लुंगलेई जिला मिजोरम

लुंगलेई जो की मिजोरम के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय लुंगलेई ही है, जिले में 3 उपमंडल है और 4 ब्लॉक या तहसील है, जिले में 7 विधान सभा क्षेत्र और 1 लोकसभा क्षेत्र है।

लुंगलेई जिला

लुंगलेई जिले का क्षेत्रफल 4,536 किमी 2 (1,751 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार लुंगलेई जिले की जनसँख्या लगभग 161,428 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 46 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, लुंगलेई की साक्षरता 65.58% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 947 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच शायद 17.64% रही है ।

लुंगलेई जिला भारत में कहाँ पर है

लुंगलेई भारत के राज्यो में उत्तर पूर्व में स्थित मिजोरम राज्य में है, लुंगलेई मिजोरम के दक्षिणी पश्चिमी भाग में है और इसके पश्चिमी भाग में बांग्लादेश है और पूर्व में म्यांमार है, लुंगलेई की समुद्रतल से ऊंचाई 722 मीटर है और इसी के अक्षांश और देशांतर 22.54° N, 92.45° E, और लुंगलेई मिजोरम की राजधानी जो की ऐज़ौल जिले में है से 169 किलोमीटर उत्तर की तरफ है राष्ट्री राजमार्ग 2 पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2568 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।

लुंगलेई जिले के पडोसी जिले

लुंगलेई जिले के उत्तर में ममित जिला, आइज़ौल जिला है और सेरच्चिप जिला, दक्षिण में लवंगत्लाई जिला है और सिआह जिला है।

Information about Lunglei in Hindi

नाम लुंगलेई
मुख्यालय लुंगलेई
राज्य मिज़ोरम
क्षेत्रफल 4,536 किमी 2 (1,751 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 161,428
पुरुष महिला अनुपात 947
विकास 17.64%
साक्षरता दर 88.86%
जनसंख्या घनत्व 36 / किमी 2 (92 / वर्ग मील)
भाषाएँ मिजो
ऊंचाई 722 मीटर (2,36 9 फीट)
अक्षांश और देशांतर 22.54° N, 92.45° E
एसटीडी कोड (+91) 0372
पिन कोड 796891
उप मंडल 3
ब्लॉक 4
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 7
रेलवे स्टेशन सिलचर रेलवे स्टेशन आसाम
एयर पोर्ट लेंगूई हवाई अड्डा
नदी (ओं) टूट, मंगपुई, टीओ, खवतलांगतुइपुइ नदियां
उच्च मार्ग एनएच – 27, 2, 6
दिल्ली से दूरी 2568 km
आइजोल से दूरी 169 KM
आधिकारिक वेबसाइट http://lunglei.nic.in
आरटीओ कोड MZ-02

लुंगलेई जिले का नक्शा मानचित्र मैप

लुंगलेई जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

लुंगलेई जिले में तीन उपमंडल है जिनके नाम लुंगलेई सदर, तलबंग और हानाथियल है जिले में 4 ब्लॉक है जिनके नाम लुंगलेई, हनहथियल, लुंगसेन और बुंगमुन है ।

लुंगलेई जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

लुंगलेई जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम लुंगलेई ईस्ट, लुंगलेई नार्थ, लुंगलेई साउथ, लुंगलेई वेस्ट, साउथ तुईपुई, थोरांग, वेस्ट तुईपुई है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र जो की मिजोरम है के अंतर्गत आता है।

लुंगलेई जिले का इतिहास

लुंगलेई का इतिहास ज्यादा पुराना तो नहीं है फिर भी या भूभाग १० वर्षो तक दक्षिण लुशाई पहाड़ी जिले का मुख्यालय रहा था क्युकी ैज़ुअल उत्तरी पहाड़ी जिले की थी, यहाँ मिजोरम का दूसरा सबसे बड़ा नगर है और विभाजन तक यह एक महत्वपूर्ण बना रहा क्युकी यही बांग्लादेश के चिट्टागोंग के सबसे नजदीक था इसलिए व्यापर और शिक्षा का सबसे उत्तम नगर था।

Comments are closed.