वोखा जो की नागालैंड के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय वोखा ही है, जिले में सात उपमंडल है और 11 ब्लॉक या तहसील है, जिले में 4 विधान सभा क्षेत्र और 1 लोकसभा क्षेत्र है।
वोखा जिला
वोखा जिले का क्षेत्रफल 1628 किमी 2 (629 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार वोखा जिले की जनसँख्या लगभग 166,239 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, वोखा की साक्षरता 87.7% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 968 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच शायद 15.34% रही है क्युकी इसके बारे में किसी भी आधिकारिक सूत्र से कुछ भी पता नहीं चला है ।
वोखा जिला भारत में कहाँ पर है
वोखा भारत के राज्यो में उत्तर पूर्व में स्थित नागालैंड राज्य में है, वोखा नागालैंड के पश्चिमी भाग में है, इसके उत्तर से लेकर दक्षिण पश्चिम में असम के जिले है, वोखा की समुद्रतल से ऊंचाई 1313 मीटर है और इसी के अक्षांश और देशांतर 26.06 ° N, 94.19° E, और वोखा नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 77 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या 2 पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2296 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।
वोखा जिले के पडोसी जिले
वोखा जिले के उत्तर में असम का जोरहाट जिला और गोलाघाट जिला है, पूर्व में मोकोकचुंग जिला है दक्षिण पूर्व में जुनेहबोटो जिला है, दक्षिण में कोहिमा जिला है दक्षिण पश्चिम में दीमापुर जिला है ।
Information about Wokha in Hindi
नाम | वोखा |
---|---|
मुख्यालय | वोखा |
राज्य | नागालैंड |
क्षेत्रफल | 1628 किमी 2 (629 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 166,239 |
पुरुष महिला अनुपात | 968 |
विकास | 15.34% |
साक्षरता दर | 87.70% |
जनसंख्या घनत्व | 100 / किमी 2 (260 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | अंग्रेजी, जुंगली औ , मोंगसेन औ और चांगकी |
ऊंचाई | 1313 मीटर (4308 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 26.06° N, 94.16° E |
एसटीडी कोड | (+91)03860 |
पिन कोड | 797111 |
उप मंडल | 7 |
तहसील | 11 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | दीमापुर रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | दीमापुर |
नदी (ओं) | दोयांग, चूबी, नज़्हु नदियां |
उच्च मार्ग | एनएच – 27 |
दिल्ली से दूरी | 2296 km |
कोहिमा से दूरी | 77 KM |
आधिकारिक वेबसाइट | http://wokha.nic.in |
आरटीओ कोड | NL-05 |
वोखा जिले का नक्शा मानचित्र मैप
वोखा जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
वोखा जिले में सात उपमंडल है जिनके नाम वोखा, वज़हूरो, सुंगरो, लोट्सु, चांगपांग, चुकिटोंग, रालन है और ग्यारह तहसीलें है जिनके नाम चांगपांग, एटेपीओंग, भंडारी, बाग्टी, सुंग्रो, सेनिस, लोत्सु, रालन, वोजुरो, वोखा सदर और चुकिटोंग ।
वोखा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
वोखा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है इन सीटों के नाम भण्डारि, सानीस, ट्यूई, वोखा है, ये जिला राज्य के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
वोखा जिले का इतिहास
वोखा का इतिहास अधिक पुराना नहीं है, फिर भी हम इसका इतिहास को ब्रिटिश काल से जोड़ कर चलते है, १८७८ तक यह नागा हिल्स जिले का मुख्यालय रहा था और जब नागा हिल्स जिले का मुख्यालय कोहिमा स्थान्तरित हो गया था तब वोखा एक उपमंडल के रूप में बना रहा और १८८९ में इसे मोकोकचुंग उपमंडल के अंतर्गत ला दिया गया जो की १९५७ तक बना रहा उसे बाद इसे मोकोकचुंग जिले का उपमंडल बना दिया गया और १९७३ में इसे एक सम्पूर्ण जिले की मान्यता दे दी गयी थी।