शिमला ज़िला भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। शिमला का कुल क्षेत्रफल 5,131 वर्ग किमी है जिसमें 5,075.57 किमी ग्रामीण क्षेत्र और 55.43 किमी² शहरी क्षेत्र शामिल है। 2011 के आंकड़ों के अनुसार, शिमला की आबादी 8,14,010 है, जिसमें से शहरी आबादी 2,01,351 है जबकि ग्रामीण आबादी 6,12,659 है। जिले का जनसंख्या घनत्व 159 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है। जिले में लगभग 1,84,362 घर हैं, जिनमें 54,508 शहरी घर और 1,29,854 ग्रामीण घर शामिल हैं। गांवों की बात करें तो शिमला जिले में करीब 3165 गांव हैं, हो हिमाचल प्रदेश के गांव का १५ प्रतिशत के लगभग है।
रामपुर शिमला जिले की सबसे बड़ी तहसील है, जिसका क्षेत्रफल 832.16 वर्ग किमी है, जबकि शिमला (शहरी) शिमला जिले की सबसे छोटी तहसील है, जो 35.34 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करती है। शिमला (शहरी) सबसे अधिक आबादी वाला है जबकि शिमला जिले में डोडरा क्वार सबसे कम आबादी वाला तहसील है।
Tehsil in Shimla
S. No | Tehsil | Area (km²) | Population (2011) | Villages |
---|---|---|---|---|
1 | Chaupal | 320 | 31,118 | 218 |
2 | Cheta | 166 | 19,460 | 91 |
3 | Chirgaon | 645 | 46,142 | 150 |
4 | Dodra Kwar | 354 | 6,372 | 20 |
5 | Jubbal | 311 | 37,637 | 169 |
6 | Junga | 107 | 13,398 | 63 |
7 | Kotkhai | 244 | 39,205 | 247 |
8 | Kumharsain | 227 | 43,062 | 184 |
9 | Nankhari | 157 | 26,238 | 102 |
10 | Nerua | 356 | 36,517 | 244 |
11 | Rampur | 832 | 77,542 | 218 |
12 | Rohru | 232 | 49,490 | 142 |
13 | Seoni | 247 | 35,379 | 231 |
14 | Shimla Rural | 357 | 84,382 | 576 |
15 | Shimla Urban | 35 | 1,69,578 | NA |
16 | Theog | 470 | 84,684 | 464 |
17 | Tikar | 70 | 13,806 | 46 |