चतरा जिला झारखंड

चतरा जिला झारखंड के जिलों में एक जिला है, चतरा जिला, उत्तर छोटा नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय चतरा में है, जिले में 2 उपमंडल है, 12 उप खंड और 2 विधान सभा क्षेत्र जो की पलामू लोकसभा के अंतर्गत है, 1474 ग्राम है और 156 ग्राम पंचायते है। चतरा जिला भारत के नक्सली प्रभावित जिलों में से एक है।

चतरा जिला

चतरा जिले का क्षेत्रफल 3,706 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार चतरा की जनसँख्या 1042304 और जनसँख्या घनत्व 280/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, चतरा की साक्षरता 62.14% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 951 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 28.98 % रहा है।

चतरा भारत में कहाँ पर है

चतरा जिला भारत के राज्यो में पूर्व की तरफ की अंदर की तरफ स्थित झारखंड राज्य में है, चतरा जिला झारखंड के उत्तरी भाग का जिला है इसीलिए इसके उत्तर की तरफ बिहार राज्य है और चतरा 24.2045100 ° उत्तर 84.8770400 ° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है, चतरा की समुद्रतल से ऊंचाई 16 मीटर है, चतरा रांची से 134 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 22 पर स्थित है और देश की राजधानी दिल्ली से 1095 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ ही और ये राष्ट्रिय राजमार्ग १९ पर है।

चतरा के पडोसी जिले

चतरा के उत्तर में बिहार का जिला है जो की गया जिला है, पूर्व में हज़ारीबाग जिला है, दक्षिण रांची जिला है, दक्षिण पश्चिम में लातेहार जिला है।

Information about Chatra in Hindi

नाम चतरा
मुख्यालय चतरा
प्रशासनिक प्रभाग उत्तर छोटा नागपुर मंडल
राज्य झारखंड
क्षेत्रफल 3,706 किमी 2 (1,431 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 1,042,304
पुरुष महिला अनुपात 951
विकास 28.98%
साक्षरता दर 62.14%
जनसंख्या घनत्व 280 / किमी 2 (730 / वर्ग मील)
ऊंचाई 16 मीटर (52 फीट)
अक्षांश और देशांतर 24.2045100 ° उत्तर 84.8770400 ° पूर्व
एसटीडी कोड 06541′
पिन कोड 825401
संसद के सदस्य 1
विधायक 2
उप मंडल की संख्या 2
खंडों की संख्या 12
गांवों की संख्या 1474
रेलवे स्टेशन गया रेलवे स्टेशन
बस स्टेशन हाँ
एयर पोर्ट गया हवाई अड्डा, (73 किमी)
डिग्री कॉलेजों की संख्या 2
अंतर कॉलेजों की संख्या 82
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) 1064
मध्य विद्यालय 620
अस्पताल 2
नदी (ओं) महानद
उच्च मार्ग NH-99, NH-100
आधिकारिक वेबसाइट http://chatra.nic.in
बैंक 9
प्रसिद्ध नेता (ओं) NA
आरटीओ कोड JH 22
स्थानीय परिवहन बस, टैक्सी आदि

चतरा का नक्शा मानचित्र मैप

गूगल मैप द्वारा निर्मित चतरा का मानचित्र, इस नक़्शे में चतरा के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया चतरा है

चतरा जिले में कितनी तहसील है

चतरा जिले में प्रशासनिक विभाजन तहसील के बजाये 12 ब्लॉक में किया गया है, इसका मुख्य अधिकारी भी ब्लॉक विकास अधिकारी होता है, इन ब्लॉक का नाम चतरा, कुंडा, हंटरगंज, प्रतापपुर, लावालौंग, गिद्धौर, पथलगड़ा, सिमरिए, टंडवा, इटखोरी, कान्हाचट्टी एंड मयूरहंड है।

चतरा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

चतरा जिले में 2 विधान सभा क्षेत्र है, जिनके नाम चतरा और सिमरिया है जो पलामू लोकसभा क्षेत्र में आती है।

चतरा जिले में कितने गांव है

चतरा जिले में 154 पंचायतों के अंदर आने वाले 1474 गांव, इन 1189 गांवों खंड होती है, जो की जिले में 12 है।

चतरा का इतिहास

चतरा जिले का इतिहास ज्यादा नया नहीं है, लेकिन अगर बात चतरा की हो जो की छोटा नागपुर क्षेत्र की एक रियासत थी तो चतरा का इतिहास मौर्य साम्राज्य से शुरू हुआ लगता है, समुद्रगुप्त ने दक्षिण कौशल पर आक्रमण करने के लिए इसी क्षेत्र से गमन किया था।
चतरा का इतिहास मध्यकालीन भारत में बह बहुत महत्वपूर्ण रहा क्युकी ये मुहम्मद बिन तुगलक के समय में दिल्ली सल्तनत के अधीन थी और फिर मुगलो के अधीन हो गयी, यहाँ के किले को चतरा का किला कहते है जिसे १७३४ के बाद अलीवर्दी खान ने नष्ट करने की कोशिश की थी।

ब्रिटिश काल में यहाँ पर सबसे पहले अंग्रेज यहाँ पर १७६९ में आये थी वो भी इसलिए क्युकी उस समय यहाँ पर राम मोहन राय सेरेस्तादार का काम करते थे और उन्होंने चतरा और रामगढ दोनों जगहों पर १८०५ से १८०६ तक काम किया, आजादी के बाद ये बिहार राज्य में चला गया था परन्तु झारखंड के गठन के बाद ये झारखण्ड में आ गया था।

Comments are closed.