संगरुर जिला पंजाब के जिलों में एक जिला है, और इसका मुख्यालय संगरुर है, जिले में 6 तहसीलें है, 10 खंड या ब्लॉक है और 7 विधान सभा क्षेत्र है १ लोक सभा क्षेत्र और ५८५ गांव है।
संगरुर जिला
संगरुर जिले का क्षेत्रफल 3685 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार संगरुर की जनसँख्या लगभग 1,654,408 है और जनसँख्या घनत्व 450 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, संगरुर की साक्षरता 67.99% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 885 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 12.6% रही है।
संगरुर जिला भारत में कहाँ पर है
संगरुर जिला भारत के राज्यो में उत्तर पश्चिम में स्थित पंजाब राज्य में है, संगरुर जिला पंजाब के दक्षिणी भाग में है और इसके दक्षिण पूर्व से दक्षिण पश्चिम तक हरियाणा के जिले है, संगरुर 30°23′ उत्तर 75°83′ पूर्व के बीच स्थित है, संगरुर की समुद्रतल से ऊंचाई 237 मीटर है, संगरुर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से 130 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में राष्ट्रिय राजमार्ग 7 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 274 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
संगरुर जिले के पडोसी जिले
संगरुर जिले के उत्तर में लुधियाना जिला है उत्तर पूर्व में फतेहगढ़ साहिब जिला है, पूर्व में पटिआला जिला है, दक्षिण पूर्व से दक्षिण पश्चिम में हरियाणा के जिले है जो की जींद जिला, फतेहाबाद जिला और सिरसा जिला है, फिर पश्चिम में मानसा जिला और बठिंडा जिला है, उत्तर पश्चिम में बरनाला जिला और मोगा जिला है ।
Information about Sangrur in Hindi
नाम | संगरूर |
---|---|
मुख्यालय | संगरूर |
राज्य | पंजाब |
क्षेत्रफल | 3,685 किमी 2 (1,423 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,654,408 |
पुरुष महिला अनुपात | 885 |
विकास | 12.60% |
साक्षरता दर | 67.99% |
जनसंख्या घनत्व | 450 / किमी 2 (1,200 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 237 मीटर (778 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 30°23′ उत्तर 75°83′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-01672′ |
पिन कोड | 148001 |
तहसील | 6 |
खंड | 10 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 7 |
रेलवे स्टेशन | संगरूर रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | लुधियाना एयरपोर्ट |
नदी (ओं) | घग्गर नदी |
उच्च मार्ग | NH-44, NH 7, NH 11, NH 52 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://sangrur.nic.in/ |
आरटीओ कोड | PB-13 |
संगरुर जिले का नक्शा मानचित्र मैप
संगरुर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
संगरुर जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 6 है, तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 6 और इनके नाम मलेरकोटला, धुरी, संगरूर, सुनाम, लेहरा, मूनक है और जिले में 10 खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है इनके नाम मलेरकोटला-आई, मलेरकोटला-द्वितीय, धुरी, शेरपुर, संगरूर, भवानीगढ़, सुनाम, लेहरा, मूनक, दिर्बा ।
संगरुर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
संगरुर जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम लेहरा, दिर्बा (एससी), सुनाम, मलेरकोटला, अमर्गगढ़, धुरी, संगरूर और जिले में एक संसदीय क्षेत्र है जो की स्वयं संगरूर है ।
संगरुर जिले का इतिहास
संगरुर जिले का इतिहास आज से लगभग ४०० साल पुराना है, जब इसकी स्थापना संघु नाम के जाट ने की थी, और जब १९४८ में संगरूर जिले का निर्माण हुआ तब इस जिले का नाम भी इसके मुख्यालय के नाम पर संगरूर ही रख दिया गया, यहाँ पर एक बहुत बड़ा नरसंहार हुआ था जो 1762 में अहमदः अब्दाली ने हजारो सिखों को मौत के घाट उतारा था।