सुंदरगढ़ जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय सुंदरगढ़ है, जिले में 3 उपमंडल है 17 तहसीलें है, 17 ब्लॉक, और 7 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
सुंदरगढ़ जिला
सुंदरगढ़ जिले का क्षेत्रफल 9,712 किमी 2 (3,750 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार सुंदरगढ़ जिले की जनसँख्या लगभग 1,830,673 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 214 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, सुंदरगढ़ की साक्षरता 74.12% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 971 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 13.66% रही है।
सुंदरगढ़ जिला भारत में कहाँ पर है
सुंदरगढ़ भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, सुंदरगढ़ उड़ीसा के उत्तरी भाग में स्थित है इसके पश्चिम में छत्तीसगढ़ के जिले है और पूर्व में झारखण्ड के जिले है, सुंदरगढ़ की समुद्रतल से ऊंचाई 233 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 22.11° N, 84.01° E, और सुंदरगढ़ उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की ख़ोरदा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 260 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 55 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1301 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 19 पर है।
सुंदरगढ़ जिले के पडोसी जिले
सुंदरगढ़ जिले के उत्तर में छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला और जशपुर जिला है जबकि झारखण्ड का सिमडेगा जिला और पश्चिमी सिमडेगा जिला है, पूर्व में केंदूझर जिला है, दक्षिण में अंगुल जिला, देओगढ़ जिला, सम्बलपुर जिला और झारसुगड़ा जिला।
Information about Sundergarh in Hindi
नाम | सुंदरगढ़ |
---|---|
मुख्यालय | सुंदरगढ़ |
राज्य | ओडिशा |
क्षेत्रफल | 9,712 किमी 2 (3,750 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,830,673 |
पुरुष महिला अनुपात | 971 |
विकास | 13.66% |
साक्षरता दर | 74.12% |
जनसंख्या घनत्व | 214 / किमी 2 (550 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | उड़िया, अंग्रेजी, |
ऊंचाई | 233 मीटर (764 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 22.11° N, 84.01° E |
एसटीडी कोड | (+91)06622 |
पिन कोड | 769 xxx, 770 xxx |
उप मंडल | 3 |
ब्लॉक | 17 |
तहसील | 17 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 7 |
रेलवे स्टेशन | बागडीही रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | राउरकेला हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | ब्राह्मणी नदी और ईब नदी |
उच्च मार्ग | एनएच – 19, एनएच – 53, एनएच – 55 |
दिल्ली से दूरी | 1301 km |
भुवनेश्वर से दूरी | 260 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.ordistricts.nic.in/district_home.php?did=sun |
आरटीओ कोड | OD-16 |
सुंदरगढ़ जिले का नक्शा मानचित्र मैप
सुंदरगढ़ जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
सुंदरगढ़ जिले में 3 उप मंडल है जिनके नाम 1. पंपोश, 2. सुन्दरगढ़ और 3. बोनाई है और 17 ब्लॉक है और साथ ही 17 तहसीलें भी है जिनके नाम भी लगभग एक ही जैसे है और नाम है ब्लॉक के 1. कुऊराममंड, 2. नुआगांव, 3. बिसारा, 4. लठिकटा, 5. हेमगिरी, 6. राजगंगपुर, 7. लुप्रपारा, 8. कुतरा, 9 सुंदरगढ़, 10. बड़गांव, 11. सुबेदेगा, 12. बालिसंकर, 13 तंवरपल्ली, 14. लहिनीपाड़ा, 15. कोइडा, 16. बोनिगढ़, 17. गुरुंदिया और तहसीलों के नाम भी यही है ।
सुंदरगढ़ जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
सुंदरगढ़ जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है, जिनके नाम और विधानसभा क्रमांक -008- तल्सारा (एसटी), 009-सुंदरगढ़ (एसटी), 010-बीरमित्रापुर (एसटी), 011-रघुनाथपाली (एससी), 012-राउरकेला, 013-राजगंगपुर (एसटी), 014-बोनई (एसटी) है और ये जिला 1 लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसका नाम सुंदरगढ़ (एसटी) है।
सुंदरगढ़ जिले का इतिहास
सुंदरगढ़ जिले का इतिहास भारत के अंग्रेजो से स्वतंत्र होने से पहले का है, सुंदरगढ़ १९४८ तक गंगपुर रियासत की राजधानी थी, १ जनवरी १९४८ को गंगपुर और बोनाई दोनों को मिलकर सुंदरगढ़ का निर्मल कर दिया गया और इसे भारत गणराज्य में मिला लिया गया था, वर्तमान में भी यहाँ पर दो राजवंशो का निवास है सुंदरगढ़ में परमार राजवंशो और बोनाईगढ़ में कदम्बा राजवंशो का, १८०३ में यहाँ पर नागपुर के मराठो का अधिपत्य था जिसे १८०३ में ही रघुजी भोंसला ने देओगाव की संधि के कारण अंग्रेजो को दे दी थी, वर्तमान में यह एक नक्सलवाद से प्रभावित जिला है। .