नागालैंड

नागालैंड भारत के राज्यों में उत्तर-पूर्व में स्थित एक मनमोहक राज्य है, यह 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वाँ राज्य बना था। यह भारत का सबसे छोटा राज्य है और इसकी राजधानी कोहिमा है जो की नागालैंड के जिलों में है। नागालैंड की भौगोलिक सुंदरता कारण इसे ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।
२०११ की जनगणना के अनुसार, नागालैंड का क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है।
नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं और नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी बहुमत में हैं।

नागालैंड के पडोसी

नागालैंड राज्‍य के पूर्व में भारत का पडोसी देश म्यांमार है, पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है।
नागालैंड के कुल क्षेत्रफल का केवल ९% हिस्सा समतल जमीन पर है। नागालैण्ड में सबसे उँची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई ३८४० मी है और यही चोटी व इसकी श्रंखलाये नागालैंड और बर्मा वर्तमान में म्यांमार के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती।

नागालैंड के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

राज्य नागालैंड
राज्यपाल Shri La. Ganesan
मुख्यमंत्री नेफियू रियो नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)
उप मुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन (भाजपा)
आधिकारिक वेबसाइट https://www.nagaland.gov.in/portal
स्थापना का दिन 1 दिसंबर 1963
क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किमी
घनत्व 119 प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या (2011) 1,980,602
पुरुषों की जनसंख्या (2011) 1,024,649
महिलाओं की जनसंख्या (2011) 955,953
शहरी जनसंख्या % में (2011) 28.86%
जिले 11
राजधानी कोहिमा
उच्च न्यायलय गुवाहाटी उच्च न्यायालय
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] 25th
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] 26th
धर्म हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, बुद्धिज़्म, अन्य धर्म
नदियाँ दोयांग, दिखू, धनसिरी, चुबी
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान इन्टांकी राष्ट्रीय उद्यान, रंगापहर वन्यजीव अभयारण्य, फकीम वन्यजीव अभयारण्य, पुलिबडज़े वन्यजीव अभयारण्य
भाषाएँ नगामीस, क्रियोल, असमिया, अंग्रेजी
पड़ोसी राज्य नगामीस, क्रियोल, असमिया, अंग्रेजी
राजकीय पशु मिथुन
राजकीय पक्षी ” ब्लिथ ट्रैगोपान
राजकीय वृक्ष अल्देर
राजकीय फूल कोपोऊ
राजकीय नृत्य बम्बू डांस
राजकीय खेल नगा रेसलिंग
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2013-2014) 18,000 करोड़ रुपया
साक्षरता दर (2011) 81.01%
1000 पुरुषों पर महिलायें 931
सदन व्यवस्था एक सदनीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 60
विधान परिषद् सीटे NA
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 1
राज्य सभा सीटे 1

 

नागालैंड का नक्शा

गूगल मैप की सहायता से बना हुआ नागालैंड का नक्शा

 

नागालैंड के जिले

क्र.सं. जिला का नाम लिंग अनुपात क्षेत्र (वर्ग किमी)
1 दीमापुर 919 926
2 खिफिर 956 1255
3 कोहिमा 928 1041
4 लोंगलेंग 905 885
5 मोकोकचुंग 925 1615
6 सोम 899 1786
7 पेरेन 915 2300
8 फेक 951 2026
9 तुएनसांग 929 4228
10 वोखा 968 1628
11 ज़ुन्हेबोटो 976 1255

 

नागालैंड के दर्शनीय स्थल पर्यटन के लिए

पर्यटन स्थल पर्यटन स्थल
माउंट पौना दीज्फे क्राफ्ट विलेज
शीज़मी गांव रंगापहाड़ रिजर्व जंगल
खेज़ाकेनामो गांव मध्ययुगीन कछारी राज्य के अवशेष
फुत्सेरो गांव फाकीम वन्यजीव अभयारण्य
पेरुबा गांव सलोमी और मिमी के ट्विन स्टोन और झरने
रुज़ाज़ो गांव मिहकी – नमक की नदी
सुथाजु गांव सीफी स्टोन मोनोलिथ
थेत्समी गांव सुख्यप क्लिफ
वेजिहो गांव ववाडे झरना
यूरबा गांव यिम्ग्फी गांव
ज़ावामे गांव विपेज केव्स
दीदु झील कैथोलिक कैथेड्रल
ग्लोरी पीक द्वितीय विश्व युद्ध का कब्रिस्तान
शिलोई झील जुकोउ घाटी – कैम्पिंग और ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध
जनीबू पीक खोनोमा हेरिटेज संग्रहालय और शिल्प केंद्र
चंगसांगमोंगको गांव राज्य संग्रहालय
चिलिज़ गांव प्राणी उद्यान
त्युएनसांग, त्सोंगिल्यांगती और सदांग के पत्थर ए के एम स्मारक
दोयांग नदी चुचुयिमलांग गांव
तीयी पर्वत लांगपेंगलांग गांव
तोत्सु चोटी लोंगखम गांव
घाटी और लगून लोंगरित्जु लेंदेन घाटी
एजुटो – जंगल, झील और गांव मोंगजु की और फुसेन केइ गुुफाएं
घोसु पक्षी अभयरण्य मोपोंगचुकेत गांव
सतोई रेंज तांगकम मारोक स्प्रिंग
सूमी नागा गांव चूई गांव
शंगन्यू गांव के स्थानीय संग्रहालय और स्तंभ लांगमेई गांव
वेदा झरने और पीक लांगवा गांव
पेरेन and बेन्रेउ गांव नगनीमोरा गांव

नागालैण्ड का इतिहास

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। नागालैंड कोई वृहद विस्तृत एवं स्वतंत्र इतिहास नहीं है, एक राज्य बनने पूर्व यह असम का ही भाग था। नागालैण्ड की स्थापना १ दिसम्बर १९६३ को भारत के १६वें राज्य के रूप मे हुई थी।

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध मे लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लडने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूव्मेंट की स्थापना की थी।

भारत की आजादी के दौरान नागालेंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे। सन् १९५५ मे भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालेंड भेगी और स्न १९५७ मे भारत सरकार और नागा लोगों के बेच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत् नागालैंड १ दिसम्बर १९६३ को भारत का १६वाँ राज्य बना।

Comments are closed.