बोकारो जिला झारखंड के जिलों में एक जिला है, बोकारो उत्तर छोटा नागपुर मंडल का जिला है और इसका मुख्यालय बोकारो स्टील सिटी है, जिले में 2 उपमंडल है, 9 उप खंड और 5 विधान सभा क्षेत्र जो की धनबाद और गिरडीह लोकसभा क्षेत्र में आते है, 635 ग्राम है और 249 ग्राम पंचायते है। ये जिला भारत में नक्सलवाद से प्रभावित जिलों में से एक है।
बोकारो जिला
बोकारो जिले का क्षेत्रफल 2,883 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार बोकारो की जनसँख्या 2,062,330 और जनसँख्या घनत्व 716/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, बोकारो की साक्षरता 73.48% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 916 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 15.99 % रहा है।
बोकारो भारत में कहाँ पर है
बोकारो जिला भारत के राज्यो में पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित झारखंड राज्य में है, बोकारो जिला झारखंड के पूर्वी भाग का जिला है इसीलिए इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल राज्य है और बोकारो 23.6693° N, 86.1511° E के बीच स्थित है, बोकारो की समुद्रतल से ऊंचाई 210 मीटर है, बोकारो रांची से 110 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ है और देश की राजधानी दिल्ली से 1234 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही है।
बोकारो के पडोसी जिले
बोकारो के पूर्व से दक्षिण पूर्व तक पश्चिम बंगाल के जिले है जो की पुरुलिअ जिला है, पश्चिम में रामगढ है उत्तर पश्चिम में हज़ारीबाग़ जिला, उत्तर में गिरडीह जिला है और उत्तर पूर्व में धनबाद जिला है ।
Information about Bokaro in Hindi
| नाम | बोकारो |
|---|---|
| मुख्यालय | बोकारो स्टील सिटी |
| प्रशासनिक प्रभाग | उत्तर छोटा नागपुर मंडल |
| राज्य | झारखंड |
| क्षेत्रफल | 2,883 km2 (1,113 वर्ग मील) |
| जनसंख्या (2011) | 2,062,330 |
| पुरुष महिला अनुपात | 916 |
| विकास | 15.99% |
| साक्षरता दर | 73.48% |
| जनसंख्या घनत्व | 716 / km2 (1,850 / वर्ग मील) |
| ऊंचाई | 210 मी (690 फुट) |
| अक्षांश और देशांतर | 23.6693° N, 86.1511° E |
| एसटीडी कोड | 06542 ‘ |
| पिन कोड | 827 0xx |
| संसद के सदस्य | 2 |
| विधायक | 5 |
| उप मंडल की संख्या | 2 |
| खंडों की संख्या | 9 |
| गांवों की संख्या | 635 |
| रेलवे स्टेशन | बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन |
| बस स्टेशन | हाँ |
| एयर पोर्ट | बोकारो हवाई अड्डा |
| डिग्री कॉलेजों की संख्या | 9 |
| अंतर कॉलेजों की संख्या | 5 |
| प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 98 |
| मध्य विद्यालय | 14 |
| अस्पताल | 2 |
| नदी (ओं) | दामोदर |
| उच्च मार्ग | राष्ट्रीय राजमार्ग 23 राष्ट्रीय राजमार्ग 18 |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://bokaro.nic.in |
| बैंक | 11 |
| प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
| आरटीओ कोड | JH 09 |
| स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
बोकारो का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित बोकारो का मानचित्र, इस नक़्शे में बोकारो के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया बोकारो है
बोकारो जिले में कितनी तहसील है
बोकारो जिले में प्रशासनिक विभाजन तहसील के बजाये 9 ब्लॉक में किया गया है, इसका मुख्य अधिकारी भी ब्लॉक विकास अधिकारी होता है, इन ब्लॉक का नाम बर्मो, चास, चंदणक्यरी, चंद्रपुरा, गोमीया, जरीदीह, कासमार, नवादीह और पेटारवार है।
बोकारो जिले में विधान सभा की सीटें
बोकारो जिले में 5 विधान सभा क्षेत्र है, जिनके नाम दमरी, गोमिया, बरमो, बोकारो और चंदणक्यारी विधानसभा क्षेत्र है, और ये सभी विधानसभा सीट धनबाद और गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।
बोकारो जिले में कितने गांव है
बोकारो जिले में 635 गांव है 249 ग्राम पंचायतों के माध्यम से संचालित किये जाते, ग्राम पंचायतो के ऊपर खंड होती है, जो की जिले में 9 है ।
बोकारो का इतिहास
बोकारो के इतिहास बहुत पुराना है, पहले यह स्थान मानभूम के नाम से जाना जाता था, परन्तु बोकारो नाम के रूप में तब प्रकाश में आया जब यहाँ पर स्टील प्लान की स्थापना रूस के सहयोग से की गयी थी।
बोकारो जिला का इतिहास एकदम न्य है, क्युकी १९९१ में ही इसे एक जिले के रूप में मान्यता मिली थी, उसके पहले यह एक उप मंडल हुआ करती थी, ये धनबाद जिले का हिस्सा था, और जब इसे जिले में बदला गया था कुछ ब्लॉक धनबाद से और कुछ ब्लॉक गिरडीह जिले से निकल कर ये न्य जिला बना दिया गया।