गोवा, भारत में कोंकण का समुद्र तटीय राज्य है बाकि दो तरफ महाराष्ट्र और कर्णाटक है। गोवा भारत देश का पर केपिटा जीडीपी में मामले में सबसे धनि राज्य है, गोवा को राज्य का दर्जा ३० मई १९८७ में मिला और गोवा की राजधानी पणजी है, यहाँ की आधिकारिक भाषाएँ कोंकड़ी है परंतु हिंदी उर्दू, अंग्रेजी और फ़्रांसिसी है।
गोवा के अक्षांस और देशांतर १५ डिग्री ४९ मिनट उत्तर से ७३ डिग्री ८२ मिनट पूर्व तक है, गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्को डी गामा है, गोवा में जिलों की संख्या मात्र दो है।
गोवा का कुल क्षेत्रफल ३७०२ वर्ग किलोमीटर है इसका क्षेत्रफल की दृस्टि से देश में २९वा स्थान है और जनसँख्या के अनुसार २६वा राज्य है, गोवा की जनसँख्या १४५७७२३ और जनसँख्या घनत्व ३९० व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, साक्षरता ८८% और महिला पुरुष अनुपात ९७३ महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है।
गोवा के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
राज्य | गोवा (Goa) |
---|---|
राज्यपाल | श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई (१५ जुलाई २०२१ ) |
मुख्यमंत्री | प्रमोद सावंत (बीजेपी) |
उप मुख्यमंत्री | TBD |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.goa.gov.in/ |
स्थापना का दिन | 30 मई, 1987 |
क्षेत्रफल | 3702 वर्ग किमी |
घनत्व | 390 प्रति वर्ग किमी |
जनसंख्या (2011) | 1,458,545 |
पुरुषों की जनसंख्या (2011) | 739,140 |
महिलाओं की जनसंख्या (2011) | 719,405 |
शहरी जनसंख्या % में (2011) | 62.24% |
जिले | 2 |
राजधानी | पणजी |
उच्च न्यायलय | बंबई उच्च न्यायालय – पणजी, गोवा खंडपीठ |
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] | 26th |
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] | 29th |
धर्म | हिन्दू, मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, बुद्ध, जैन, पारसी, अन्य धर्म |
नदियाँ | जुआरी, मांडोवी, तेरेखोल, चपोरा, गलगीबाग, कुंबरजुआ नहर, तालपोना और साल |
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान | “बोंडला वन्यजीव अभयारण्य, मोलेम वन्यजीव अभयारण्य, कोतिगाओ वन्यजीव अभयारण्य, मडई वन्यजीव अभयारण्य, नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य, और महावीर वन्यजीव अभयारण्य” |
भाषाएँ | अंग्रेजी,हिंदी, मराठी, कन्नड़, कोंकणी,पुर्तगाली, और उर्दू |
पड़ोसी राज्य | महाराष्ट्र, कर्नाटक |
राजकीय पशु | गौर |
राजकीय पक्षी | “काला क्रेस्टेड बुलबुल” |
राजकीय वृक्ष | मेटी |
राजकीय फूल | NA |
नृत्य | देखन्नी, फुगड़ी, कररिडिन्हो, मंदो, दुलपोड़ एंड फेडो |
खेल | फ़ुटबॉल |
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2013-2014) | 49,000 करोड़ रुपया |
साक्षरता दर (2011) | 88.70% |
1000 पुरुषों पर महिलायें | 973 |
सदन व्यवस्था | एक सदनीय |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | 40 |
विधान परिषद् सीटे | NA |
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | 2 |
राज्य सभा सीटे | 1 |