हिसार हरियाणा

हिसार जिला हरियाणा के 22 जिलों में एक जिला है, हिसार हिसार मण्डल का जिला है और इसका मुख्यालय हिसार है, जिले में 3 उपमंडल है, 5 तहसीलें है, 1 लोक सभा क्षेत्र है, 7 विधान सभा क्षेत्र है, 275 ग्राम है और 272 ग्राम पंचायते है। Know Facts about Hisar

हिसार जिले का क्षेत्रफल 3983 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार हिसार की जनसँख्या १,५३७,११७ और जनसँख्या घनत्व 390 /km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, हिसार की साक्षरता 74% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 871 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 13.84% रहा है।

हिसार भारत में कहाँ पर है

हिसार जिला भारत के राज्यो में उत्तर की तरफ की अंदर की तरफ स्थित हरियाणा राज्य में है, हिसार जिला हरियाणा के पश्चिमी भाग का जिला है और इसके पश्चिम में राजस्थान, हिसार 29°09′N 75°42′E के बीच स्थित है, हिसार की समुद्रतल से ऊंचाई 215 मीटर है, हिसार चंडीगढ़ से 236 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ है और देश की राजधानी दिल्ली से 168 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ ही है।

हिसार के पडोसी जिले

हिसार के उत्तर में फतेहाबाद जिला है, पूर्व में जींद जिला है, दक्षिण पूर्व में रोहतक जिला है, दक्षिण में भिवानी जिला है, पश्चिम में राजस्थान का जिला है जो की हनुमानगढ़ जिला है।

Information about Hisar in Hindi

नाम हिसार
मुख्यालय हिसार
प्रशासनिक प्रभाग हिसार
राज्य हरियाणा
क्षेत्रफल 3983 किमी2 (1538 वर्ग मील)
जनसंख्या 1,537,117
पुरुष महिला अनुपात 871
विकास 13.38%
साक्षरता दर 74%
जनसंख्या घनत्व 390 / किमी2 (1000 / वर्ग मील)
ऊंचाई 215 मीटर (705 फीट)
अक्षांश और देशांतर 29°09′N 75°42′E
एसटीडी कोड 01662 ‘
पिन कोड 125 xxx
संसद के सदस्य 1
विधायक 7
उपखंडों की संख्या 3
तहसील की संख्या 5
गांवों की संख्या 275
रेलवे स्टेशन हिसार 
बस स्टेशन हाँ
एयर पोर्ट हिसार एयरपोर्ट
डिग्री कॉलेजों की संख्या 49
अंतर कॉलेजों की संख्या 518
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) 137
मध्य विद्यालय 787
मेडिकल कॉलेज 45
नदी (ओं) NA
उच्च मार्ग NH-10 NH-65
आधिकारिक वेबसाइट http://hisar.gov.in
बैंक एनए
प्रसिद्ध नेता (ओं) डॉ गोपी चंद भार्गव – पंजाब के पहले मुख्यमंत्री
आरटीओ कोड HR-20, HR-39
स्थानीय परिवहन बस, टैक्सी आदि

हिसार का नक्शा मानचित्र मैप



गूगल मैप द्वारा निर्मित हिसार का मानचित्र, इस नक़्शे में हिसार के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया हिसार है

हिसार जिले में कितनी तहसील है

हिसार जिले में 5 तहसीलें है जिनके नाम आदमपुर, अगोरहा, बरवाला, हिसार और हांसी है

हिसार जिले में विधान सभा की सीटें

हिसार जिले में 7 विधान सभा क्षेत्र है जिनके नाम आदंपुर, उक्लाना (एससी), नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार और नालवा है

हिसार जिले में कितने गांव है

हिसार में 275 गांव है और 272 गर्म पंचायतें है।

हिसार का इतिहास

हिसार का इतिहास तो अगर देखा जाये तो बहुत प्राचीन है, इतिहासकारो और उत्खखनकर्ताओ के अनुसार हिसार में हरप्पा से पहले के भी साक्ष्य मिले है, जिसके अनुसार आर्य लोग डर्सद्वाती नदी के किनारे बसे हुए थे, महाभारत काल में भी यह हिसार कुरु राजवंश से सम्बंधित था।

चन्द्र्गुप्य मौर्य ने भी यहाँ पर कुछ समय अस्थायी राजधानी बना कर ग्रीक लोगो के विरुद्ध युद्ध किया था यहाँ पर अशोक के कुछ स्तम्भ भी प्राप्त हुए है, मौर्यो के बाद कुषाण वंश और फिर गुप्त वश यहाँ के अधिपति रहे, फिर पृथ्वी राज चौहान ने हंसी नगर बसाया और यहाँ पर किला बनाया ये उनके साम्राज्य का संग तब तक रहा है जब तक वे तराइन के युद्ध में हार नहीं गए थे।

१३८८ में फिरोज शाह तुगलक दिल्ली का सुल्तान बना और हिसार भी उसके अधीन आ गया १३९८ में तैमूर ने इस क्षेत्र पर हमला किया और इसे आग लगा दी, १५२४ से १५२६ के बीच जब यहाँ पर इब्राहिम लोधी का शासन था तब बाबर ने उसे हरा कर ये क्षेत्र अपने अधिकार में ले लिया यहाँ पर हुमायु, शेरशाह सूरी और अकबर ने बह राज्य किया था।

हिसार को १७९८ में जार्ज थॉमस ने अपने अधीन किया था जब वो सिखों मराठो और फ्रेंच के से लड़ने जा रहा था १८६७ में हिसार में नगर पालिका का गठन हुआ स्वतंत्रता के बाद हिसार पंजाब में चला गया था परन्तु १९६६ में हरियाणा राज्य के निर्माण के बाद ये हरियाणा में आ गया।

Comments are closed.