खूंटी जिला झारखंड के जिलों में एक जिला है, खूंटी जिला, दक्षिण छोटा नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय खूंटी में है, जिले में 1 उपमंडल है, 6 उप खंड और 3 विधान सभा क्षेत्र जो की खूंटी लोकसभा के अंतर्गत आती है, 768 ग्राम है और 86 ग्राम पंचायते है। वर्तमान में खूंटी जिला भारत के नक्सलवाद पीड़ित जिलों में से एक है।
खूंटी जिला
खूंटी जिले का क्षेत्रफल 2,611 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार खूंटी की जनसँख्या 530299 और जनसँख्या घनत्व 200/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, खूंटी की साक्षरता 64.51% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 994 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 21.96 % रहा है। 2011 के अनुसार यह झारखंड का दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है (24 में से), लोहरदगा जिले के बाद
खूंटी भारत में कहाँ पर है
खूंटी जिला भारत के राज्यो में पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित झारखंड राज्य में है, खूंटी जिला झारखंड के दक्षिण भाग का अंदर की तरफ का जिला है खूंटी 23.01 ° उत्तर 85.27 ° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है, खूंटी की समुद्रतल से ऊंचाई 611 मीटर है, खूंटी रांची से 34 किलोमीटर दक्षिण की तरफ खूंटी रांची और राष्ट्रिय राजमार्ग 20 पर स्थित है और देश की राजधानी दिल्ली से 1272 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही और ये राष्ट्रिय राजमार्ग १९ पर है।
खूंटी के पडोसी जिले
खूंटी के उत्तर में रांची जिला है, पूर्व में स्वर्णरेखा नदी है, दक्षिण में पश्चिमी सिंघभूम जिला है, दक्षिण पश्चिम में सिमडेगा जिला है और पश्चिम में गुमला जिला है।
Information about Khunti in Hindi
नाम | खूंटी |
---|---|
मुख्यालय | खूंटी |
प्रशासनिक प्रभाग | दक्षिण छोटा नागपुर मंडल |
राज्य | झारखंड |
क्षेत्रफल | 2,611 किमी 2 (1,008 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 530,299 |
पुरुष महिला अनुपात | 994 |
विकास | 21.96% |
साक्षरता दर | 64.51% |
जनसंख्या घनत्व | 200 / किमी 2 (530 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 611 मीटर (2,005 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 23.01 ° उत्तर 85.27 ° पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-06528′ |
पिन कोड | 835210 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 3 |
उप मंडल की संख्या | 1 |
खंडों की संख्या | 6 |
गांवों की संख्या | 768 |
रेलवे स्टेशन | हटिया रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | रांची हवाई अड्डा (33) |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 13 |
अंतर कॉलेजों की संख्या | 13 |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 700 |
मध्य विद्यालय | 371 |
अस्पताल | 1 |
नदी (ओं) | बनै |
उच्च मार्ग | NH 20, NH 19 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://khunti.nic.in |
बैंक | 5 |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
आरटीओ कोड | JH 01 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
खूंटी का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित खूंटी का मानचित्र, इस नक़्शे में खूंटी के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया खूंटी है
खूंटी जिले में कितनी तहसील है
खूंटी जिले में प्रशासनिक विभाजन तहसील के बजाये 6 ब्लॉक में किया गया है, इसका मुख्य अधिकारी भी ब्लॉक विकास अधिकारी होता है, इन ब्लॉक का नाम अर्की, खूंटी, मुरहू, राणीअ, तोरपा और कर्रा है।
खूंटी जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
खूंटी जिले में 3 विधान सभा क्षेत्र है, और ये सभी विधानसभा सीटें खुन्ती (सिमडेगा, रांची और सरायकेला खरसावां जिलों के साथ साझा की गई) लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।
खूंटी जिले में कितने गांव है
खूंटी जिले में 86 पंचायतों के अंदर आने वाले 768 गांव है, इन 768 गांवों के ऊपर विकास खंड होते है, जो की जिले में 6 है।
खूंटी का इतिहास
खूंटी का इतिहास काफी प्राचीन है, इसका प्रकाश में आना मुंडा राजाओ के समय से है, छोटानागपुर के महाराजा मद्र मुंडा के पुत्र ने इस थान का नामकरण किया था, खूंटी के नाम का इतिहास बहुत छोटा सा है परन्तु दिलचस्प है, मंडरा मुंडा के ८ बेटे थे, उनके सबसे बड़े बेटे ने वर्तमान के रांची और तत्कालीन छोटानागपुर के दक्ष्णि भाग में एक छोटा सा नगर बसाया इसका नाम रखा खुंटकट्टी जो की उस ामय के निवासिओं के लिए उच्चरण करना मुश्किल था इसलिए वो खुंटकट्टी को अपभृंश करते करते उसे खूंटी तक ले आये और वर्तमान का खूंटी बन गया।
अब बात करते है खूंटी जिले के इतिहास की, खूंटी सबसे पहले छोटा नागपुर का हिस्सा था, बाद में रांची का एक उपमंडल बना और इसके प्रशासन में दिक्कत आ रही थी इसलिए तत्कालीन सरकार ने १२ सितंबर २००७ को इसे रांची से निकल कर एक न्य जिला बना दिया जो की आज भी उसी वर्तमान स्वरुप में है।