महराजगंज जिले में सरकारी वेबसाइट अनुसार 1262 गांव है और यह उत्तर प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है, इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश के जिलों, बिहार के जिलों और उत्तरी सीमाएं नेपाल से मिलती है, लेकिन अगर हम ग्रामो की बात कर रहे है तो महराजगंज के सीमान्त ग्रामो की सीमाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामो से ज्यादा मिलती है.
जैसे पूर्व में कुशीनगर जिले के गांव से मिलती है, दक्षिण में गोरखपुर जिले के गांव है, दक्षिण पश्चिम में संत कबीर नगर जिले के गांव को स्पर्श करते है, पश्चिम में सिद्धार्थनगर जिले के गांव को स्पर्श करती है, उत्तर पूर्व में बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले को स्पर्श करता है। वर्तमान समय में महराजगंज जिले में 4 तहसील है और 12 ब्लॉक है और सरकारी वेबसाइट अनुसार 1262 गांव है लेकिन हमे ग्रामो के बारे में जानकारी 1201 की ही मिली शायद इन 61 ग्रामो का निर्माण अर्वाचीन है.
उत्तर प्रदेश के जिले महराजगंज में तहसील के अनुसार अलग अलग संख्या में ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत एवं पंचायत घर भी है, सबसे ज्यादा ग्राम महराजगंज तहसील में है और सबसे कम ग्राम फरेन्दा तहसील में है, किस ब्लॉक/तहसील में कितने ग्राम पंचायत है ये नीचे की सारणी में दिया हुआ है, महराजगंज जिला में कुल 1262 गांव है लेकिन हमारा डेटा २००१ का है इसलिए इसमें ग्रामो की संख्या 1261 सम्भवता इन 61 ग्रामो का निर्माण बाद में तत्कालीन ग्रामो की सीमाओं को बदला कर किया गया होगा , महराजगंज जिले में उत्तर प्रदेश के कुल गांव का लगभग 1.2 प्रतिशत गांव है।
महराजगंज जिले में गांव की संख्या
क्रम संख्या | तहसील नाम | क्षेत्रफल km² | जनसंख्या | महिला पुरूष अनुपात | साक्षरता % | ग्रामो की कुल संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | महराजगंज | 1,093 | 26,272 | 940 | 56.00 | 405 |
2 | नौतनवां | 663 | 1,05,345 | 960 | 62.00 | 259 |
3 | निचलौल | 697 | 45,901 | 940 | 66.00 | 305 |
4 | फरेन्दा | 499.00 | 10,113 | 907 | 88.41 | 232 |
वर्तमान में महराजगंज में 12 ब्लॉक और 4 तहसीलें है, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
महराजगंज जिले में तहसील
क्रम संख्या | तहसील नाम |
---|---|
1 | महराजगंज |
2 | नौतनवां |
3 | निचलौल |
4 | फरेन्दा |
महराजगंज जिले का तहसील मानचित्र
उत्तर प्रदेश के जिले महराजगंज का गूगल नक्शा जिसमे महराजगंज की तहसील है
महराजगंज ब्लॉक लिस्ट
क्र० स० | विकास खण्ड का नाम |
---|---|
1. | बृजमनगंज |
2. | धानी |
3. | परतावल |
4. | पनियरा |
5. | लक्ष्मीपुर |
6. | घुघली |
7. | मिठौरा |
8. | नौतनवा |
9. | फरेंदा |
10. | निचलौल |
11. | सदर |
12. | सिसवां |
महराजगंज में कितने थाने है
क्र० स० | थाना का नाम |
---|---|
1. | कोतवाली महराजगंज |
2. | ठूठीबारी |
3. | सौनौली |
4. | चौक |
5. | निचलौल |
6. | बरगदवा |
7. | परसामलिक |
8. | नौतनवा |
9. | कोल्हुई |
10. | पुरन्दरपुर |
11. | फरेंदा |
12. | बृजमनगंज |
13. | पनियरा |
14. | श्यामदेउरवा |
15. | घुघली |
16. | कोठीभार |
17. | सोहगीबरवा |
18. | महिला थाना |
Source: Maharajganj.nic.in and villageinfo.in