ठाणे जिला महाराष्ट्र

ठाणे जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, ठाणे जिला, यह महाराष्ट्र के कोंकण मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय ठाणे है, जिले में 15 तहसीलें है, कुछ उपमंडल है और 15 विधान सभा क्षेत्र जो की ठाणे के 3 संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 1748 ग्राम है और कुछ ग्राम पंचायते भी है ।

ठाणे जिला

ठाणे जिले का क्षेत्रफल 4214 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार ठाणे की जनसँख्या लगभग 8,070,032 है और जनसँख्या घनत्व 1157 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, ठाणे की साक्षरता 86.18% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 880 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 35.94% रही है।

ठाणे जिला भारत में कहाँ पर है

ठाणे जिला भारत के राज्यो में पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, ठाणे जिला महाराष्ट्र के पश्चमी भाग में अरब सागर के जिलों की सीमाओं को स्पर्श करता हुआ एक भूभाग है और ठाणे 19°2′ उत्तर 72°97′ पूर्व के बीच स्थित है, ठाणे की समुद्रतल से ऊंचाई 4 मीटर है, ठाणे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 23 किलोमीटर उत्तर पूर्व में मुंबई आगरा राजमार्ग पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1402 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।

ठाणे जिले के पडोसी जिले

ठाणे के उत्तर में पालघर जिला है, उत्तर पूर्व में नासिक जिला है, पूर्व में अहमदनगर जिला है, दक्षिण पूर्व में पुणे जिला है, दक्षिण में रायगढ़ जिला है, दक्षिण पश्चिम में मुंबई उपनगर जिला है, पश्चिम में अरब सागर है।

Information about Thane in Hindi

नाम ठाणे
मुख्यालय ठाणे
प्रशासनिक प्रभाग कोंकण डिवीजन
राज्य महाराष्ट्र
क्षेत्रफल 4,214 किमी 2 (1,627 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 8,070,032
पुरुष महिला अनुपात 880
विकास 35.94%
साक्षरता दर 86.18%
जनसंख्या घनत्व 1157 / किमी 2 (3000 / वर्ग मील)
ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट)
अक्षांश और देशांतर 19°2′ उत्तर 72°97′ पूर्व
एसटीडी कोड +91-22′
पिन कोड “400 601, 400 602, 400 603, 400 604, 400 605, 400 606, 400 607, 400 615”
राजस्व प्रभाग NIA
तहसील/मंडल 15
लोकसभा क्षेत्र 3
विधानसभा क्षेत्र 15
गांवों की संख्या 1748
रेलवे स्टेशन ठाणे रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
नदी (ओं) उल्हास, येऊर और वसई नदियां
उच्च मार्ग NH-48
आधिकारिक वेबसाइट http://www.thane.nic.in
आरटीओ कोड MH-04, MH-05, MH-43

ठाणे जिले का नक्शा मानचित्र मैप

ठाणे जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

ठाणे जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 15 है जिनके नाम ठाणे, कल्याण, मुरबाड, भिवंडी, शहापुर, वसई, उल्हासनगर, अंबरनाथ, डहाणू, पालघर, तलाशरी, जवाहर, मोखडा, वाडा और विक्रमगड है और जिले में कुछ उपमंडल भी है जिनकी सटीक जानकारी नहीं है।

ठाणे जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

ठाणे जिले में 15 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम भिवंडी ग्रामीण (एसटी), शहापुर (एसटी), भिवंडी पश्चिम, भिवंडी पूर्व, कल्याण पश्चिम, मुरबाड, अमरनाथ (एससी), उल्हासनगर, कल्याण पूर्व, डोंबिवली, कल्याण ग्रामीण, मीरा भायंदर, ओवळा मजीवाड़ा, कोपरी-पाछाखाड़ी, ठाणे, मुम्ब्रा -काल्वा, ऐरोली, बेलापुरऔर 3 संसदीय क्षेत्र भिवंडी, ठाणे, कल्याण है ।

ठाणे जिले में कितने गांव है

ठाणे जिले में 1027 ग्राम पंचायते है और इन के अंदर आने वाले गांव की संख्या 1150 है।

ठाणे जिले का इतिहास

ठाणे जिले का इतिहास कई राजवंशो से जुड़ा हुआ है, सबसे पहले यह मराठो के पास था, मराठो से १८१७ में अंग्रेजो ने हथिया लिया और तब से लगा तार इसकी भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन हो रहा है, १८३० में इसे उत्तरी कोंकण जिला घोषित कर दिया गया, फिर इसका विस्तार हुआ जब इसमें दक्षिणी कोंकण जिला भी जोड़ दिया गया, और बाद में यानि १८३३ में इसका पुनर्नामकरण हुआ और इसे ठाणे कहा जाने लगा।

स्वतंत्रता के बाण यानि १९४९ में तत्कालीन जवाहर नाम की रियासत को भी इसमें जोड़ा गया और ये इसकी भौगोलिक सीमाओं में फिर इ परिवर्तन था, और ये इसकी सीमाओं में शायद अंतिम परिवर्तन था। *NIA = No Information Available

Comments are closed.