जुन्हेबोटो जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय जुन्हेबोटो ही है, जिले में 2 उपमंडल है और 4 ब्लॉक या तहसील है, जिले में 6 विधान सभा क्षेत्र और 1 लोकसभा क्षेत्र है।
जुन्हेबोटो जिला
जुन्हेबोटो जिले का क्षेत्रफल 1,255 किमी 2 (485 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार जुन्हेबोटो जिले की जनसँख्या लगभग १४०,७५७ है और जनसँख्या घनत्व लगभग 110 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जुन्हेबोटो की साक्षरता 86.24% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 981 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच शायद 15.34% रही है क्युकी इसके बारे में किसी भी आधिकारिक सूत्र से कुछ भी पता नहीं चला है ।
जुन्हेबोटो जिला भारत में कहाँ पर है
जुन्हेबोटो भारत के राज्यो में उत्तर पूर्व में स्थित नागालैंड राज्य में है, जुन्हेबोटो नागालैंड के मध्य भाग में है, जुन्हेबोटो की समुद्रतल से ऊंचाई 1852 मीटर है और इसी के अक्षांश और देशांतर 26.01 ° N, 94.31° E, और जुन्हेबोटो नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 170 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या 2 पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2395 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।
जुन्हेबोटो जिले के पडोसी जिले
जुन्हेबोटो जिले के उत्तर में मोकोकचुंग जिला है, पूर्व में तुएनसांग जिला है, दक्षिण पूर्व में किफिरे जिला है, दक्षिण में फेक जिला, दक्षिण पश्चिम में कोहिमा जिला है और पश्चिम में वोखा जिला है ।
Information about Zunheboto in Hindi
| नाम | जुन्हेबोटो |
|---|---|
| मुख्यालय | जुन्हेबोटो |
| राज्य | नागालैंड |
| क्षेत्रफल | 1,255 किमी 2 (485 वर्ग मील) |
| जनसंख्या (2011) | 140,757 |
| पुरुष महिला अनुपात | 981 |
| विकास | 15.34% |
| साक्षरता दर | 86.26% |
| जनसंख्या घनत्व | 110 / किमी 2 (290 / वर्ग मील) |
| भाषाएँ | अंग्रेजी और सुमी |
| ऊंचाई | 1,852 मीटर (6,076 फीट) |
| अक्षांश और देशांतर | 26.01° N, 94.31° E |
| एसटीडी कोड | (+91)03865 |
| पिन कोड | 797111 |
| उप मंडल | 2 |
| तहसील | 4 |
| लोकसभा क्षेत्र | 1 |
| विधानसभा क्षेत्र | 6 |
| रेलवे स्टेशन | दीमापुर रेलवे स्टेशन |
| एयर पोर्ट | दीमापुर हवाई अड्डा |
| नदी (ओं) | डोयांग, तिज़ू, डिखू (नंगा), होर्की, लैंगकी नदियां |
| उच्च मार्ग | एनएच – 27 |
| दिल्ली से दूरी | 2395 km |
| कोहिमा से दूरी | 170 KM |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://zunheboto.nic.in |
| आरटीओ कोड | NL-06 |
जुन्हेबोटो जिले का नक्शा मानचित्र मैप
जुन्हेबोटो जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
जुन्हेबोटो जिले में २ उपमंडल है जिनके अकुलुटो और सताखा है और 4 तहसीलें है जिनके नाम घाठाशी, अकुलूतो, टोकिये, सुरूहतो है ।
जुन्हेबोटो जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
जुन्हेबोटो जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम आघुनाटो, अकुलूतो, ऑटोइजु, सताखा, सुरूहोतो, जुन्हेबोटो है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
जुन्हेबोटो जिले का इतिहास
जुन्हेबोटो का इतिहास अधिक पुराना नहीं है, क्योंकि इसे जिले की मान्यता १९७३ में मिली है, इस जिले का नाम जुन्हेबोटो दो शब्दों से मिलकर बना है जुन्हेबो जिसका मतलब है ‘सफेद पत्तियों के साथ फूल झाड़ी’ और ‘टो’ का यहाँ पर मतलब है ‘एक पहाड़ी के शीर्ष पर’ इस प्रकार से इस जिले का नामकरण हुआ था।