विदिशा जिला मध्य प्रदेश

विदिशा जिला मध्य प्रदेश के जिलों में एक जिला है, विदिशा जिला, भोपाल मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय विदिशा में है, जिले में 8 उपमंडल है, 11 तहसील है और 7 खंड यानि की ब्लॉक है, 4 विधान सभा क्षेत्र जो की विदिशा लोकसभा के अंतर्गत आती है, 2370 ग्राम है और 838 ग्राम पंचायते भी है ।

विदिशा जिला

विदिशा जिले का क्षेत्रफल 7371 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार विदिशा की जनसँख्या 1458875 और जनसँख्या घनत्व 198/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, विदिशा की साक्षरता 70.53% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 896 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 20.09 % रहा है।

विदिशा जिला भारत में कहाँ पर है

विदिशा जिला भारत के राज्यो में एकदम मध्य में स्थित मध्य प्रदेश राज्य में है, विदिशा जिला मध्य प्रदेश के मध्य में स्थित एक जिला है, विदिशा 23.53° उत्तर 77.82° पूर्व के बीच स्थित है, विदिशा की समुद्रतल से ऊंचाई 429 मीटर है, विदिशा भोपाल से 56 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ भोपाल विदिशा मार्ग पर है और देश की राजधानी दिल्ली से ७२९ किलोमीटर दक्षिण की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है ।

विदिशा जिले के पडोसी जिले

विदिशा के उत्तर अशोकनगर जिला है, पूर्व में सागर जिला है, दक्षिण रायसेन जिला, दक्षिण पश्चिम में भोपाल जिला है और उत्तर पश्चिम में गुना जिला है।

Information about Vidisha in Hindi

नाम विदिशा
मुख्यालय विदिशा
प्रशासनिक प्रभाग भोपाल डिवीजन
राज्य मध्य प्रदेश
क्षेत्रफल 7,371 किमी 2 (2,846 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 1,458,875
पुरुष महिला अनुपात 896
विकास 20.09%
साक्षरता दर 70.53%
जनसंख्या घनत्व 198 / किमी 2 (513 / वर्ग मील)
ऊंचाई 429 मीटर (1,428 फीट)
अक्षांश और देशांतर 23.20′ से 24.22′ उत्तर 77.16′ से 78.18′ पूर्व
एसटीडी कोड +91-07592′
पिन कोड 464001
संसद के सदस्य 1
विधायक 3
उपमंडल 8
तहसील 11
खंडों की संख्या 7
गांवों की संख्या 2370
रेलवे स्टेशन विदिशा रेलवे स्टेशन
बस स्टेशन हाँ
एयर पोर्ट भोपाल हवाई अड्डा
डिग्री कॉलेजों की संख्या 17
अंतर कॉलेजों की संख्या 234
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) 2727
मध्य विद्यालय 1081
अस्पताल 16
नदी (ओं) बेटवा नदी
उच्च मार्ग NH -44, NH 40
आधिकारिक वेबसाइट http://vidisha.nic.in
बैंक 14
प्रसिद्ध नेता (ओं) Manohar Untwal
आरटीओ कोड MP-40
स्थानीय परिवहन बस, टैक्सी आदि

विदिशा जिले का नक्शा मानचित्र मैप

गूगल मैप द्वारा निर्मित विदिशा का मानचित्र, इस नक़्शे में विदिशा के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया है

विदिशा जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

विदिशा जिले में प्रशासनिक विभाजन उपमंडल, तहसील के साथ साथ खंड (ब्लॉक) में भी किया गया है, इनके मुख्य अधिकारी SDM, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी (BDO यानि की ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर ) होता है, विदिशा जिले में 8 उपमंडल है विदिशा, बसोडा, सिरोंज, लातिरी, कुर्वई, ग्यारसपुर, नातेरान और शामशाबाद, जिले में 11 तहसीलें विदिशा, कुरवाई, पठारी, सिरोंज, लटेरी, बासौदा, त्‍योंदा, ग्‍यारसपुर, गुलाबगंज, नटेरन, शमशाबाद है और जिले में 7 ब्लॉक या खंड विदिशा, कुरवाई, सिरोंज, लटेरी, बासौदा, ग्‍यारसपुर, नटेरन है

विदिशा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

विदिशा जिले में 4 विधान सभा क्षेत्र है, 1. बसोदा 2. कुरुवाई (एससी) 3. सिरोंंज 4. शामशाबाद है, और ये विदिशा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।

विदिशा जिले में कितने गांव है

विदिशा जिले में 838 पंचायतों के अंदर आने वाले 2370 गांव है, जिले में 7 जिला पंचायत भी है जिनके नाम विदिशा, कुरवाई, सिरोंज, लटेरी, बासौदा, ग्‍यारसपुर, नटेरन है।

विदिशा जिले का इतिहास

विदिशा जिले का इतिहास बहुत ही प्राचीन है ५वी और ६वी शताब्दी ईसा पूर्व में विदिशा एंड बहुत ही महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र था, या क्षेत्र पाली ग्रन्थ के अनुसार महत्वपूर्व व्यवसिक केंद्र बना रहा शुंग, नाग, सातवाहन, और गुप्त काल के राजाओ के समय में, बिन्दुसार के समय में अशोक विदिशा का ही क्षेत्राधिपति रहा था कालिदास कृत मेघदूत में विदिशा देवी का वर्णन है।

१९०४ में इस पुरे क्षेत्र को भिलसा जिला बनाया गया था और इसमें विदिशा नाम की तहसील हुआ करती थी, १९४७ में जब देश स्वतंत्र हुआ तो ग्वालियर राज्य की ये रियासत मध्यप्रदेश में आ गयी १९४९ में जिले का वस्त्र हुआ और १९५६ में जिले का नाम बदल कर विदिशा कर दिया था।

Comments are closed.