राजस्थान

राजस्थान भारत के राज्यों में उत्तर पश्चिमी तरफ स्थित है, यह क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है, भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार का मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों जो कि पर्यटन का केन्द्र है, में अरावली पर्वत श्रेणी है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर है। पूर्वी राजस्थान में दो विश्व प्रसिद्ध बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो साइबेरिया से आने वाले सारसों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। राजस्थान में कुल जिलो की संख्या 33 है और राजस्थान में ग्रामो की संख्या 44981 है।

राजस्थान के पड़ोसी राज्य

राजस्थान के उत्तर में पंजाब और हरियाणा है, उत्तर पूर्व में उत्तर प्रदेश है, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेशहै, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में गुजरात है, पश्चिम में भारत का पडोसी देश पाकिस्तान है।

राजस्थान के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

राज्य राजस्थान
राज्यपाल कलराज मिश्र(1st Sept 2019)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (INC)
उप मुख्यमंत्री NA [सचिन पायलट (INC – 17 December 2018 – 14 July 2020)]
आधिकारिक वेबसाइट http://rajasthan.gov.in/Pages/default.aspx
स्थापना का दिन 1 नवंबर 1956
क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी
घनत्व 12592 प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या (2016) 74,791,568
पुरुषों की जनसंख्या (2016) 38,550,997
महिलाओं की जनसंख्या (2016) 36,240,571
शहरी जनसंख्या % में (2011) NA
जिले 33
राजधानी जयपुर
उच्च न्यायलय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] २१वा
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] प्रथम
धर्म सिख, हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, बौद्ध, जैन
नदियाँ लूनी, बनास, काली सिंध, चंबल
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का टाइगर रिजर्व, केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, धावा वन्यजीव अभयारण्य
भाषाएँ राजस्थानी, मारवाड़ी, मेवाड़ी, धुन्धरी, मेवाती और हरौती, हिन्दी, पंजाबी
पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब
राजकीय पशु ऊंट, चिंकारा
राजकीय पक्षी गोडावण
राजकीय वृक्ष खेजरी
राजकीय फूल रोहिदा
राजकीय नृत्य घूमर
राजकीय खेल बास्केटबॉल
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2016) INR 42434 Crore
साक्षरता दर (2011) 67.38%
1000 पुरुषों पर महिलायें 833
सदन व्यवस्था एकसदनीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 200
विधान परिषद् सीटे NA
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 25
राज्य सभा सीटे 10

राजस्थान का नक्शा

गूगल मैप द्वारा निर्मित राजस्थान का नक्शा

राजस्थान से राज्यसभा सदस्यों की लिस्ट

क्रम संख्या नाम पार्टी चयन तिथि सेवानिवृत्ति तिथि
1 Om Prakash Mathur Bharatiya Janata Party 5-Jul-16 4-Jul-22
2 Abhishek Manu Singhvi Indian National Congress 3-Apr-12 2-Apr-18
3 M. Venkaiah Naidu Bharatiya Janata Party 5-Jul-16 4-Jul-22
4 Bhupender Yadav Bharatiya Janata Party 4-Apr-12 3-Apr-18
5 Narendra Budania Indian National Congress 4-Apr-12 3-Apr-18
6 Narayan Lal Panchariya Bharatiya Janata Party 10-Apr-14 9-Apr-20
7 Ramnarayan Dudi Bharatiya Janata Party 10-Apr-14 9-Apr-20
8 Vijay Goel Bharatiya Janata Party 10-Apr-14 9-Apr-20
9 Ram Kumar Verma Bharatiya Janata Party 5-Jul-16 4-Jul-22
10 Harshvardhan Singh Bharatiya Janata Party 5-Jul-16 4-Jul-22

राजस्थान का इतिहास

ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर पता चलता है कि यहां लगातार मानव बस्ती होने का इतिहास 1,00,000 साल तक पुराना है। 7वीं से 11वीं सदी के बीच कई राजवंशों का उदय हुआ। 16वीं सदी की शुरुआत में राजपूत शक्ति ने अपने चरम को छुआ। अकबर, कुछ राजपूत राज्यों को मुगल शासन के अधीन लेकर आया। 19वीं सदी की शुरुआत में वे मराठों से संबंद्ध हो गए। मुगलों के पतन के साथ राजपूतों ने धीरे धीरे और कई शानदार जीतों की एक श्रृंखला के साथ आजादी वापस हासिल की। हालांकि बाद में ब्रिटिशों के रुप में एक नई शक्ति उभर कर सामने आई। कई राजपूत राज्यों ने ब्रिटिशों के साथ गठबंधन किया और उन्होंने हर राज्य को अपने महाराज के साथ आजाद राज्य के रुप में, लेकिन कुछ आर्थिक और राजनीतिक पाबंदियों के साथ राज जारी रखने की अनुमति दी। यह गठबंधन राजपूतों के अंत की शुरुआत साबित हुआ और जल्द ही इन राजाओं के असंयम और विलासिता के कारण राजपूत शासन का पतन शुरु हो गया। [Read Mehrangarh Fort History in Hindi]

राजस्थान में शिक्षा

पिछले कुछ सालों मेें राजस्थान ने शिक्षा के मामले में बहुत प्रगति की है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की साक्षरता दर 67.06 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में स्कूल स्तर की शिक्षा या तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा मंडल या राजस्थान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है। राज्य में नौ विश्वविद्यालय और 250 से ज्यादा काॅलेज हैं। यहां तकरीबन 23 पाॅलिटेक्निक काॅलेज और 150 से ज्यादा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। राज्य की तीन सबसे मशहूर शिक्षण संस्थाओं में आईआईटी जोधपुर, पिलानी का बिड़ला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एंड साइंस और आईआईएम उदयपुर शामिल हैं।

राजस्थान की जनसांख्यिकी

सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की कुल जनसंख्या 6,85,48,437 है। पिछले दस सालों में आबादी के बढ़ने की दर 21.44 प्रतिशत रही है। राजस्थान का लिंग अनुपात 1000 पुरुषों पर 926 महिलाओं का है। राज्य की साक्षरता दर 67.06 प्रतिशत है। राजस्थान के सबसे बड़े शहर जयपुर, जोधपुर और कोटा हैं। राजस्थान राज्य में 33 जिले हैं। जानिए इतिहास और अन्य जानकारियाँ माधोगढ़ के किले के बारे में

Comments are closed.