महोबा जिला उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में नीचे की तरफ स्थित एक जिला है इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश के जिलों और मध्य प्रदेश के जिलों से मिलती है, लेकिन अगर हम ग्रामो की बात कर रहे है तो महोबा के सीमान्त ग्रामो की सीमाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामो से ही मिलती है.
जैसे उत्तर में हमीरपुर जिले के गांव से मिलती है, उत्तर पूर्व में बाँदा जिले के गांव है, पूर्व से दक्षिण पश्चिम तक मध्य प्रदेश के जिले स्पर्श करते है जिनमे पूर्व में छतरपुर जिले के गांव से, दक्षिणी भाग टीकमगढ़ जिले के गांव को स्पर्श करती है, दक्षिण पश्चिम में निवारि जिला है और पश्चिमी भाग उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले के गाओं को स्पर्श करता है।
वर्तमान समय में महोबा जिले में 3 तहसील है और 4 ब्लॉक है और सरकारी वेबसाइट अनुसार 521 गांव है लेकिन हमे ग्रामो के बारे में जानकारी 516 की ही मिली शायद इन पांच ग्रामो का निर्माण अर्वाचीन है, उत्तर प्रदेश के जिले महोबा में तहसील के अनुसार अलग अलग संख्या में ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत एवं पंचायत घर भी है.
सबसे ज्यादा ग्राम कुलपहाड़ तहसील में है और सबसे कम ग्राम महोबा तहसील में है, किस ब्लॉक/तहसील में कितने ग्राम पंचायत है ये नीचे की सारणी में दिया हुआ है, महोबा जिला में कुल 521 गांव है लेकिन हमारा डेटा २००१ का है इसलिए इसमें ग्रामो की संख्या 516 सम्भवता इन पांच ग्रामो का निर्माण बाद में तत्कालीन ग्रामो की सीमाओं को बदला कर किया गया होगा , महोबा जिले में उत्तर प्रदेश के कुल गांव का लगभग 0.92 प्रतिशत गांव है।
महोबा जिले में तहसील के अनुसार गांव की संख्या
क्रम संख्या | तहसील नाम | क्षेत्रफल km² | जनसंख्या | महिला पुरूष अनुपात | साक्षरता % | ग्रामो की कुल संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | महोबा | 1186 | 3,83,583 | 864 | 78.06 | 131 |
2 | चरखारी | 142.00 | 1,55,407 | 887 | 53.00 | 116 |
3 | कुल पहाड़ | 1176.00 | 3,36,968 | 890 | 46.00 | 269 |
वर्तमान में महोबा में 4 ब्लॉक और 3 तहसीलें है, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
महोबा जिले में कितनी तहसील है
क्रम संख्या | तहसील नाम |
---|---|
1 | महोबा |
2 | चरखारी |
3 | कुल पहाड़ |
महोबा जिले का नक्शा
उत्तर प्रदेश के जिले महोबा का गूगल नक्शा जिसमे महोबा की तहसील है
महोबा ब्लॉक लिस्ट
क्रम संख्या | विकासखण्ड |
---|---|
1 | कबरई |
2 | चरखारी |
3 | जैतपुर |
4 | पनवारी |
महोबा जिले में कितने थाने हैं
महोबा जिले में 10 थाने हैं
S. No | थाना /पुलिस स्टेशन |
---|---|
1 | AJNER |
2 | CHARKHARI |
3 | KABRAI |
4 | KHARELA |
5 | KULPAHAR |
6 | MAHOBA |
7 | MAHOBKANTH |
8 | PANWARI |
9 | SRINAGAR |
10 | KHANNA |
Source: Mahoba.nic.in and villageinfo.in