मेघालय

मेघालय भारत के राज्यों में उत्तर पूर्वी राज्य है मेघालय की राजधानी शिलांग है जो की पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के अंतर्गत आता है, इसके नाम का अगर संधि विच्छेद करें तो हम पाएंगे की इसका शाब्दिक अर्थ मेघो का घर है, इसके दक्षिण में भारत का पडोसी देश बांग्लादेश है। यहाँ पर ६० सदनीय विधान सभा है, यह पहले केंद्र शाषित राज्य था भारत सरकार राज्य पुनर्गठन आयोग १९७१ द्वारा इसे पूर्ण राज्य की मान्यता दी गयी और इसके फलस्वरूप २१ जनवरी १९७२ में यह भारत का पूर्ण राज्य बन गया। मेघालय में जिलों की संख्या ११ है।

मेघालय के पड़ोसी राज्य

मेघालय के उत्तर से पूर्व तक असम है, और दक्षिण से पश्चिम तक बांग्लादेश है।

मेघालय के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

राज्य मेघालय (Meghalaya)
राज्यपाल Shri Phagu Chauhan
मुख्यमंत्री Shri Conrad Kongkal Sangma (एनपीपी)
उप मुख्यमंत्री NA
आधिकारिक वेबसाइट http://meghalaya.gov.in/megportal/
स्थापना का दिन 21 जनवरी 1972
क्षेत्रफल 22,429 वर्ग किमी
घनत्व 140 प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या (2016) 3,211,000
पुरुषों की जनसंख्या (2016) 1,666,832
महिलाओं की जनसंख्या (2016) 1,544,168
शहरी जनसंख्या % में (2011) 22.17%
जिले 11
राजधानी शिलांग
उच्च न्यायलय मेघालय उच्च न्यायालय
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] 23rd
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] 23rd
धर्म हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, बुद्धिज़्म, सिख, आदिवासी धर्म, अन्य धर्म
नदियाँ क्यंशी, फाँलिङ्ग, नामलिङ्ग
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान थंगकरनग पार्क, इको-पार्क, द बोटैनिकल गार्डन एंड लेडी हैदरी पार्क, बालपक्रम नेशनल पार्क, नोकरेक नेशनल पार्कनेशनल पार्क
भाषाएँ खासी, गारो, बंगाली, नेपाली, हिंदी, मराठी, असमिया, माराम, हजोंग, रभा, कोच
पड़ोसी राज्य असम
राजकीय पशु धूमिल तेंदुए
राजकीय पक्षी हिल मैना
राजकीय वृक्ष गम्हार
राजकीय फूल लेडी’स स्लिपर आर्किड
नृत्य क शाद सुक मिनसीएम
खेल थवगमदाग
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2013-2014) 22,000 करोड़ रुपया
साक्षरता दर (2011) 75.84%
1000 पुरुषों पर महिलायें 986
सदन व्यवस्था एक सदनीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 60
विधान परिषद् सीटे NA
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 2
राज्य सभा सीटे 1

मेघालय का नक्शा

गूगल मैप की सहायता से बना हुआ Meghalay Ka Naksha

मेघालय का इतिहास

भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक राज्य है। मेघालय का क्षेत्रफल लगभग 22,429 वर्ग किलोमीटर है।यहाँ की राजधानी खुबसूरत शहर शिलांग है,मेघालय, पहले असम राज्य का हिस्सा था जिसे 21 जनवरी 1972 को विभाजित कर नया राज्य बनाया गया। मेघालय की जलवायु उपोष्ण  तथा आर्द्र है। वार्षिक वर्षा 1200 से.मी. तक होती है जिसके कारण इस राज्य देश का सबसे “नम” राज्य कहा जाता है। चेरापूंजी, जो कि राजधानी शिलांग के दक्षिण में स्थित है,शिलांग शिखर, जिसकी उचाई 1966 मीटर है, सर्वोच्च शिखर है।

Comments are closed.