रामगढ़ जिला झारखंड के जिलों में एक जिला है, रामगढ़ जिला, उत्तर छोटा नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय रामगढ़ में है, जिले में 1 उपमंडल है, 6 उप खंड और 3 विधान सभा क्षेत्र जो की हज़ारीबाग लोकसभा के अंतर्गत है, 351 ग्राम है और 143 ग्राम पंचायते है।
रामगढ़ जिला
रामगढ़ जिले का क्षेत्रफल 1,211 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार रामगढ़ की जनसँख्या 949,159 और जनसँख्या घनत्व 780/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, रामगढ़ की साक्षरता 73.92% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 92 1 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 13.06% रहा है।
रामगढ़ भारत में कहाँ पर है
रामगढ़ जिला भारत के राज्यो में पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित झारखंड राज्य में है, रामगढ़ जिला झारखंड के दक्षिण पूर्वी भाग का जिला है इसीलिए इसके दक्षिण पूर्व की तरफ पश्चिम बंगाल राज्य है और रामगढ़ 23.62 ° उत्तर 85.48 ° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है, रामगढ़ की समुद्रतल से ऊंचाई 652 मीटर है, रामगढ़ रांची से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 20 मार्ग पर स्थित है और देश की राजधानी दिल्ली से 1394 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही और ये राष्ट्रिय राजमार्ग १९ पर है।
रामगढ़ के पडोसी जिले
रामगढ़ के उत्तर पूर्व में बोकारो जिला है, दक्षिण पूर्व में पश्चिम बंगाल के जिले है जो की पुरुलिअ जिला है, दक्षिण पश्चिम में रांची जिला है और उत्तर पश्चिम में हज़ारीबाग जिला है ।
Information about Ramgarh in Hindi
नाम | रामगढ़ |
---|---|
मुख्यालय | रामगढ़ |
प्रशासनिक प्रभाग | उत्तर छोटा नागपुर मंडल |
राज्य | झारखंड |
क्षेत्रफल | 1,211 किमी 2 (468 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 949,159 |
पुरुष महिला अनुपात | 921 |
विकास | 13.06% |
साक्षरता दर | 73.92% |
जनसंख्या घनत्व | 780 / किमी 2 (2,000 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 652 मीटर (2139 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 23.62 ° उत्तर 85.48 ° पूर्व |
एसटीडी कोड | 06553′ |
पिन कोड | 829122 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 3 |
उप मंडल की संख्या | 1 |
खंडों की संख्या | 6 |
गांवों की संख्या | 351 |
रेलवे स्टेशन | रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | रांची हवाई अड्डा |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 9 |
अंतर कॉलेजों की संख्या | 82 |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 1064 |
मध्य विद्यालय | 620 |
अस्पताल | 2 |
नदी (ओं) | दामोदर |
उच्च मार्ग | NH-23 and NH-33 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ramgarh.nic.in |
बैंक | 5 |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
आरटीओ कोड | JH 24 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
रामगढ़ का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित रामगढ़ का मानचित्र, इस नक़्शे में रामगढ़ के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया रामगढ़ है
रामगढ़ जिले में कितनी तहसील है
रामगढ़ जिले में प्रशासनिक विभाजन तहसील के बजाये 6 ब्लॉक में किया गया है, इसका मुख्य अधिकारी भी ब्लॉक विकास अधिकारी होता है, इन ब्लॉक का नाम रामगढ़, गोला, मंडु, पतरातू, छोटापुर और दल्मी है।
रामगढ़ जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
रामगढ़ जिले में 3 विधान सभा क्षेत्र है, रामगढ़, मांडू और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र और ये सभी विधानसभा की सीटें हज़ारीबाग लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आते है ।
रामगढ़ जिले में कितने गांव है
रामगढ़ जिले में 143 पंचायतों के अंदर आने वाले 351 गांव है, इन 351 गांवों के ऊपर खंड होते है, जो की जिले में 6 है। यहाँ पर ३८ वितता हलके है, और इन ३५१ ग्रामो में ३३४ चिरागी ग्राम है और १७ बिना चिरागी ग्राम है।
रामगढ़ का इतिहास
रामगढ़ का इतिहास बहुत प्राचीन है, शायद मौर्य वंश से भी पहले का है, सबसे पहले रामगढ के नाम का इतिहास खोजते है, रामगढ़ नाम यहाँ पर मुरराम से और बेलुआगाढ़ के मिलने से बना है, यहाँ पर पास में ही सीतागढ़ और विष्णुगढ़ भी है।
इस क्षेत्र में सबसे पहले नागवंशीय राजा नन्द का शासन था, फिर उसके पतन के बाद मौर्य आये जिनका शासन २७२ ईशा पूर्व से २३२ ईशा पूर्व तक रहा, इसके बाद गुप्त वंश ने यहाँ पर राज किया, इनका शासन काफी समय तक चला, इस काल को भारत के इतिहास का स्वर्णिम काल कहा जाता है।
यहाँ पर विदेशिओ का सबसे पहला अतिक्रमण १२०६ में हुआ उसमे अफगान और मुग़ल प्रमुख थे, १७४० तक रामगढ़ एक जंगल जनपद के रूप में जाना जाता था, इसके बाद १७७१ में अंग्रेजो के कदम यहाँ पर पड़े वो भी शाह आलम द्वितीय के कारण, ब्रह्मसमाज के संस्थापक राम मोहन राइ ने यहाँ पर १८०५ से १८०६ तक निवास किया था।
१९४० में कोन्ग्रेस्स का ५३वा सेशन रामगढ में ही हुआ था अबुल कलम की की अध्यक्षता में, महात्मा गाँधी ने भी खादी की प्रदर्शनी यहाँ पर लगायी थी, यही पर सुभास चंद्र बोसे को आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का अध्यक्ष और ऍम एन रॉय को रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना गया था।