कूच बिहार जिला पश्चिम बंगाल

कूच बिहार जिला पश्चिम बंगाल के जिलों में एक जिला है, और इसका मुख्यालय कूच बिहार है, जिले में 5 तहसील है, 12 खंड या ब्लॉक है और 8 विधान सभा क्षेत्र है और 1 लोकसभा है।

कूच बिहार जिला

कूच बिहार जिले का क्षेत्रफल 3,387 किमी 2 (1,308 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार कूच बिहार की जनसँख्या लगभग 2,819,086 है और जनसँख्या घनत्व 833 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, कूच बिहार की साक्षरता 75.49% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 942 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 13.86% रही है।

कूच बिहार जिला भारत में कहाँ पर है

कूच बिहार जिला भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित पश्चिम बंगाल राज्य में है, कूच बिहार जिला पश्चिम बंगाल के उत्तर पूर्वी भाग की तरफ है और कूच बिहार 26°19′ उत्तर 89°27′ पूर्व के बीच स्थित है और कूच बिहार की समुद्रतल से ऊंचाई 9 मीटर है, कूच बिहार के दक्षिण में मेघालय के जिले है और पूर्व में असम है, कूच बिहार पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता से 684 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग १२ पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1657 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।

कूच बिहार जिले के पडोसी जिले

कूच बिहार जिले के उत्तर में अलीपुरद्वार जिला है, उत्तर पूर्व में असम के जिले है जो की कोकराझार जिला और धुबरी जिला है और उत्तर पश्चिम में जलपाईगुड़ी जिला है, बाकि भाग की सीमाएं बांग्लादेश की सीमाओं से मिलती है।

Information about Cooch Behar in Hindi

नाम कूच बिहार
मुख्यालय कूच बिहार
राज्य पश्चिम बंगाल
क्षेत्रफल 3,387 किमी 2 (1,308 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 2,819,086
पुरुष महिला अनुपात 942
विकास 13.86%
साक्षरता दर 75.49%
जनसंख्या घनत्व 833 / किमी 2 (2160 / वर्ग मील)
ऊंचाई 9 मीटर (30 फीट)
अक्षांश और देशांतर 26°19′ उत्तर 89°27′ पूर्व
एसटीडी कोड 91-03582
पिन कोड 736101
तहसील 5
खंड 12
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 8
रेलवे स्टेशन कूच बिहार रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट कूच बिहार हवाई अड्डा
नदी (ओं) तोरसा नदी
उच्च मार्ग NH 12, 27, 31
आधिकारिक वेबसाइट http://www.coochbehar.nic.in
आरटीओ कोड WB-64

कूच बिहार जिले का नक्शा मानचित्र मैप

कूच बिहार जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

कूच बिहार जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 5 है, तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 5 और इनके नाम दिनहाटा, कूच बिहार सदर, माथाभांगा, तूफानगंज, मेखलीगंज है और जिले में 12 खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है इनके नाम कूच बिहार -1 और कूच बिहार -2, दिनहाटा -1, दिनहाटा -2 और सीताई, सीतलकची, मथभांगा -1 और मथभांगा -2, तुफानगंज -1 और तुफानगंज -2, मेखलिगंज और हल्दीबारी है ।

कूच बिहार जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

कूच बिहार जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम कूच मथभंगा, कूच बिहार उत्तर, कूच बिहार दक्षिण, सीतलकुची, सीताई, दिनहाटा, नस्थारी, तुफानंज और जिले में 1 संसदीय क्षेत्र है जिनके नाम कूच बिहार है।

कूच बिहार जिले का इतिहास

कूच बिहार का इतिहास भारत के इतिहास में बहुत प्राचीन समय से विद्धमान है, सबसे पहले इसके नाम का इतिहास खंगालते है, इसका नाम यहाँ की जनजाति के नाम पर पड़ा जो की कूच या शायद राजबोंग्सी नाम की थी, और बिहार को विहार से उत्पन्न मन जाता है, मतलब कूच जनजाति के विहार का स्थान।

चौथी से १२वी शताब्दी तक यह समस्त भूभाग असाम के कामरूप जिले के अंतर्गत आता था, इसके बाद यह कमाता राजवंश के अधीन आया, उसके बाद खेन राजवंश के यही राजवंशो के आने जाने का क्रम अठ्ठारवी शताब्दी तक चलता रहा उसके बाद प्लासी के युद्ध के बाद अंग्रेजो के पाव जमने लगे और समस्त राजवंश खत्म होकर ब्रिटिश राज कायम होता चला गया।

१२ सितम्बर १९४९ को कूच बिहार को जबरदस्ती असम से अलगकरके पश्चिम बंगाल में जोड़ दिया गया और १९ जनवरी १९५० को कूच बिहार को इस जिले का मुख्यालय भी बना दिया गया।

Comments are closed.