मथुरा जिला उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में स्थित एक जिला है इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के जिलों से मिलती है, मथुरा के सीमान्त ग्रामो की सीमाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामो से ही मिलती है, जैसे उत्तर से उत्तर पूर्व में अलीगढ जिले के गांव से मिलती है, पूर्व में हाथरस जिले के गांव से, दक्षिण पूर्व में आगरा जिले के गांव से दक्षिण में राजस्थान के जिले शुरू हो जाते है, जैसे दक्षिण में भरतपुर जिला है, दक्षिण पश्चिम से पश्चिम में हरियाणा के जिले मथुरा जिले के गांव को स्पर्श करते है जैसे दक्षिण पश्चिम में पलवल जिला और कुछ भाग को फरीदाबाद जिला स्पर्ष करता है ।
मथुरा जिले में कितने ब्लॉक है
वर्तमान समय में मथुरा जिले में 5 तहसील है जिनमे गोवर्धन तहसील सबसे नयी है जिसे मथुरा तहसील से निकालकर बनाया गया है और 10 ब्लॉक है और सरकारी वेबसाइट अनुसार 880 गांव है, लेकिन उसी सरकरी वेबसाइट से अगर ब्लॉक के अनुसार चले तो कुल ग्रामो की संख्या ७२३ होती है, सम्भवता ये ग्राम पंचायत होगी, जबकि एक अन्य वेबसाइट के अनुसार तहसील में स्थित ग्रामो की संख्या ९४२ ही, ये अलग अलग आंकड़े हमे भर्मित करते है, इसलिए हम सरकारी वेबसाइट पर ही विस्वास करते है, और ग्रामो की संख्या ८८० और ग्राम पंचायते ७२३ मानते है।
मथुरा जिले की तहसील के नाम
उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में तहसील के अनुसार अलग अलग संख्या में ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत एवं पंचायत घर भी है, सबसे ज्यादा ग्राम मंत तहसील में है और सबसे कम ग्राम गोवर्धन तहसील में है, किस ब्लॉक/तहसील में कितने ग्राम पंचायत है ये नीचे की सारणी में दिया हुआ है, मथुरा जिला में कुल 880 ग्राम है, मथुरा जिले में उत्तर प्रदेश के कुल गांव का लगभग 1.3 प्रतिशत गांव है।
मथुरा जिले में तहसील के अनुसार गांव की संख्या
मथुरा जिला में कुल 880 ग्राम है जो जिलें की पांच तहसीलों के अंदर आते है, किस तहसील में कितने गांव है इसकी जानकारी नीचे सारणी में दी गयी है
क्रम संख्या | तहसील नाम | क्षेत्रफल km² | जनसंख्या | महिला पुरूष अनुपात | साक्षरता % | ग्रामो की कुल संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | मथुरा | 1,078 | 441,894 | 858 | 73.00 | 247 |
2 | गोवर्धन | NA | 22,576 | NA | 62 | 59 |
3 | छाता | 1,057 | 19,836 | 940 | 78.00 | 206 |
4 | मंत | 731 | 21,344 | 907 | 72.00 | 267 |
5 | महावन | 475 | 51,792 | 860 | 76.00 | 163 |
वर्तमान में मथुरा में 9 ब्लॉक और 6 तहसीलें है, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
मथुरा तहसील लिस्ट
क्रम संख्या | तहसील नाम |
---|---|
1 | मथुरा |
2 | गोवर्धन |
3 | छाता |
4 | मंत |
5 | महावन |
मथुरा जिले का तहसील मानचित्र
उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा का गूगल नक्शा जिसमे मथुरा की तहसील है
मथुरा जिले में ब्लॉक लिस्ट
क्रम संख्या | विकासखण्ड | ग्राम पॅचायत |
---|---|---|
1 | नंदगाँव | 48 |
2 | छाता\ | 72 |
3 | चौमुहा | 52 |
4 | गोवर्धन | 49 |
5 | मथुरा | 85 |
6 | फराह | 76 |
7 | राया | 99 |
8 | बलदेव | 85 |
9 | नौझील | 97 |
10 | मंत | 60 |
मथुरा जिले में कितने थाने हैं
मथुरा जिले में १७ पुलिस स्टेशन या पुलिस थाना है, उनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
S. No | थाना /पुलिस स्टेशन |
---|---|
1 | BALDEO |
2 | BARSANA |
3 | CHHATTA |
4 | FARAH |
5 | GOVERDHAN |
6 | GOVINDNAGAR |
7 | KOSHI |
8 | KOTWALI |
9 | MAANT |
10 | MAGORA |
11 | NARHAULI |
12 | NAUJHEEL |
13 | RAYA |
14 | SADARBAZAR |
15 | SHERGARH |
16 | SUREER |
17 | VRINDAWAN |
18 | YAMUNAPAR |
मथुरा जिले का सबसे बड़ा गांव
अरिंग गांव, मथुरा जिले का सबसे बड़ा गांव है जनसंख्या के मामले में यहाँ की जनसंख्या १४ हजार से भी ज्यादा है
Source: Mathura.nic.in and villageinfo.in