जांजगीर-चांपा जिले में 915 गांव है जो की, छत्तीसगढ़ में कुल ग्रामों की संख्या का 2.19 प्रतिशत है और भारत में कुल गांव का 1.45 प्रतिशत के लगभग है।
जांजगीर-चांपा जिले में मंडल और तहसील
यह 915 गांव छत्तीसगढ़ में जिले के 10 तहसील या 9 ब्लॉक (प्रखंड) के अंतर्गत आते है, इन तहसीलों या ब्लॉक में सबसे ज्यादा गांव डाभरा ब्लॉक में है, और सबसे कम ग्राम पामगढ़ ब्लॉक में है, और जांजगीर-चांपा जिले में प्रमुख 5 अनुमंडल है, जिनके नाम जांजगीर, चांपा, शक्ति, डभरा और पामगढ़ है।
जांजगीर-चांपा जिले के गांव को स्पर्श करते अन्य जिलों के गांव
जांजगीर-चांपा भारत के राज्य छत्तीसगढ़ के पूर्वी भाग में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के सीमान्त गांव से घिरा हुआ है, इसके उत्तर में कोरबा जिले का गांव है, उत्तर पूर्व में रायगढ़ जिले के गांव है, जो की दक्षिण पूर्व तक है, दक्षिण में बलोदा बाजार जिले के गांव है और पश्चिम में बिलासपुर जिले के गांव है, इस प्रकार इसके सीमान्त गांव की सीमाएं अन्य किसी राज्य के जिलों के सीमान्त गांव को स्पर्श नहीं करती है।
जांजगीर-चांपा जिले में गांव की कुल संख्या
sno | Block Name | No. of Panchayat | No, of Villages |
---|---|---|---|
1 | नवागढ़ | 93 | 109 |
2 | अकलतारा | 55 | 81 |
3 | बालोदा | 64 | 91 |
4 | बमनिहदिह | 54 | 79 |
6 | सक्ति | 71 | 123 |
6 | जैजैपुर | 74 | 102 |
7 | मालखरौदा | 75 | 109 |
8 | डभरा | 85 | 124 |
9 | पामगढ़ | 60 | 72 |
क्या कहती है अन्य वेबसाइट
एक अन्य वेबसाइट पर हमने पाया की जिले में गांव की संख्या 907 है, शायद कुछ नए गावों का सृजन बाद में हुआ होगा, लेकिन इसमें आधिकारिक वेबसाइट पर सही संख्या मिल गयी है इसलिए हमे आधिकारिक वेबसाइट पर ही विस्वास करना होगा।
जांजगीर-चांपा ब्लॉक लिस्ट
स क्र | अनुभाग का नाम | विकासखण्ड का नाम |
---|---|---|
1 | जांजगीर | नवागढ़ |
2 | जांजगीर | अकलतरा |
3 | जांजगीर | बलौदा |
4 | चांपा | चांपा |
5 | सक्ती | सक्ती |
6 | सक्ती | जैजैपुर |
7 | सक्ती | मालखरोदा |
8 | डभरा | डभरा |
9 | पामगढ़ | पामगढ़ |
जांजगीर-चांपा तहसील लिस्ट
स क्र | अनुभाग का नाम | तहसील का नाम | उप तहसील का नाम |
---|---|---|---|
1 | जांजगीर | जांजगीर | — |
2 | जांजगीर | अकलतरा | — |
3 | जांजगीर | बलौदा | — |
4 | जांजगीर | नवागढ़ | — |
5 | जांजगीर | शिवरीनारायण | — |
6 | चांपा | चांपा | |
7 | चांपा | सारागांव | |
8 | चांपा | बम्हनीडीह | |
9 | सक्ती | सक्ती | |
10 | सक्ती | जैजैपुर | हसौद |
11 | सक्ती | मालखरोदा | — |
12 | सक्ती | बाराद्वार | |
13 | डभरा | डभरा | चंद्रपुर |
14 | पामगढ़ | पामगढ़ | — |