सोनभद्र जिला उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में की तरफ स्थित एक जिला है इसकी सीमाएं न सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही मिलती है वल्कि उत्तर के अलाबा बाकि सभी तरफ की सीमाएं भारत के अन्य राज्यों से मिलती है, जैसे उत्तर पूर्व में बिहार, पूर्व में झारखण्ड, दक्षिण में छत्तीसगढ़ और पश्चिम में मध्य प्रदेश.
सोनभद्र के सीमान्त ग्रामो की सीमाएं कुछ इस प्रकार से है, जैसे उत्तर में मिर्ज़ापुर जिले के गांव, उत्तर पूर्व के कुछ भाग की तरफ चंदौली जिले के गांव स्थित है, उत्तर पूर्व से पूर्व में बिहार के जिले है जिनके नाम कैमूर जिला और रोहतास जिला है, दक्षिण पूर्व में झारखण्ड के जिले है, जो की गढ़वा जिले के गांव है, दक्षिण में छत्तीसगढ़ के जिले है जो की बलरामपुर जिला है, दक्षिण पश्चिम से पश्चिम में मध्य प्रदेश के जिले है जो की सिंगरौली जिला है।
सोनभद्र में कितनी तहसील है
वर्तमान समय में सोनभद्र जिले में 3 तहसील है और 8 ब्लॉक है और सरकारी वेबसाइट अनुसार ग्राम की संख्या की जानकारी है।
उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र में तहसील या ब्लॉक के अनुसार अलग अलग संख्या में गांव की जानकारी सरकारी साइट पर है, और उसके अनुसार सबसे ज्यादा ग्राम रॉबर्ट्सगंज तहसील में है, और सबसे कम गांव दूधी तहसील में है सोनभद्र जिला में कुल 1442 ग्राम है, सोनभद्र जिले में उत्तर प्रदेश के कुल गांव का लगभग 2.2 प्रतिशत गांव है, और भारत के गांव का ०.२३% है ।
सोनभद्र जिले में तहसील
क्रम संख्या | तहसील नाम |
---|---|
1 | दूधी |
2 | घोरावल |
3 | रॉबर्ट्सगंज |
वर्तमान में सोनभद्र जिला में 8 ब्लॉक और 3 तहसीलें है, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
सोनभद्र जिले में तहसील के अनुसार गांव की संख्या
क्रम संख्या | तहसील नाम | क्षेत्रफल km² | जनसंख्या | महिला पुरूष अनुपात | साक्षरता % | ग्रामो की कुल संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | दूधी | 2,690 | 6,70,183 | 993 | 67.00 | 300 |
2 | घोरावल | 859 | 2,90,546 | 920 | 59 | 346 |
3 | रॉबर्ट्सगंज | 3,356 | 9,01,830 | 920 | 84.00 | 796 |
सरकारी वेबसाइट के अनुसार ग्रामो की संख्या 1442 है, इसलिए ये आंकड़े सरकारी वेबसाइट से लिए है।
सोनभद्र जिले का तहसील मानचित्र
उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र का गूगल नक्शा जिसमे सोनभद्र की तहसील है
सोनभद्र ब्लॉक लिस्ट
क्रम संख्या | विकास खंड |
---|---|
1 | रॉबर्ट्सगंज |
2 | घोरावल |
3 | छात्र |
4 | नगवा |
5 | चोपन |
6 | बभनी |
7 | म्योरपुर |
8 | दुद्धी |
सोनभद्र में कितने थाना है
सोनभद्र में 22 थाना है
Source: Sonbhadra.nic.in, censusindia2011.com and villageinfo.in