हाथरस जिला उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में थोड़ा सा दक्षिण पश्चिमी भाग में नीचे की तरफ स्थित एक जिला है इसकी चारो तरफ की सीमाएं उत्तर प्रदेश के जिलों से ही मिलती है, लेकिन अगर हम ग्रामो की बात कर रहे है तो हाथरस के सीमान्त ग्रामो की सीमाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामो से ही मिलती है, जैसे उत्तर में अलीगढ जिले के गांव से मिलती है, उत्तर पूर्व में काशगंज जिले के गांव है, पूर्व में एटा जिले के गांव से, दक्षिणी भाग आगरा जिले के गांव को स्पर्श करती है, दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी भाग मथुरा जिले के गाओं को स्पर्श करता है, जबकि उत्तरी पश्चिमी भाग फिर से अलीगढ जिले को स्पर्श करता है। वर्तमान समय में हाथरस जिले में ४ तहसील है और ७ ब्लॉक है और सरकारी वेबसाइट अनुसार ६८३ गांव है लेकिन हमे ग्रामो के बारे में जानकारी ६७४ की ही मिली शायद इन नौ ग्रामो का निर्माण अर्वाचीन है,
उत्तर प्रदेश के जिले हाथरस में तहसील के अनुसार अलग अलग संख्या में ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत एवं पंचायत घर भी है, सबसे ज्यादा ग्राम हाथरस तहसील में है और सबसे कम ग्राम सासनी तहसील में है, किस ब्लॉक/तहसील में कितने ग्राम पंचायत है ये नीचे की सारणी में दिया हुआ है, हाथरस जिला में कुल ६८३ गांव है लेकिन हमारा डेटा २००१ का है इसलिए इसमें ग्रामो की संख्या ६७४ सम्भवता इन नौ ग्रामो का निर्माण बाद में तत्कालीन ग्रामो की सीमाओं को बदला कर किया गया होगा , हाथरस जिले में उत्तर प्रदेश के कुल गांव का लगभग 0.52 प्रतिशत गांव है।
हाथरस जिले में ब्लॉक के अनुसार गांव की संख्या
क्रम संख्या | तहसील नाम | क्षेत्रफल km² | जनसंख्या | महिला पुरूष अनुपात | साक्षरता % | ग्रामो की कुल संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | हाथरस | 142.00 | 135,594 | 864 | 78.06 | 259 |
2 | सदाबाद | 138.00 | 31,737 | 887 | 53.00 | 138 |
3 | सिकन्दरा राऊ | 105.00 | 38,485 | 890 | 46.00 | 162 |
4 | सासनी | 98.00 | 12,943 | 887 | 63.00 | 115 |
हमारे पास जो ग्राम के आंकड़े है ये २००१ है, शायद तबके जब हाथरस में सिर्फ चार तहसील हुआ करते थे, वर्तमान में हाथरस में 7 ब्लॉक और 4 तहसीलें है, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
हाथरस जिले में तहसील
क्रम संख्या | तहसील नाम |
---|---|
1 | हाथरस |
2 | सदाबाद |
3 | सिकन्दरा राऊ |
4 | सासनी |
हाथरस जिले का तहसील मानचित्र
उत्तर प्रदेश के जिले हाथरस का गूगल नक्शा जिसमे हाथरस की तहसील है
हाथरस जिले में ब्लॉक
क्रम संख्या | विकासखण्ड |
---|---|
1 | सासनी |
2 | हाथरस |
3 | मुरसान |
4 | सदाबाद |
5 | सेहपाउ |
6 | हसायन |
7 | सिकन्दरा राऊ |
Source: hathras.nic.in and villageinfo.in