बालासोर जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय बालासोर है, जिले में 2 उपमंडल है 12 कस्बे है, और 8 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बालासोर जिला
बालासोर जिले का क्षेत्रफल 3,634 किमी 2 (1,403 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार बालासोर जिले की जनसँख्या लगभग 2,317,419 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 609 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, बालासोर की साक्षरता 80.66% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 957 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 14.47% रही है।
बालासोर जिला भारत में कहाँ पर है
बालासोर भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, बालासोर उड़ीसा के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है जिस कारन इसकी उत्तर पूर्वी सीमाएं पश्चिम बंगाल के जिलों को स्पर्श करती है वही दूसरी तरफ इसकी पूरी से दक्षिण पूर्वी सीमाएं बंगाल की खाड़ी को स्पर्श करती है, बालासोर की समुद्रतल से ऊंचाई 90 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 21.5° N, 86.9° E, और बालासोर उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की खोरधा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 195 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग ४४ पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1596 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ग्रैंड ट्रक रोड पर है।
बालासोर जिले के पडोसी जिले
बालासोर जिले के उत्तर पश्चिम से उत्तर में मयूरभंज जिला है, उत्तर से उत्तर पूर्व में क्रमशः पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिला, पश्चिमी मेदिनीपुर जिला और पूर्वी मेदिनीपुर जिला है, उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व तक बंगाल की खाड़ी है, और दक्षिण में भद्रक जिला है और पश्चिम में केंदूझार जिला है।
Information about Balasore in Hindi
नाम | बालासोर |
---|---|
मुख्यालय | बालासोर |
राज्य | ओडिशा |
क्षेत्रफल | 3,634 किमी 2 (1,403 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 2,317,419 |
पुरुष महिला अनुपात | 957 |
विकास | 14.47% |
साक्षरता दर | 80.66% |
जनसंख्या घनत्व | 609 / किमी 2 (1580 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | उड़िया, अंग्रेजी |
ऊंचाई | 90 मीटर (295 फुट) |
अक्षांश और देशांतर | 21.5° N, 86.9° E |
एसटीडी कोड | (+91)06782 |
पिन कोड | 756xxx |
उप मंडल | 2 |
ब्लॉक | 12 |
तहसील | 12 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 8 |
रेलवे स्टेशन | बालासोर रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भुवनेश्वर |
नदी (ओं) | सुवर्णरेखा नदी, बुद्धलांगा नदी |
उच्च मार्ग | एनएच -16 |
दिल्ली से दूरी | 1596 km |
भुवनेश्वर से दूरी | 195 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.ordistricts.nic.in/district_home.php |
आरटीओ कोड | OD-01 |
बालासोर जिले का नक्शा मानचित्र मैप
बालासोर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
बालासोर जिले में बालासोर जिले में 2 उप मंडल है जिनके नाम 1. बालसोर और 2. नीलगिरि है और 12 ब्लॉक है इनके नाम 1.बेलेश्वर, 2. रेमुन, 3. बास्ता, 4. बलापल, 5. भोगराई, 6. जेलश्वर, 7. बाहानागा, 8.सोरो, 9. सिमुलिया, 10. ख़ैरा, 11 नीलिगिरि और 12. ओपादा है और बारह ही तहसीलें है जिनके नाम बालासोर, भोगराई, बालीपाल, बस्ता, जलेश्वर, नीलागिरि, सिमुलीया, सोरो, बहनागा, रेमुना, खैरा और ओपादा है ।
बालासोर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
बालासोर जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र है, इन क्षेत्रो के नाम जलेस्वर, भोगरई, बस्ता, बालासोर, रमुना, नीलगिरि, सोरो, सिम्युलिअ है और 1 लोक सभा सभा क्षेत्र है जिसका नाम बालासोर है।
बालासोर जिले का इतिहास
बालासोर जिले का इतिहास बहुत प्राचीन है, यह पहले एक नगर था जो की कलिंग साम्राज्य का अंग था, इसके बाद यह तोशाला या उत्कल का भाग बना जो की मुकुंदा देव की मृत्यु तक बना रहा, इस नगर को १५६८ में मुघलो ने हथिया लिया था जो की उनके कब्जे में १७५० से लेकर १७५१ तक बना रहा, इसके बाद मराठो ने इसे अपने अधीन कर लिया था लेकिन १८०३ में यह अंग्रेजो के कब्जे में आ गया था कुछ समय बाद यह समस्त भूभाग बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन कर दिया गया जो की १९१२ तक बना रहा कुछ समय के लिए बिहार का भी हिस्सा बना रहा, लेकिन भारत देश के अंग्रेजो से स्वतंत्रता के बाद १९४८ में नीलगिरि के क्षेत्र को ओडिसा में मिला दिया गया और एक नए जिले बालासोर का निर्माण किया गया उस समय भद्रक भी इसी जिले में था जिसे ३ अप्रैल १९९३ में बालासोर से अलग करके एक जिले के रूप में मान्यता देदी गयी थी।