जलगांव जिला महाराष्ट्र

जलगांव जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, जलगांव जिला, यह महाराष्ट्र के जलगाओं मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय जलगांव है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 15 तहसीलें है, 7 उपमंडल है और 11 विधान सभा क्षेत्र जो की जलगांव और रावेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, कुछ ग्राम है और कुछ ग्राम पंचायते भी है, जिनकी जानकारी हमे किसी आधिकारिक श्रोत से न मिलने के कारण प्रकाशित नहीं कर पा रहे है।

जलगांवजिला

जलगांव जिले का क्षेत्रफल 11,765 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार जलगांव की जनसँख्या लगभग 4,224,442 है और जनसँख्या घनत्व 360 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जलगांव की साक्षरता 79.73% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 933 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 14.71% रही है।

जलगांव जिला भारत में कहाँ पर है

जलगांव जिला भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, जलगांव जिला महाराष्ट्र के उत्तरी भाग की तरफ है, और इसके उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व तक मध्य प्रदेश के जिले है, जलगांव 18°39′ उत्तर 75°6′ पूर्व के बीच स्थित है, जलगांव की समुद्रतल से ऊंचाई 70 मीटर है, जलगांव महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 409 किलोमीटर उत्तर – पूर्व की तरफ मुंबई आगरा मार्ग और राष्ट्रिय राजमार्ग १६० पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1155 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग ४८ और चित्तौरगढ़ भुसावल खरगोन मार्ग पर है।

जलगांव जिले के पडोसी जिले

जलगांव के उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व में मध्य प्रदेश के जिलें है जो की क्रमशः बरवानी जिला, पश्चिमी निमाड़ जिला खरगोन और बुरहानपुर जिला है, दक्षिण पूर्व में बुलढाणा जिला है, दक्षिण में औरंगाबाद जिला है, दक्षिण पश्चिम में नासिक जिला है और पश्चिम में दूल्हे जिला है।

Information about Jalgaon in Hindi

नाम जलगांव
मुख्यालय जलगांव
प्रशासनिक प्रभाग जलगांव डिवीजन
राज्य महाराष्ट्र
क्षेत्रफल 11,765 किमी 2 (4,542 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 4,224,442
पुरुष महिला अनुपात 933
विकास 14.71%
साक्षरता दर 79.73%
जनसंख्या घनत्व 360 / किमी 2 (930 / वर्ग मील)
ऊंचाई 70 मीटर (30 फीट)
अक्षांश और देशांतर 18°39′ उत्तर 75°6′ पूर्व
एसटीडी कोड +91-257′
पिन कोड 425 001
राजस्व प्रभाग 7
तहसील/मंडल 15
लोकसभा क्षेत्र 2
विधानसभा क्षेत्र 11
गांवों की संख्या NIA
रेलवे स्टेशन जलगांव जंक्शन रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट औरंगाबाद हवाई अड्डा
नदी (ओं) गिरना, तापती, वाघुर, सिपाणा और वान नदियां
उच्च मार्ग NH-6, MH-211
आधिकारिक वेबसाइट http://jalgaon.nic.in
आरटीओ कोड MH 19

जलगांव जिले का नक्शा मानचित्र मैप

जलगांव जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

जलगांव जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 15 है अमलनेर, भड़गांव, भुसावल, बोड़वाद, चालीसगाओं, चोपड़ा, धरणगांव, एरांडोल, जलगाओं, जामनेर, मुक्ताईनगर, पाचोरा, परोला, रावेर, और यावल और जिले में 7 उपमंडल भी है अमलनेर, जलगाओं, पाचोरा, फैज़पुर, एरांडोल, भुसावल, और चालीसगाओं है।

जलगांव जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

जलगांव जिले में 11 विधानसभा क्षेत्र है अमलनेर, भुसावल, चालीसगांव, चोपड़ा, एरंडोल, जलगांव शहर, जलगांव ग्रामीण, जामनेर, मुक्ताईनगर, पचोर और रावेर, और 2 संसदीय क्षेत्र, रावेर और जलगांव है।

जलगांव जिले में कितने गांव है

जलगांव जिले में कुछ ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले कुछ गांव है। इनकी जानकारी किसी आधिकारिक श्रोत से न मिलने कारन हम प्रकाशित नहीं कर पा रहे है

जलगांव जिले का इतिहास

जलगांव का इतिहास बहुत ज्यादा प्राचीन और रहस्यो से भरा हुआ है, वर्तमान का सम्पूर्ण भूभाग जिसे हम जलगांव जिला कहते है किसी समय में खानदेश हुआ करता था जहा पर 1381 से 1601 तक फारुकी वंश के सुल्तानों ने राज्य किया था।

इस भूभाग का नाम खानदेश कैसे पड़ा इसका भी एक इतिहास है, कुछ इतिहासकारो का मानना है की मालिक नासिर को जिसने 1411 से 1443 तक यहाँ शासन किया था को यह उपाधि गुजरात के शासक अहमद प्रथम ने दी थी और इसी कारण इस भूभाग का नाम खानदेश पड़ गया, जबकि कुछ विद्वान इतिहासकारो का मत है की महाभारत कालीन खांडव वन यही पर था उसी का अपभृंश नाम कालांतर में खान देश बन गया।

१८वी शताब्दी में खानदेश अंग्रेजो के द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया, १९०६ में इस जिले को २ भागो में बनता गया, पूर्वी खानदेश और खानदेश, १९५६ में पूर्वी खानदेश बॉम्बे प्रेसीडेंसी में आ गया और १९६० में इसका नाम जलगांव करके इसे महाराष्ट्र में जोड़ दिया गया।
*NIA = No Information Available

Comments are closed.