तरण तारण जिला पंजाब के जिलों में एक जिला है, और इसका मुख्यालय तरण तारण साहिब है, जिले में 3 तहसीलें है, 8 खंड या ब्लॉक है और 4 विधान सभा क्षेत्र है।
तरण तारण जिला
तरण तारण जिले का क्षेत्रफल 2414 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार तरण तारण की जनसँख्या लगभग 1,120,070 है और जनसँख्या घनत्व 683 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, तरण तारण की साक्षरता 69.40% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 898 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 19.28% रही है।
तरण तारण जिला भारत में कहाँ पर है
तरण तारण जिला भारत के राज्यो में उत्तर पश्चिम में स्थित पंजाब राज्य में है, तरण तारण जिला पंजाब के उत्तर पश्चिमी भाग में है और इसके उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम तक पाकिस्तान है, तरण तारण 31°27′ उत्तर 74°55′ पूर्व के बीच स्थित है, तरण तारण की समुद्रतल से ऊंचाई 226 मीटर है, तरण तारण पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से 231 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में राष्ट्रिय राजमार्ग 3 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 451 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
तरण तारण जिले के पडोसी जिले
तरण तारण जिले के उत्तर में अमृतसर जिला है उत्तर पूर्व में जालंधर जिला है, पूर्व में कपूरथला जिला है, दक्षिण फ़िरोज़पुर जिला है।
Information about Tarn Taran in Hindi
नाम | तरण तारण |
---|---|
मुख्यालय | तरण तारण |
राज्य | पंजाब |
क्षेत्रफल | 2,414 किमी 2 (932 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,120,070 |
पुरुष महिला अनुपात | 898 |
विकास | 19.28% |
साक्षरता दर | 69.40% |
जनसंख्या घनत्व | 460 / किमी 2 (1,200 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 226.5 मीटर (743.1 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 31°27′ उत्तर 74°55′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-01852′ |
पिन कोड | 143401 |
तहसील | 3 |
खंड | 8 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | तरन तारन रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर |
नदी (ओं) | ब्यास & सतलज नदी |
उच्च मार्ग | NH-44, NH 3 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.tarntaran.gov.in |
आरटीओ कोड | PB-46 |
तरण तारण जिले का नक्शा मानचित्र मैप
तरण तारण जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
तरण तारण जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 3 है, तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 3 और इनके नाम तारन तारान, पत्ती, खड़ूर साहिब है और जिले में 8 खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है इनके नाम तरनतारन, पत्ती, खडूर साहिब, चोहला साहिब, भिखीविंड, गंडीविंड, वल्टोहा, नौशहरा पन्नुआं ।
तरण तारण जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
तरण तारण जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम तरनतारन, पत्ती, खडूर साहिब, खेमकरण और जिले में कोई संसदीय क्षेत्र नहीं है क्युकी जिला स्वयं खडूर साहिब लोक सभा क्षेत्र में पड़ता है ।
तरण तारण जिले का इतिहास
तरण तारण जिले का इतिहास सिखों के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव महाराज जी से जुड़ा हुआ है, गुरु जी ने इस नगर की स्थापना १५९६ में की थी, इसका नाम तरन तारण इसलिए रखा था क्युकी ये जनमानस के कल्याण की लिए बसाया गया था, तरन तारण साहिब पर भांगी मिस्ल के शक्तिशाली ढिल्लों समुदाय के लोगो का शासन था, १९४७ में विभाजन के समय तरन तारण भारत गणराज्य में आ गया, तरन तारण १९८० से १९९० के बीच सिखों के विद्रोह के कारण बहुत ही चर्चित रहा था।