झारग्राम जिला पश्चिम बंगाल

झारग्राम जिला पश्चिम बंगाल के जिलों में एक जिला है, इसका निर्माण ४ अप्रैल २०१७ को ही राज्य के २२वे जिले के रूप में हुआ है, इसे पश्चिमी मेदिनीपुर जिले से निकालकर एक स्वतंत्र जिला बनाया गया है, इसका मुख्यालय झारग्राम है, जिले में 1 तहसील है, 8 खंड या ब्लॉक है और १ विधान सभा क्षेत्र है और 4 लोकसभा है।

झारग्राम जिला

झारग्राम जिले का क्षेत्रफल 3,037.64 किमी 2 (1,172.84 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार झारग्राम की जनसँख्या लगभग 1,136,548 है और जनसँख्या घनत्व 371 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, झारग्राम की साक्षरता 79.95 % है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 956 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 16.15% रही है।

झारग्राम जिला भारत में कहाँ पर है

झारग्राम जिला भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित पश्चिम बंगाल राज्य में है, झारग्राम जिला पश्चिम बंगाल के दक्षिण पश्चिमी भाग में है और झारग्राम 22°45′ उत्तर 86°98′ पूर्व के बीच स्थित है और झारग्राम की समुद्रतल से ऊंचाई 81 मीटर है और इसके पश्चिम में झारखण्ड और उड़ीसा के जिले है, झारग्राम पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता से 173 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1435 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 19 पर है।

झारग्राम जिले के पडोसी जिले

झारग्राम जिले के उत्तर में बांकुरा जिला है, पूर्व में पश्चिमी मेदिनीपुर जिला है, दक्षिण में उड़ीसा के मयूरभंज जिला और बालेश्वर जिला है, पश्चिम में झारखण्ड के जिले है जो की पूर्वी सिंघभूमि जिला है।

Information about Jhargram in Hindi

नाम झारग्राम
मुख्यालय झारग्राम
राज्य पश्चिम बंगाल
क्षेत्रफल 3,037.64 किमी 2 (1,172.84 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 1,136,548
पुरुष महिला अनुपात 956
विकास 16.15%
साक्षरता दर 79.95%
जनसंख्या घनत्व 371 / किमी 2 (970 / वर्ग मील)
ऊंचाई 81 मीटर (266 फीट)
अक्षांश और देशांतर 22°45′ उत्तर 86°98′ पूर्व
एसटीडी कोड 91-03221
पिन कोड 721507
तहसील 1
खंड 8
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 4
रेलवे स्टेशन झारग्राम रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता
नदी (ओं) कांग्साबती, टरफेनि, सुबर्णरेखा और दुलुङ्ग नदी
उच्च मार्ग एनएच 16, एनएच 19
आधिकारिक वेबसाइट http://www.jhargram.org
आरटीओ कोड WB-49/WB-50

झारग्राम जिले का नक्शा मानचित्र मैप

झारग्राम जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

झारग्राम जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 1 है, तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 1 और इनके नाम झारग्राम सदर है और जिले में 8 खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है इनके नाम बिनपुर -1, बिनपुर -2, जंबोनी, झारग्राम, संकरेल, गोपीबलवपुर -1, गोपीबल्लवपुर -2, नयाग्राम है।

झारग्राम जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

झारग्राम जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम झारग्राम, गोपीबल्लवपुर, नयाग्राम, बीनपुर और जिले में 1 संसदीय क्षेत्र है जिनके नाम झारग्राम है।

झारग्राम जिले का इतिहास

झारग्राम का इतिहास भारत के इतिहास में मध्यकालीन इतिहास से सम्बद्ध है, जैसा की लोगो की मान्यता है की १५९२ में वर्तमान राजस्थान के तत्कालीन राज्य आम्बेर के राजा मानसिंह जो की अकबर के रिश्तेदार थे उन्होंने अकबर की आज्ञा से इस भूभाग पर आक्रमण किया, और इसे जीत भी लिया क्युकी यहाँ का अधिकार क्षेत्र आदिवासी लोगो के अधीन था, जो की मूलतया संथाल, मुंडा, भूमिज और लोढ़ा जनजाति के लोग थे, इस भूभाग को उस समय जुंगलेखंड या जंगलखण्ड कहा जाता था और आईने अकबरी में इसका वर्णन झारीखंड के नाम से है, जीत के बाद राजा मानसिंघ ने सर्वेश्र सिंह को यहाँ कर गवर्नर बना दिया, जिसे उस समय की भाषा में सूबेदार कहा जाता है।
इस भूभाग पर मराठो ने भी कुछ समय शासन किया, ये समय १७४२ से १७४७ तक का था,जब उन्होंने यहाँ की नबाब और विष्णुपुर के राजा की संयुक्त सेनाओ को पराजित किया था, इसके बाद १७६७ तक ये भूभाग एक स्वतंत्र राज्य बना रहा उसके बाद इस पर ईस्ट इंडिया कम्पनी का अधिकार हो गया जो की १९४७ तक बना ही रहा।

Comments are closed.