पश्चिम खासी हिल्स जिला मेघालय

पश्चिम खासी हिल्स जो की मेघालय के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय नांगस्टॉइन है, जिले में 1 उपमंडल, 4 ब्लॉक, कुछ तहसीलें, 5 विधान सभा क्षेत्र और 1 लोकसभा क्षेत्र है।

पश्चिम खासी हिल्स जिला

पश्चिम खासी हिल्स जिले का क्षेत्रफल 5,247 किमी 2 (2,026 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार पश्चिम खासी हिल्स जिले की जनसँख्या लगभग 294,115 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 190 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, पश्चिम खासी हिल्स की साक्षरता 79.3% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 981 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 30.25% रही है ।

पश्चिम खासी हिल्स जिला भारत में कहाँ पर है

पश्चिम खासी हिल्स भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित मेघालय राज्य में है, पश्चिम खासी हिल्स मेघालय के लगभग मध्य भाग में है, इसके उत्तर पूर्वी भाग में असम है, पश्चिम खासी हिल्स की समुद्रतल से ऊंचाई 1409 मीटर है और इसी के अक्षांश और देशांतर 25.52° N, 91.25° E, और पश्चिम खासी हिल्स मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग जो की पश्चिम खासी हिल्स्स जिले से लगभग 97 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 106 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1966 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।

पश्चिम खासी हिल्स जिले के पडोसी जिले

पश्चिम खासी हिल्स जिले के उत्तर में असम के जिले है जो की कामरूप जिला और गोलपारा जिला है, उत्तर पूर्व में री-भोई जिला है, पूर्व में पूर्वी खासी हिल्स जिला है, दक्षिण में दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिला है, दक्षिण पश्चिम में दक्षिणी गारो हिल्स जिला है, पश्चिम में पूर्वी गारो जिला है।

Information about West Khasi Hills in Hindi

नाम पश्चिम खासी हिल्स
मुख्यालय नांगस्टॉइन
राज्य मेघालय
क्षेत्रफल 5,247 किमी 2 (2,026 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 294,115
पुरुष महिला अनुपात 981
विकास 30.25%
साक्षरता दर 79.30%
जनसंख्या घनत्व 73 / किमी 2 (190 / वर्ग मील)
भाषाएँ खासी, जयंतिया, गारो भाषाएँ
ऊंचाई 1,409 मीटर (4,623 फीट)
अक्षांश और देशांतर 25.52° N, 91.27° E
एसटीडी कोड (+91)03654
पिन कोड 793119
उप मंडल 1
ब्लॉक 4
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 5
रेलवे स्टेशन गुवाहाटी, असम
एयर पोर्ट लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्डोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, गुवाहाटी
नदी (ओं) गनोल नदी
उच्च मार्ग एनएच – 27, एनएच – 6
दिल्ली से दूरी 1966 km
शिलांग से दूरी 97 km
आधिकारिक वेबसाइट http://westkhasihills.nic.in/
आरटीओ कोड ML-06

पश्चिम खासी हिल्स जिले का नक्शा मानचित्र मैप

पश्चिम खासी हिल्स जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

पश्चिम खासी हिल्स जिले में 1 उप मंडल है 4 ब्लॉक है और कुछ तहसील है। जिनके नाम इस प्रकार से है, उपमंडल का नाम नांगस्टॉइन है तथा ब्लॉक के नाम मैरंग, मौशीनरूट, मावथड्रैशन, नांगस्टॉइन है ।

पश्चिम खासी हिल्स जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

पश्चिम खासी हिल्स जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम मयूरंग (एसटी), मैशनीरुत (एसटी), महाथदर्शन (एसटी), नोंगस्टोइन (एसटी), रामबरी ज्यूरनाम (एसटी) है और ये जिला शिलांग (एसटी) लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।

पश्चिम खासी हिल्स जिले का इतिहास

पश्चिम खासी हिल्स जिले का इतिहास वस्तुतः १९७६ से शुरू हुआ है, क्युकी इस जिले का निर्माण २८ अक्टूबर १९७६ में इसके पूर्ववर्ती खासी हिल्स जिले के कुछ भाग को मिलाकर किया गया था, यह जिला मूलरूप से खासी जनजाति के लोगो के द्वारा अधिकृत था, इसके कुछ भाग में गारो जनजाति के लोगो का भी अधिपत्य था।

Comments are closed.