पुणे जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, पुणे जिला, यह महाराष्ट्र के पुणे मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय पुणे है, जिले में 15 तहसीलें है, 14 उपमंडल है और 8 विधान सभा क्षेत्र जो की पुणे के 4 संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 1866 ग्राम है और ९०० से ज्यादा ग्राम पंचायते भी है ।
पुणे जिला
पुणे जिले का क्षेत्रफल 15642 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार पुणे की जनसँख्या लगभग 9,426,959 है और जनसँख्या घनत्व 603 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, पुणे की साक्षरता 87.19% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 919 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 30.34% रही है।
पुणे जिला भारत में कहाँ पर है
पुणे जिला भारत के राज्यो में पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, पुणे जिला महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिमी भाग में अंदर की तरफ है, पुणे 18°31′ उत्तर 73°50′ पूर्व के बीच स्थित है, पुणे की समुद्रतल से ऊंचाई 560 मीटर है, पुणे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 150 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बेंगलोर पुणे मुंबई मार्ग पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1452 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।
पुणे जिले के पडोसी जिले
पुणे के उत्तर से पूर्व तक अहमदनगर जिला है, दक्षिण पूर्व में सोलापुर जिला है, दक्षिण से दक्षिण पश्चिम तक सतारा जिला है, पश्चिम में रायगढ़ जिला है और उत्तर पश्चिम में ठाणे जिला है।
Information about Pune in Hindi
नाम | पुणे |
---|---|
मुख्यालय | पुणे |
प्रशासनिक प्रभाग | पुणे डिवीजन |
राज्य | महाराष्ट्र |
क्षेत्रफल | 15,642 किमी 2 (6,039 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 9,426,959 |
पुरुष महिला अनुपात | 919 |
विकास | 30.34% |
साक्षरता दर | 87.19% |
जनसंख्या घनत्व | 603 / किमी 2 (1560 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 560 मीटर (1,840 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 18°31′ उत्तर 73°50′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-20′ |
पिन कोड | 411001 and 411062 |
राजस्व प्रभाग | 14 |
तहसील/मंडल | 15 |
लोकसभा क्षेत्र | 4 |
विधानसभा क्षेत्र | 8 |
गांवों की संख्या | 1866 |
रेलवे स्टेशन | पुणे रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | पुणे हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | पुष्पवती, कृष्णावती, कुकड़ी, मीना, घोड, भीमा, भामा, आंध्र, इंद्राणी, पावना, मुला, मुठा, अंबी, मोस, शिवगंगा, कनंदी, गुंजवाणी, वेलवंडी, नीरा, कर और वेरु |
उच्च मार्ग | NH-4, NH-9, NH-50 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://pune.nic.in |
आरटीओ कोड | MH 12 |
पुणे जिले का नक्शा मानचित्र मैप
पुणे जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
पुणे जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 15 है जिनके नाम हवेली, पुणेसिटी, शिरुर, मावल, मुल्शी, भोर, वेल्हा, दौंड, पुरंदर, जुन्नर, आंबेगांव, खेड, बारामती, इंदापुर, पिंपरी-चिंचवड है और जिले में 14 उपमंडल है जिनके नाम हवेली, पुणेसिटी – शिरुर, मावल – मुल्शी, भोर- वेल्हा, दौंड – पुरंदर, जुन्नर – आंबेगांव, खेड, बारामती, इंदापुर है ।
पुणे जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
पुणे जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम जुन्नर, आंबेगांव, खेड अलंदी, शिरुर, दौंड, इंदापुर, बारामती और 4 संसदीय क्षेत्र है जिसका नाम पुणे, मावल, बारामती, शिरुर है।
पुणे जिले में कितने गांव है
पुणे जिले में ९०० से ज्यादा ग्राम पंचायते है और इन के अंदर आने वाले गांव की संख्या 1866 है।
पुणे जिले का इतिहास
पुणे का इतिहास पूरी तरह से मराठों के रंग में रंगा हुआ है, यहाँ पर पहले शिवाजी का अधिपत्य रहा इसके बाद कुछ समय के लिए भोंसले लोगो की जागीरदारी बन रही इसके बाद जब पेशवाओ का उथ्थान हुआ तब या क्षेत्र ज्यादा समृध्द हो गया था, पुरे मराठा साम्राज्य की डोर पुणे से ही बंधी हुयी थी।
*NIA = No Information Available