लखनऊ के गांव

लखनऊ जिला उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में थोड़ा सा दक्षिण पूर्वी भाग में नीचे की तरफ स्थित एक जिला है इसकी चारो तरफ की सीमाएं उत्तर प्रदेश के जिलों से ही मिलती है, लेकिन अगर हम ग्रामो की बात कर रहे है तो लखनऊ के सीमान्त ग्रामो की सीमाएं उत्तर प्रदेश के ग्रामो से ही मिलती है, जैसे उत्तर में सीतापुर जिले के गांव से मिलती है, उत्तर पूर्व से पूर्व में बाराबंकी जिले के गांव से, दक्षिण पूर्वी भाग रायबरेली जिले के गाओं को स्पर्श करती है, दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी भाग उन्नाव जिले के गाओं को स्पर्श करता है, जबकि उत्तरी पश्चिमी भाग हरदोई जिले का गाओं को स्पर्श करता है।

लखनऊ जिले में कितने गांव है

वर्तमान समय में लखनऊ जिले में 5 तहसील है और 8 ब्लॉक है लेकिन हमे ग्रामो के बारे में जानकारी सिर्फ 4 तहसीलो की ही मिली शायद इन पांच तहसीलो की ही सीमाओं को बाद में बदलकर इनकी संख्या पांच हुयी है, उत्तर प्रदेश के जिले लखनऊ में ब्लॉक के अनुसार अलग अलग संख्या में ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत एवं पंचायत घर भी है, सबसे ज्यादा ग्राम मोहनलालगंज ब्लॉक या तहसील में है और सबसे कम ग्राम बख्शी का तालाब तहसील या ब्लॉक में है, किस ब्लॉक/तहसील में कितने ग्राम पंचायत है ये नीचे की सारणी में दिया हुआ है, लखनऊ जिला में कुल 961 गांव है लेकिन हमारा डेटा २००१ का है इसलिए इसमें ग्रामो की संख्या 803 सम्भवता 158 ग्रामो का निर्माण बाद में तत्कालीन ग्रामो की सीमाओं को बदला कर किया गया होगा , लखनऊ जिले में उत्तर प्रदेश के कुल गांव का लगभग 0.92 प्रतिशत गांव है।

लखनऊ जिले में तहसील या ब्लॉक के अनुसार गांव की संख्या

क्रम संख्या ब्लॉक नाम क्षेत्रफल km² जनसंख्या महिला पुरूष अनुपात साक्षरता % ग्रामो की कुल संख्या
1 बख्शी का तालाब 418.00 49,665 923 78.56 183
2 लखनऊ 938.00 91,208 912 75.98 205
3 मलीहाबाद 475.00 68453 926 76.80 187
4 मोहनलालगंज 698.00 80523 923 75.00 228

हमारे पास जो ग्राम के आंकड़े है ये कुछ पुराने है, शायद तबके जब लखनऊ में सिर्फ चार ब्लॉक हुआ करते थे, वर्तमान में लखनऊ में ८ ब्लॉक और ५ तहसीलें है, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।

लखनऊ में कितनी तहसील है

क्रम संख्या तहसील का नाम
1 बख्शी का तालाब
2 लखनऊ सदर
3 मलीहाबाद
4 मोहनलालगंज
5 सरोजिनी नागर

लखनऊ जिले का तहसील मानचित्र

उत्तर प्रदेश के जिले लखनऊ का गूगल नक्शा जिसमे लखनऊ की तहसील है

लखनऊ में कितने ब्लॉक है

क्रम संख्या  विकासखण्ड
बख्शी का तालाब
 2  चिनहट
 3  गोसैनगंज
 4  काकोरी
 5  माल
 6  मलीहाबाद
7 मोहनलालगंज
8 सरोजिनी नगर

Comments are closed.