बुलढाणा जिला महाराष्ट्र

बुलढाणा जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, बुलढाणा जिला, यह महाराष्ट्र के अमरावती मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय बुलढाणा है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 13 तहसीलें है, 6 उपमंडल है और 7 विधान सभा क्षेत्र जो की बुलढाणा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, कुछ ग्राम है और कुछ ग्राम पंचायते भी है जिनकी जानकारी जल्दी ही प्रकाशित करेंगे।

बुलढाणा जिला

बुलढाणा जिले का क्षेत्रफल 9640 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार बुलढाणा की जनसँख्या लगभग 2,588,039 है और जनसँख्या घनत्व 268 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, बुलढाणा की साक्षरता 82.09% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 928 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 15.93% रही है।

बुलढाणा जिला भारत में कहाँ पर है

बुलढाणा जिला भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, बुलढाणा जिला महाराष्ट्र के उत्तरी भाग की तरफ है, इसकी कुछ सीमाएं मध्य प्रदेश के जिलों से भी मिलती है, बुलढाणा 20°31′ उत्तर 76°10′ पूर्व के बीच स्थित है, बुलढाणा की समुद्रतल से ऊंचाई 231 मीटर है, बुलढाणा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 496 किलोमीटर उत्तर – पूर्व की तरफ राज मार्ग 753A पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1363 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।

बुलढाणा जिले के पडोसी जिले

बुलढाणा के उत्तर में मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला है, उत्तर पूर्व में अमरावती जिला है, पूर्व में अकोला जिला है, दक्षिण पूर्व में वाशिम जिला है, दक्षिण में हिंगोली जिला है, और दक्षिण पश्चिम में जालना जिला है, पश्चिम में औरंगाबाद जिला है और उत्तर पश्चिम में जलगांव जिला है।

Information about Buldhana in Hindi

नाम बुलढाणा
मुख्यालय बुलढाणा
प्रशासनिक प्रभाग अमरावती डिवीजन
राज्य महाराष्ट्र
क्षेत्रफल 9,640 किमी 2 (3,720 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 2,588,039
पुरुष महिला अनुपात 928
विकास 15.93%
साक्षरता दर 82.09%
जनसंख्या घनत्व 268 / किमी 2 (690 / वर्ग मील)
ऊंचाई 231 मीटर (761 फीट)
अक्षांश और देशांतर 20°31′ उत्तर 76°10′ पूर्व
एसटीडी कोड 7262
पिन कोड 443001
राजस्व प्रभाग 6
तहसील/मंडल 13
लोकसभा क्षेत्र 6
विधानसभा क्षेत्र 7
गांवों की संख्या NIA
रेलवे स्टेशन मल्कापुर रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट औरंगाबाद हवाई अड्डा
नदी (ओं) पूर्णा नदी, तापी नदी, पैंगगंगा नदी
उच्च मार्ग NH-28, NH-6
आधिकारिक वेबसाइट http://buldhana.nic.in
आरटीओ कोड MH 28

बुलढाणा जिले का नक्शा मानचित्र मैप

बुलढाणा जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

बुलढाणा जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 13 है, बुलढाणा, चिखली, देुलगांव राजा, मलकापुर, मोटाला, नंदुर, मेहकर, सिंदखेड राजा, लोणार, खामगांव, शेगाव, जलगांव जामोड और संगमपुर। जिले में 6 उपमंडल भी है, बुलढाणा, मेहकर, खामगांव, मलकापुर, जलगांव-जामोद, सिंदखेड राजा।

बुलढाणा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

बुलढाणा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है मलकपुर (21) – चिदंबर मदनलाल संचेती (भाजपा), बुलढाणा (22) – हरशवर्धन सपकाल (कांग्रेस), चिखली (23) – राहुल सिंधविनायक बोंद्रे (कांग्रेस), सिंदखेड राजा (24) – शशिकांत केतेकर (एसएचएस), मेहकर (25) – संजय भास्कर रैमूलर (एसएचएस), खामगांव (26) -आवव आकाश फंडकर (बीजेपी), जलगांव जामोद (27) – श्री संजय श्रीराम कुटे (भाजपा) और 6 संसदीय क्षेत्र है, बुलढाणा, चिखली, सिंदखेड राजा, मेहकर (एससी), खामगांव, जलगांव (जामोद)।

बुलढाणा जिले में कितने गांव है

बुलढाणा जिले में कुछ ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले कुछ गांव है। जिनकी जानकारी किसी आधिकारिक श्रोत से न मिलने के कारण हम यहाँ नहीं दे रहे है, लेकिन हम जल्दी ही इस जानकारी को यहाँ पर देंगे।

बुलढाणा जिले का इतिहास

बुलढाणा का इतिहास भारत महान ग्रन्थ महाभारत में भी वर्णित है, इस विदर्भ राज्य का अंग था, और इसका नाम उस समय भील थाना था, यानि की भीलों का निवास स्थान।
मौर्य काल में जब अशोक का शासन था बिरार [२७१-२३१ ईसा पूर्व ] मौर्य के अधीन था, फिर यहाँ पर सातवाहन राजवंश (2 शताब्दी ईसा पूर्व -2 शताब्दी) राज्य किया, उसके बाद वाकाटक वंश (3 से 6 वीं शताब्दी) तक रहे और १९०३ में बेरार को हैदराबाद के निजाम ने ब्रिटिश सरकार को पट्टे पर दिया था।
*NIA = No Information Available

Comments are closed.