शिवपुरी जिला मध्य प्रदेश के जिलों में एक जिला है, शिवपुरी जिला, ग्वालियर मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय शिवपुरी में है, जिले में 5 उपमंडल है, 8 तहसील है और 8 खंड यानि की ब्लॉक है, 7 विधान सभा क्षेत्र जो की शिवपुरी लोकसभा के अंतर्गत आती है, 1326 ग्राम है और 614 ग्राम पंचायते भी है ।
शिवपुरी जिला
शिवपुरी जिले का क्षेत्रफल 10298 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार शिवपुरी की जनसँख्या 1725818 और जनसँख्या घनत्व 170/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, शिवपुरी की साक्षरता 63.73% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 877 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 22.74 % रहा है।
शिवपुरी भारत में कहाँ पर है
शिवपुरी जिला भारत के राज्यो में एकदम मध्य में स्थित मध्य प्रदेश राज्य में है, शिवपुरी जिला मध्य प्रदेश के उत्तर की तरफ अंदर की तरफ स्थित एक जिला है फिर भी इसके पूर्वी सीमाएं उत्तर प्रदेश से मिलती है और पश्चिमी में राजस्थान से, शिवपुरी 25.43° उत्तर 77.65° पूर्व के बीच स्थित है, शिवपुरी की समुद्रतल से ऊंचाई 468 मीटर है, शिवपुरी भोपाल से 312 किलोमीटर उत्तर की तरफ प्रादेशिक राजमार्ग 19 पर है और देश की राजधानी दिल्ली से 466 किलोमीटर दक्षिण की तरफ यमुना एक्सप्रेस वे से जाते है।
शिवपुरी के पडोसी जिले
शिवपुरी के उत्तर में ग्वालियर जिला है, उत्तर पूर्व में दतिया जिला है, पूर्व से दक्षिण पूर्व तक उत्तर प्रदेश के जिले है जो की झाँसी जिला और दक्षिण पूर्व में ललितपुर जिला है, दक्षिण में अशोकनगर जिला है, दक्षिण पश्चिम में गुना जिला है, पश्चिम में राजस्थान का जिला है जो की बारन जिला है और उत्तर पश्चिम शेओपुर जिला है।
Information about Shivpuri in Hindi
नाम | शिवपुरी |
---|---|
मुख्यालय | शिवपुरी |
प्रशासनिक प्रभाग | ग्वालियर डिवीजन |
राज्य | मध्य प्रदेश |
क्षेत्रफल | 10,298 किमी 2 (3976 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,725,818 |
पुरुष महिला अनुपात | 877 |
विकास | 22.74% |
साक्षरता दर | 63.73% |
जनसंख्या घनत्व | 170 / किमी 2 (430 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 468 मीटर (1,535 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 25.43° उत्तर 77.65° पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-91-7492′ |
पिन कोड | 473551 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 5 |
उपमंडल | 5 |
तहसील | 8 |
खंडों की संख्या | 8 |
गांवों की संख्या | 1326 |
रेलवे स्टेशन | शिवपुरी रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | भोपाल हवाई अड्डा |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 35 |
अंतर कॉलेजों की संख्या | 7 |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 1544 |
मध्य विद्यालय | 452 |
अस्पताल | 1 |
नदी (ओं) | काली सिंध नदी |
उच्च मार्ग | NH-3 NH 25 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://shivpuri.nic.in/ |
बैंक | 14 |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
आरटीओ कोड | MP-33 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
शिवपुरी का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित शिवपुरी का मानचित्र, इस नक़्शे में शिवपुरी के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया है
शिवपुरी जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
शिवपुरी जिले में प्रशासनिक विभाजन उपमंडल, तहसील के साथ साथ खंड (ब्लॉक) में भी किया गया है, इनके मुख्य अधिकारी SDM, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी (BDO यानि की ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर ) होता है, शिवपुरी जिले में 5 उपमंडल है जिले में 9 तहसीलें है और जिले में 9 ब्लॉक या खंड पोह्री, शिवपुरी, नरवार, करेरा, कोलारस, बड़ारवास, पिचौर, खनियाधना है
शिवपुरी जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
शिवपुरी जिले में 7 विधान सभा क्षेत्र है, 1. पोहरी 2. शिवपुरी 3. पिछौर 4. कोलारस के अलावा ३ और है, और ये शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।
शिवपुरी जिले में कितने गांव है
शिवपुरी जिले में 614 पंचायतों के अंदर आने वाले 1326 गांव है ।
शिवपुरी का इतिहास
शिवपुरी जिले का इतिहास भव्य और विराट रहा है, जब सिन्धिआ रियासत का दवदवा था यहाँ पर, उस समय शिवपुरी ग्वालियर रियासत की ग्रीष्म कालीन राजधानी हुआ करती थी, यहाँ पर राजे महाराजे गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आते थे और यही से राज्य का संचालन किया करते थे, उस समय शिवपुरी को मिनी शिमला कहा जाता था, क्युकी उस समय शिमला भी भारत की ग्रीष्म कालीन राजधानी हुआ करती थी।
यहाँ पर एक छतरी, जार्ज केस्टल और माधव विलास महल का निर्माण करवाया गया था, शिवपुरी जिले का घना जंगल अंग्रेजो के लिए और उसके पहले मुगलो के लिए एक शिकारगाह हुआ करती थी, १५६४ में अकबर आगरा से यहाँ आया करते थे हाथीओ का शिकार करने के लिए।
शिवपुरी जिला बनाये जाने से पहले नरवार जिले का उपमंडल था, इसे जिले के रूप में स्थापित किया गया और इसमें तत्कालीन रियासत खनीयधाना को भी जोड़ दिया था, और जब मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ तो इसे मध्य प्रदेश राज्य में जोड़ दिया गया।