मधुबनी जिले में 1116 गांव है जो की, बिहार में कुल ग्रामों की संख्या का 2.88 प्रतिशत है और भारत के गांव का 0.22 प्रतिशत के लगभग है।
मधुबनी जिले में मंडल और तहसील
यह 1116 गांव बिहार में जिले के 21 तहसील या 21 ब्लॉक के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव बेनीपट्टी ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम कलुआही ब्लॉक में है, और मधुबनी जिले में 5 प्रमुख अनुमण्डल, सदर मधुबनी, बेनीपट्टी, झंझारपुर, फुलपरास और जयनगर है।
मधुबनी जिले के गांव को स्पर्श करते अन्य जिलों के गांव
मधुबनी भारत के राज्य बिहार के उत्तरी भाग में है, और इसके उत्तर में भारत का पड़ोसी देश नेपाल है, पूर्व में कोसी नदी है जिसके दूसरे किनारे पर सुपौल जिले के गांव है, दक्षिण पूर्व में सहरसा जिले के सीमान्त गांव है, दक्षिण में दरभनगा जिले के गांव है और पश्चिम में सीतामढी जिले के गांव है।
मधुबनी जिले में गांव की कुल संख्या
S. No | Tehsil (CD Block) | Area (km²) | Population (2011) | Total Villages |
---|---|---|---|---|
1 | Andhratharhi | 145 | 1,91,680 | 48 |
2 | Babubarhi | 185 | 2,17,331 | 63 |
3 | Basopatti | 139 | 1,73,499 | 34 |
4 | बेनीपट्टी | 271 | 3,61,400 | 103 |
5 | Bisfi | 181 | 3,20,704 | 57 |
6 | Ghoghardiha | 168 | 1,93,088 | 50 |
7 | Harlakhi | 144 | 1,96,251 | 44 |
8 | जयनगर | 124 | 1,93,700 | 22 |
9 | झंझारपुर | 152 | 2,05,520 | 68 |
10 | कलुआही | 94 | 1,17,282 | 20 |
11 | Khajauli | 112 | 1,43,583 | 32 |
12 | Ladania | 184 | 1,75,561 | 28 |
13 | Lakhnaur | 118 | 1,67,841 | 44 |
14 | Laukaha | 216 | 2,12,127 | 47 |
15 | Laukahi | 260 | 2,08,317 | 66 |
16 | Madhepur | 234 | 2,67,606 | 86 |
17 | मधुबनी | 149 | 3,23,592 | 80 |
18 | मधवापुर प्रखण्ड | 108 | 1,34,704 | 43 |
19 | Pandaul | 175 | 2,70,642 | 75 |
20 | Phulparas | 162 | 1,66,018 | 42 |
21 | राजनगर | 178 | 2,46,933 | 64 |
आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामो की संख्या
आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामों की संख्या 1115 है, लेकिन वहां पर ब्लॉक या तहसील के अनुसार विभाजन नहीं है, इसलिए हमने एक अन्य वेबसाइट 1116 की संख्या के अनुसार ऊपर की सारणी बनायीं है, वैसे वास्तविक संख्या 1115 ही है, हम डाटा संग्रह कर के शीघ्र ही यहाँ पर अपडेट करेंगे।