कोरबा जिले में 792 गांव है जो की, छत्तीसगढ़ में कुल ग्रामों की संख्या का 1.89 प्रतिशत है और भारत में कुल गांव का 0.125 प्रतिशत के लगभग है।
कोरबा जिले में मंडल और तहसील
यह 792 गांव छत्तीसगढ़ में जिले के 5 तहसील या 5 ब्लॉक (प्रखंड) के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम करतला ब्लॉक में है, और कोरबा जिले में प्रमुख 3 अनुमंडल है, जिनके नाम कोरबा, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा है।
कोरबा जिले के गांव को स्पर्श करते अन्य जिलों के गांव
कोरबा भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के उत्तर मध्य भाग में है, इसलिए इसके सीमांत गांव अन्य जिलों ने सीमान्त ग्रामो को स्पर्श करते है, जैसे उत्तर में कोरिया जिले के गांव है,और उत्तर में ही सूरजपुर जिले के गांव है, उत्तर पूर्व में सुरगुजा जिले के गांव है, पूर्व में रायगढ़ जिले के गांव है, दक्षिण में जांजगीर चाम्पा जिले के गांव है, इसके बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम तक बिलासपुर जिले के गांव है।
कोरबा जिले में गांव की कुल संख्या
Sr | अनुविभाग | तहसील | विकासखंड | ग्राम पंचायत | राजस्व ग्राम |
---|---|---|---|---|---|
1 | कोरबा | कोरबा | कोरबा | 72 | 142 |
2 | कोरबा | करतला | करतला | 73 | 121 |
3 | कटघोरा | कटघोरा | कटघोरा | 54 | 158 |
4 | कटघोरा | पाली | पाली | 91 | 138 |
5 | पोड़ी उपरोड़ा | पोड़ी उपरोड़ा | पोड़ी उपरोड़ा | 100 | 210 |
क्या कहती है अन्य वेबसाइट
एक अन्य वेबसाइट पर हमने पाया की जिले में गांव की संख्या 726 है, शायद कुछ गांव बाद में बने हो, इसलिए हमे आधिकारिक वेबसाइट पर ही विस्वास करना होगा।