr-14 | 2-Apr-20 |
9 | सरोजनी हेम्ब्रम | बीजू जनता दल | 3-Apr-14 | 2-Apr-20 |
10 | नरेंद्र कुमार स्वेन | बीजू जनता दल | 7-Dec-15 | 2-Apr-20 |
ओडिशा से लोकसभा सदस्यों की सूची
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | नाम | पार्टी |
---|---|---|---|
1 | बारगढ़ | प्रभास कुमार सिंह | बीजू जनता दल |
2 | सुंदरगढ़ | जुआल ओरम | भारतीय जनता पार्टी |
3 | संबलपुर | नागेन्द्र कुमार प्रधान | बीजू जनता दल |
4 | क्योंझर | शकुंतला Laguri | बीजू जनता दल |
5 | मयूरभंज | राम चंद्र हंसदा | बीजू जनता दल |
6 | बालासोर | रवींद्र कुमार जेना | बीजू जनता दल |
7 | भद्रक | अर्जुन चरण सेठी | बीजू जनता दल |
8 | जाजपुर | रीता तराई | बीजू जनता दल |
9 | ढेंकनाल | तथागत सत्पथी | बीजू जनता दल |
10 | बोलंगीर | Kalikesh नारायण सिंह देव | बीजू जनता दल |
11 | कालाहांडी | अर्का केशरी देव | बीजू जनता दल |
12 | नबरंगपुर | बलभद्र माझी | बीजू जनता दल |
13 | कंधमाल | हेमेंद्र चंद्र सिंह(5 सितम्बर, 2014 को निधन हो गया) प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह (19 निर्वाचित Oct, 2015) | बीजू जनता दल |
14 | कटक | भर्तृहरि महताब | बीजू जनता दल |
15 | केंद्रपाड़ा | Baijayant पांडा | बीजू जनता दल |
16 | जगतसिंहपुर | Kulamani सामल | बीजू जनता दल |
17 | पुरी | पिनाकी मिश्रा | बीजू जनता दल |
18 | भुवनेश्वर | प्रसन्ना कुमार Patasani | बीजू जनता दल |
19 | अस्का | Ladu किशोर स्वेन | बीजू जनता दल |
20 | बहरामपुर | Sidhant महापात्र | बीजू जनता दल |
21 | कोरापुट | झीना हिकाका | बीजू जनता दल |