मिजोरम अपने आप में एक अनूठा राज्य है, यह भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक है, भारत देश के स्वतंत्र होने के बाद यह भूभाग असम का एक क्षेत्र विशेष था, इसे प्रशासन की सुविधा के १९७२ में भारत का केंद्र शासित राज्य बनाया और फिर जनसंख्या और अन्य करने को ध्यान में रखते हुए २० फरबरी १९८७ में यह भारत का एक न्य राज्य जो की २३ वे नंबर का था, यहाँ की साक्षरता ९२% है और राजधानी आइज़वाल है।
मिजोरम के पडोसी राज्य
मिजोरम के उत्तर में असम, उत्तर पूर्व में मणिपुर और उत्तर पश्चिम में त्रिपुरा है, बाकि भाग भारत के पडोसी देश बांग्लादेश और म्यांमार से जुड़ा हुआ है।
यहाँ 15 दिसंबर 2018 से मिजोरम के 5 वें मुख्यमंत्री मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के जोरामथांगा है, राज्यपाल जगदीश मुखी है, विधान सभा में ४० सीट है, यहाँ से लोक सभा में १ और राज्य सभा में १ सीट है, उच्च न्यायालय गोवाहाटी का है जिसकी एक खंडपीठ आइज़वाल भी है।
मिजोरम के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
राज्य | मिजोरम (Mizoram) |
---|---|
राज्यपाल | श्री कमभमपति हरिबाबू (१९ जुलाई २०२१) |
मुख्यमंत्री | Shri Pu Zoramthanga (मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)) |
उप मुख्यमंत्री | Tawnluia |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mizoram.gov.in/ |
स्थापना का दिन | 20 फ़रवरी 1987 |
क्षेत्रफल | 21,087 वर्ग किमी |
घनत्व | 52 प्रति वर्ग किमी |
जनसंख्या (2011) | 1,097,206 |
पुरुषों की जनसंख्या (2011) | 555,339 |
महिलाओं की जनसंख्या (2011) | 541,867 |
शहरी जनसंख्या % में (2011) | 48.49% |
जिले | 8 |
राजधानी | आइज़ोल |
उच्च न्यायलय | गुवाहाटी उच्च न्यायालय |
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] | 28th |
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] | 25th |
धर्म | हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, बुद्धिज़्म, सिख धर्म, अन्य धर्म |
नदियाँ | चिमतुइपुइ, तलौंग, टूटीस, तुइरिअल |
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान | फौंगपुइ ब्लू माउंटेन राष्ट्रीय उद्यान, मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान, डम्पा टाइगर रिजर्व, तवी वन्यजीव अभयारण्य |
भाषाएँ | मिजो, चकमा, मारा, लाइ, त्रिपुरी, हमार, पाइते, हिंदी, अंग्रेजी |
पड़ोसी राज्य | त्रिपुरा, असम, मणिपुर |
राजकीय पशु | पहाड़ी गिब्बन |
राजकीय पक्षी | तीतर |
राजकीय वृक्ष | नागकेसर |
राजकीय फूल | थार सेनहरी |
नृत्य | खुल्लम, चेराव, चिलम,छैला |
खेल | इनबुन, इंसुकनवर |
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2013-2014) | 10,000 करोड़ रुपया |
साक्षरता दर (2011) | 91.33% |
1000 पुरुषों पर महिलायें | 940 |
सदन व्यवस्था | एक सदनीय |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | 40 |
विधान परिषद् सीटे | NA |
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | 1 |
राज्य सभा सीटे | 1 |
मिजोरम का नक्शा
गूगल मैप की सहायता से बना हुआ Mizoram Ka Naksha
मिजोरम की भाषा
मिजोरम की मूल रूप से जो भाषा है वो मिज़ो ही है, लेकिन शिक्षा के प्रसार होने और हिन्दू भाषा का प्रभाव पूर्वोत्तर के तरफ आने से यहाँ पर हिंदी और अंग्रेजी बोलने बालो की संख्या भी अच्छी है, इस प्रकार से मिजोरम की भाषा हिंदी, अंग्रेजी अवं मिज़ो है।
मिजोरम के जिले
क्र.सं. | जिला का नाम | विकास दर | लिंग अनुपात | साक्षरता |
---|---|---|---|---|
1 | आइजोल | 22.92% | 1009 | 97.89 |
2 | चम्फाई | 16.01% | 984 | 95.91 |
3 | कोलासिब | 27.28% | 956 | 93.5 |
4 | लॉन्गतलाई | 60.14% | 945 | 65.88 |
5 | लुंगलेई | 17.64% | 947 | 88.86 |
6 | मामित | 37.56% | 927 | 84.93 |
7 | सैह | -7.34% | 979 | 90.01 |
8 | सेरछिप | 20.56% | 977 | 97.91 |
9 | उखरूल | |||
10 | वोखा | |||
11 | ज़ुन्हेबोटो |
मिज़ोरम का इतिहास
मिज़ो’ शब्द की उत्पत्ति के बारे में ठीक से ज्ञात नहीं है। मिज़ोरम शब्द का स्थानीय मिज़ो भाषा में अर्थ है, पर्वतनिवासीयों की भूमि।
१९वीं शताब्दी में यहां ब्रिटिश मिशनरियों का प्रभाव फैल गया और इस समय तो अधिकांश मिज़ो लोग ईसाई धर्म को ही मानते हैं। मिज़ो भाषा की अपनी कोई लिपि नहीं है। मिशनरियों ने मिज़ो भाषा और औपचारिक शिक्षा के लिए रोमन लिपि को अपनाया।
मिजोरम भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। २००१ में यहाँ की जनसँख्या लगभग ८,९०,००० थी। मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे ज्यादा ९१.०३% है।
यहाँ की राजधानी आईजोल है। मिज़ोरम एक पर्वतीय प्रदेश है। फ़रवरी, १९८७ को यह भारत का २३वां राज्य बना। १९७२ में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक ज़िला था।
पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बंग्लादेश के बीच स्थित होने के कारण भारत के पूर्वोत्तर कोने में मिज़ोरम सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण राज्य हैं।